जिला अस्पताल में बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर सीएमएस का घेराव करते रालोद कार्यकर्ता
दुष्कर्म पीडि़ता लड़की का मामला
मथुरा। गत दिनों जिला अस्पताल में बालिका के साथ हुयी दुराचार की घटना तूल पकड़ती जा रही है। इसी सब को लेकर आज मंगलवार युवा राष्ट्रीय लोकदल ने सीएमएस का घेराव किया और ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर व स्टाफ नर्स को बर्खास्त करने की मांग की। लोकदल कार्यकर्ता डाॅक्टर लाल को बर्खास्त करने के नारे लगा रहे थे। रविन्द्र नरवार ने सीएमएस से बातचीत के दौरान कहा कि इस घटना में जो लिप्त हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। यदि इन लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गयी तो रालोद को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक जांच चल रही है, तब तक डाॅक्टर लाल को ड्यूटी से हटाया जाये तथा स्टाफ नर्स और बार्ड व्याॅय जो घटना के दौरान डयूटी पर थे उन्हें भी निलंबित किया जाये। इस संबंध में सीएमएस केपी गर्ग ने बताया कि उन्होंने डाॅक्टर लाल और स्टाफ नर्स के खिलाफ शासन को लिख दिया गया है। वहां से जो भी कार्यवाही होगी उसके अनुसार ही निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि बार्ड व्याॅय और स्वीपर को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी, युवा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी, नसीद सिंह, चतुर्भुज चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।






Related Items
हमारे युवा वर्ग को मिले सत्मार्ग और सद्बुद्धि...!
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!