वात्सल्य ग्राम में बालिकाओं को सिखाई गई घुड़सवारी

वृंदावन। बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर में विभिन्न प्रांतों से आई बालिकाओं को घुड़सवारी संग ऊंचाई पर चढ़ने की कला सिखाई गई। साथ ही अस्त्र शस्त्र चलाने की कला से पारंगत भी किया जा रहा है। साध्वी ऋतंभरा ने ध्यान के माध्यम से मन को एकाग्र करने का मंत्र दिया।मथुरा मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम में चल रहे 10 दिवसीय बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर में विगत रोज बालिकाओं को घुड़सवारी और विपरीत स्थितियों में रस्से के सहारे ऊंचाई पर चढ़ने के गुण सिखाए गए। उल्लेखनीय है कि आठ प्रांतों की 154 बालिकाएं इन दिनों सुबह छह बजे से यहां प्रशिक्षण ले रहीं हैं। इस दौरान बालिकाओं को साध्वी ऋतंभरा ने ध्यान योग के बारे में बताया। कहा कि मनुष्य संसार रूपी गुफा में भटक रहा है, लेकिन ध्यान योग ऐसा माघ्यम है कि इससे प्रत्येक मनुष्य को सही राह मिल जाती है। बाद में सभी को ध्यान योग कराया गया। इस दौरान साध्वी शिरोमणि, साध्वी स्वरूप गिरि, डाॅ0 एके राय, विभोर प्रकाश, स्वामी सत्यशील, अमिता पांचाल, दीप्ति शर्मा, रिशिका आदि शामिल थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. श्री राम के सेवक, सखा और स्वामी हैं शिव... !

  1. 'दलितों के सन्यासी' थे स्वामी सहजानंद सरस्वती

  1. गुडविन ने कर दिया स्वामी विवेकानंद के शब्दों को अमर




Mediabharti