लिली (फ्रांस) । एश्ले विलियम्स, रॉबसन कानू व सैम वोक्स के गोल की मदद से वेल्स ने बेल्जियम को दूसरे क्वार्टर फाइनल में 3-1 से हराकर 15वें यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वेल्स पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा है। वेल्स इससे पहले साल 1958 के यूरो कप के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था जो किसी बड़े टूर्नामेंट में उसका श्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 12.30 बजे खेले गए इस मैच का पहला गोल बेल्जियम के खाते में गया। बेल्जियम के राडिया नेगोलान ने 13वें मिनट में काफी दूर से तगड़ा किक लगाकर वेल्स के गोलकीपर को छका स्कोर 1-0 कर दिया। 30वें मिनट में वेल्स के एश्ले विलियम्स ने हैडर से बराबरी का गोल दागा। दूसरे हाफ के पहले मिनट में हाल रॉबसन कानू ने अकेले दम पर लाजवाब गोल कर वेल्स को 2-1 से बढ़त दिला दी। ड्रेगन्स के नाम से मशहूर वेल्स टीम की ओर से तीसरा व अंतिम गोल सैम वोक्स के नाम रहा। वोक्स ने 85वें मिनट में गोल किया। अंतिम चार में वेल्स का सामना पुर्तगाल से होगा। इसमें रियल मैड्रिड के साथी खिलाड़ियों क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) और गेरेथ बेल (वेल्स) के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
भारत की प्राचीन सभ्यता में निहित है योग का इतिहास
नए पम्बन पुल के नीचे ‘इतिहास’ और ‘प्रगति’ एक साथ प्रवाहित
भारत ने कांस में रचा इतिहास, पायल कपाड़िया की फिल्म ने जीता अवार्ड