यमुना के घाटों की दुर्दशा पर चेयरमैन के खिलाफ ज्ञापन

युवक कांग्रेस करेगी जगह-जगह धरने प्रदर्शन 

मथुरा। यमुना के घाटों पर स्थायी गोताखोर तैनात न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। घाट किनारे क्षेत्र में भारी गंदगी और अंधकार होने से यहां असामाजिक तत्व सक्रिय हो रहे हैं वहीं गंदगी से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही है। लेकिन नगर पालिका चैयरमैन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है इससे जनमानस में भारी आक्रोश है। आज इसको लेकर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्म ने नगर मजिस्टेªट को ज्ञापन देकर कहा कि नगर पालिका अगर इस ओर ध्यान नहीं देगी तो जगह-जगह अक्षम चेयरमैन मनीषा गुप्ता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इस अवसर पर बिहारीलाल, दीपक वर्मा, संतोष, करनवीर सिंह, विवेक चतुर्वेदी, अजय शर्मा, कौशल तौमर, आशीष चतुर्वेदी, गोलू पंडित, अनिल अग्रवाल, शिवम चैधरी, मोहित चतुर्वेदी, आदि मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. 'सूबेदार' में 'तेजाब' के 'मुन्ना 'की याद दिलाते हैं अनिल कपूर

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. जब पंडित नेहरू के घर का पानी हो गया बंद




Mediabharti