मोहाली टेस्ट : 103 रन के लक्ष्य में विजय आउट

मोहाली टेस्ट : 103 रन के लक्ष्य में विजय आउटमोहाली । भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पांच मैच की सीरीज के तीसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल जारी है। इंग्लैंड की दूसरी पारी 90.2 ओवर में 236 रन पर सिमट गई। जवाब में 103 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चायकाल तक 6 ओवर में 33/1 रन बना लिए थे। पार्थिव पटेल (16) व चेतेश्वर पुजारा (13) क्रीज पर हैं। मुरली विजय (0) को क्रिस वोक्स ने पैवेलियन लौटाया।

 

इससे पहले इंग्लैंड की ओर से हसीब हमीद 59 रन पर नाबाद लौटे। आज आउट होने वाले अंग्रेज बल्लेबाजों में गैरेथ बैटी (0), जोस बटलर (18), जोए रूट (78), क्रिस वोक्स (30), आदिल रशीद (0) व जेम्स एंडरसन (5) शामिल हैं। रविचंद्रन अश्विन ने तीन, जयंत यादव, रवींद्र जडेजा व मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड ने सुबह अपनी पारी 78/4 रन से आगे बढ़ाई थी। इससे पहले मंगलवार को तीसरे दिन भारत ने पुछल्ले बल्लेबाजों के दम पर पहली पारी में 417 रन बनाए थे। भारत की ओर से पांच बल्लेबाजों रवींद्र जडेजा (90), रविचंद्रन अश्विन (72), कप्तान विराट कोहली (62), जयंत यादव (55) व चेतेश्वर पुजारा (51) ने अर्धशतक जमाए थे। बेन स्टोक्स ने पांच और आदिल रशीद ने चार विकेट झटके। इंग्लैंड ने पहली पारी में विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टॉ के 89 रन की मददसे 283 रन बनाए थे। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन, जबकि उमेश यादव, जयंत यादव व रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. दुनिया को ध्रुवीकरण से मुक्त कराना है मोदी की विदेश नीति का लक्ष्य

  1. तीसरी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य है आसान, मगर...

  1. साल 2025 तक टीबीमुक्त भारत का लक्ष्य और चुनौतियां




Mediabharti