रुस्तम के साथ क्रिश को टक्कर दे रहे दबंग

रुस्तम के साथ क्रिश को टक्कर दे रहे दबंगमुम्बई । मायानगरी में इन दिनों अजीब सी हलचल मची हुई है। सभी की नजर 12 अगस्त पर टिकीं हैं। सभी यह जानने को बेकरार हैं कि खिलाड़ी और क्रिश में से बॉक्स ऑफिस का बॉस कौन बनेगा। जी हां, आप ठीक समझे...12 अगस्त को अक्षय स्टारर रुस्तम और ऋतिक स्टारर मोहन जोदड़ो सिनेमाघरों में आ रही है। अपनी-अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए दोनों फिल्म निर्माता प्रचार में व्यस्त हैं। लेकिन, इस प्रचार में यू-टर्न तब आया, जब बॉलीवुड के चुलबुल पाण्डे यानी दबंग की एंट्री हो गई। दबंग यानी सलमान खान ने अपने ट्वीटर पेज से एक वीडियो पोस्ट करते हुए रुस्तम को देखने की फैंस से अपील की। 

 

ऋतिक से नहीं हैं अच्छे सम्बंध

 

इसी के साथ बॉलीवुड में यह चर्चा आम हो गई, क्योंकि, यह जगजाहिर है कि सलमान के ऋतिक संग सम्बंध अच्छे नहीं हैं। इसलिए वे अक्षय की फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। 

 

खुश हुए खिलाड़ी

 

हालांकि, इस बात से बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार बहुत खुश हैं। इस बारे में अक्षय का कहना है कि सलमान ने खुद रुस्तम को प्रमोट करने का फैसला किया है। उन्हें किसी ने नहीं कहा। अक्षय ने कहा कि यह फिल्म इंडस्ट्री की एकता को दिखाता है।         

    

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

  1. पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर

  1. जियो की टक्कर में वोडाफोन का सुपरऑवर ऑफर




Mediabharti