सौंख। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा कस्बा गोवर्धन में स्वास्थ्य चेतना रैली निकाली गयी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने धार्मिक नगरी गोवर्धन में स्वास्थ्य चेतना रैली निकाली। रैली को हनुमान आश्रम गोवर्धन के महान संत बाबा सियाराम दास तथा विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में जान है जहान है, संतुलित भोजन उचित व्यवहार, जीवन का यही है सार, बीमारी जब जाएगी, जीवन स्वस्थ बनाएगी, स्वच्छ बनो, स्वस्थ बनो जैसे नारों तथा नारे लिखी तख्तियों के द्वारा समाज में स्वास्थय के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंन्ध निदेशक हरीचंद सिंह ने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। प्राचार्य केएल गोस्वामी ने व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ को आवश्यक बताते हुए कहा कि एक स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ देश का निर्माण कर सकता है तथा स्वस्थ देश ही विश्व को सही दिशा दिखा सकता है। समारोह में शिक्षा निदेशक एसवी सिंह, उप प्राचार्य रामबाबू सिंह, प्रशासक सगुन सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय संस्थापक बाबा कढ़ेरा सिंह, प्रहलाद सिंह, जी.एस. शर्मा, सुग्रीव सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
भ्रष्टाचार पर प्रहार के लिए मोदी पहले अपने ‘घर’ को करें साफ