शहाबुद्दीन ने अब मधु कोडा से की नीतीश कुमार की तुलना

शहाबुद्दीन ने अब मधु कोडा से की नीतीश कुमार की तुलनासीवान/ भागलपुर । बिहार के बाहुबली आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन जेल से रिहा होने के बाद लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में छाए हुए है। बीती रात बाहुबली नेता शहाबुद्दीन 11 साल बाद बेल पर रिहा होकर अपने घर सीवान पहुंचे जहां मीडिया का जमावड़ा पहले से ही था। यहां पहुंचने के बाद एक बार फिर शहाबुद्दीन ने अपने अंदाज में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और कहा कि मैं बिहार की नहीं, लालू यादव की राजनीति करता हूं। मेरे नेता लालू यादव हैं। नीतीश कुमार बिहार के सीएम हैं। इसमें कोई बहस नहीं होनी चाहिए।

 

शहाबुद्दीन ने कहा कि मैंने केवल इतना कहा कि नीतीश परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं इसमें गलत क्या है। रेगुलर सीएम होते हैं जिन्हें जनता चुनती है। एक वे होते हैं जो गंठबंधन बना... परिस्थिति ऐसी बनी... शहाबुद्दीन ने नीतीश कुमार की तुलना झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से की। उन्होंने कहा कि झारखंड में दो चार सीट लेकर कोड़ा भी सीएम बन गए थे। इससे पहले शनिवार सुबह शहाबुद्दीन के बाहर निकलते ही समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने मीडिया से बात की। कहा कि लालू हमारे नेता हैं, नीतीश परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। यह पूछे जाने पर कि लालू और नीतीश में किसे अच्छा राजनीतिज्ञ मानते हैं, तो उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा कि वे किसके साथ थे, हैं और रहेंगे इसमें किसी तरह का किसी को कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे किसके निर्देश पर राजनीति में आये हैं, यह सभी को पता है। सुशील मोदी के शहाबुद्दीन पर भी सीसीए लगाने के बयान के बारे में जब उनसे पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सुशील मोदी और उनकी बातों को वे गंभीरता से नहीं लेते। जब मैं सुशील मोदी और उनकी बातों को गंभीरता से लेता ही नहीं, तो उनके बयान पर अपनी प्रतिक्रिया क्यों दें।                  

  

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. नीतीश की पलटी राजनीति और तेजस्वी की बग़ावत में पीके का जोशीला तड़का!

  1. गुमराह करने वाली कहानी है इंदिरा और मोदी की तुलना

  1. क्या नीतीश को हटाना भाजपा के लिए फायदे का सौदा होगा?




Mediabharti