संसद : नोटबंदी पर चर्चा के बाद वोटिंग की मांग को लेकर दोनों सदनों में हंगामा

संसद : नोटबंदी पर चर्चा के बाद वोटिंग की मांग को लेकर दोनों सदनों में हंगामानई दिल्ली । नोटबंदी को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में आज फिर हंगामा हो रहा है। विपक्ष की मांग है कि नोटबंदी पर चर्चा के बाद वोटिंग हो। ज्ञातव्य है कि नोटबंदी पर लोकसभा में नियम 193 के तहत चर्चा तय की गई है। गौरतलब है कि इस नियम के तहत चर्चा के बाद वोटिंग का कोई प्रावधान नहीं है। जबकि कांग्रेस की मांग है कि नियम 184 के तहत नोटबंदी पर चर्चा हो और चर्चा के बाद वोटिंग हो। 

 

सोमवार को राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। ज्ञातव्य है कि विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन से ही दोनों सदनों का कामकाज बाधित हो रहा है। 

 

विपक्ष लगातार नोटबंदी पर हंगामा कर रहा है। वहीं विपक्ष की मांग है कि सदन में नोटबंदी पर ऐसे नियम के तहत चर्चा की जाए जिसमें वोटिंग का प्रावधान हो। साथ ही चर्चा के दौरान पीएम मोदी को सदन में उपस्थित रहने की भी विपक्ष मांग कर रहा है। 

वहीं आज सरकार संशोधितम टैक्सेशन बिल राज्यसभा में पेश करेगी। यह मनी बिल है, ऐसे में अगर यह बिल राज्यसभा में पास नहीं भी होगा तब भी यह प्रभाव में आ जाएगा। इससे पहले विपक्ष ने आज सुबह 9.30 बजे बैठक बुलाई। 

 

कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर दोनों सदनों में मौजूद रहने को कहा। कांग्रेस मनी बिल का विरोध कर रही है ऐसे में बिल पेश होने पर सोमवार को राज्यसभा में जबर्दस्त हंगामे के आसार है।       

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ‘सावरकर की कहानी को सार्वजनिक चर्चा में लाना था बहुत जरूरी’

  1. दोनों हाथ न होने पर भी इस बैले डांसर ने नहीं मानी हार...

  1. वेबफेअर में आईटी बाजार की नई हलचलों पर हुई चर्चा




Mediabharti