सीसी टीवी कैमरे चालू रखने के दिए बैंक प्रबंधकों को निर्देश
मथुरा। जनपद के बैंकों की सुरक्षा हेतु तथा लूट की बढ़ती घटनाओं को लेकर आज एसएसपी ने शहर के सभी बैंकों का सघन निरीक्षण कर बैंक प्रबंधकों को सीसी टीवी कैमरे चालू रखने तथा ज्यादा देर तक खड़े वाहनों के बारे में पुलिस को जानकारी देने के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने शहर के सभी बैंको का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैंक मैनेजरो को बैंको के सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, बैंको में ग्राहको द्वारा फोन प्रयोग न करने, सशस्त्र गार्ड रखने के लिए सख्त हिदायत देते हुए निर्देश दिये गये तथा बैंको के आस पास वाहन ज्यादा देर वाहन न खड़े करने के निर्देश दिये गये तथा पुलिस को बैंको के पास ज्यादा गस्त करने के लिए आदेशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा निरीक्षण के दौरान बैंको के पास लगी दुकानों, ठेलियो, को हटवाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग की गई। एसएसपी द्वारा सभी थानाध्यक्षो को समय समय पर बैंको की चैंकिग हेतु आदेश दिए हैं। आज एसएसपी बबलू कुमार ने शहर के स्टेट बैंक मुख्य शाखा, पीएनबी बैंक बागबहादुर रोड़, इलाहाबाद बैंक, कैनरा बैंक, एक्सिस बैंक एवं नगर की अन्य बैंक शाखाओं का सघन निरीक्षण किया।






Related Items
साख के संकट से जूझता आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
'परंपरा' और 'परिवर्तन' के बीच संतुलन की कोशिश में है 'बैंक ऑफ इंडिया'
विश्व बैंक ने भारत के लिए 6.7 फीसदी वृद्धि का लगाया अनुमान