माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे अराजक तत्व: रविकांत गर्ग

पूर्व मंत्री एवं भाजपा वरिष्ठ नेता रविकांत गर्ग बाजार में नमक गायब और छापों की अफवाह फैलाकर

जिलाधिकारी से शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग

मथुरा। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविकान्त गर्ग ने असामाजिक और शरारती तत्वों द्वारा प्रदेश के साथ मथुरा जनपद की फिजां बिगाड़ने के लिए शुक्रवार को जिस प्रकार से विभिन्न स्थानों पर नमक के खत्म होने की अफवाह फैला कर तथा बाजारों में आयकर, एक्साइज, वैट अधिकारियों के छापों एवं दुकानों के सील  किये जाने  की चर्चा  करके  मथुरा की शांति व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने की कोशिशों को ऐसे तत्वों  गंभीर साजिश बताते हुए जिलाधिकारी महोदय से ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। श्री गर्ग ने आरोप लगाया है कि शरारती तत्वों द्वारा जिस प्रकार इन अफवाहों के लिए शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद का समय पूरे देश में चुना एवं एकवर्ग विशेष के प्रभाव वाले क्षेत्रों से इसकी शुरुआत किया जाना गंभीर साजिश की कहानी कह रही है, जिससे फलस्वरूप अनेक स्थानों पर तनाव और संघर्ष की स्थिति परिलक्षित होती नजर आ रही थी। श्री गर्ग ने राज्य सरकार और जिलाधिकारी महोदय से जनपद में कड़ी सुरक्षा के प्रबन्ध और ऐसे अराजक शरारती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक

  1. कांग्रेस में मिसफिट और भाजपा में असहज हैं शशि थरूर

  1. क्या भाजपा तलाशेगी नरेंद्र मोदी का विकल्प?




Mediabharti