मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता को ससुरालीजनों ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय दीपा उर्फ तुलसी पत्नी लक्ष्मण सिंह की शादी करीब दस वर्ष पूर्व बलदेव में हुयी थी। तभी से ससुरालीजन दहेज की मांग करते आ रहे थे। मांग पूरी न होने पर कल ससुरालियो ंने विवाहिता को जहर दे दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में मृतका के पिता प्रहलाद शर्मा निवासी पिपाहरी भिण्ड मप्र ने पति लक्ष्मण, ससुर गिर्राज, सास किरन देवी और देवर श्याम एवम अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।






Related Items
नयति ने कराया गिर्राज तलहटी में हुआ भव्य रामकथा का संगीतमय आयोजन
रालोद नेता ने किया विधि-विधान से गिर्राज महाराज का दुग्धाभिषेक
डीएम व एसएसपी ने किये गिर्राज दर्शन