यमुना मिशन के सदस्य बैठक में चर्चा करते हुए
मथुरा। सोमवार को यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा श्रीकृष्ण गंगा घाट स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक में मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने यमुना भक्तों से इस मुहिम में जुडने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि जहां ईमानदारी व सच्चाई होती है वहां अदृश्य शक्तियों का वास होता है जिसकी सहस्त्रों भुजाएं हैं। उन्होंने कहां कि बिना अदृश्य शक्तियों की कृपा से संसार में एक पत्ता भी नहीं हिल सकता। उन्होंने बताया कि टैक्निकल दिव्य विचार पद्धति इसी अदृश्य शक्ति की देन हैं। सांय 7 बजे से श्रीकृष्ण गंगा घाट पर आयोजित होने वाली दिव्य महाआरती में स्वंय मां ने भक्तों को अदृश्य दर्शन देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि अदृश्य शक्तियों की कृपा मिशन पर लगातार बनी हुई है। उन्होंने यमुना भक्तों से अपील की है कि यमुना जी में सावधानी से स्नान करें क्योंकि यमुने महारानी अपने पूर्ण स्वरूप में आने वाली हैं। उन्होंने नगरपालिका की अध्यक्षा व अधिकारियों से निवेदन किया है कि बरसात के चलते घाटों की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, राजेश तिवारी, हीरामणि, शांति बाई, भोला पंडित, राकेश पंडित, भूरा पंडित, मनोज ठाकुर, अजय, गोविन्द ठाकुर, दीपक राज, मनीष राजपूत, बिल्ला उस्ताद, प्रदीप शर्मा, बलराम शर्मा, बाबा मणिदास, पंकज, रामवीर, राजू पेंटर आदि उपस्थित थे।






Related Items
सांपों के लिए भयमुक्त स्थान है श्री गरुड़ गोविन्द मंदिर
गांव और शहर के चक्रव्यूह में फंसे ‘जोरम’ के मनोज वाजपेयी
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य