सप्त दूध की धारा परिक्रमा के साथ छप्पन भोग का आगाज

सप्त दूध की धारा परिक्रमा के साथ छप्पन भोग का आगाज आज गिरिराज महाराज की तलहटी रमण रेती आश्रम में छप्पन भोग 

गोवर्धन। गिरिराज महाराज की तलहटी में 26 दिसंबर सोमवार को होने वाले छप्पन भोग महोत्सव की आभा बिखरने लगी है। छप्पन भोग महोत्सव श्रीगिर्राज जी सेवा मंडल आगरा द्वारा लगाया जा रहा है। तीन दिवसीय महोत्सव में रविवार को गिरिराज जी के दुग्धाभिषेक के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सप्त दूध की धारा के साथ परिक्रमा लगाई। परिक्रमा में हरिनाम संकीर्तन व डोले की सवारी ने भक्ति रस प्रवाहित कर दिया। आयोजक मंडल के अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने बताया कि आज सोमवार को तलहटी में हजारों साधु-संतों की सेवा की जाएगी। द्वापर युगीन तर्ज पर कलियुग के प्रथम देवता गिरिराज महाराज की झांकी के बीच छप्पन भोग लगाये जाएंगे। प्रभु के छप्पन भोग को सभी भक्तों द्वारा छबरियों में परोसा जाएगा। छप्पन भोग महोत्सव में मुख्य आरती महामंडलेश्वर काष्र्णि गुरू शरणानंद जी महाराज करेंगे। कार्यक्रम स्थल को अभिनव देने के लिए काष्र्णि आश्रम रमणरेती आन्यौर परिक्रमा मार्ग में रंग-बिरंगें फूलों से सजावट की गई है। सांयकालीन बेला में रंग-बिरंगी रोशनी की लाइटें और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर  मयंक अग्रवाल, महंत हरिओम बाबा, नितिन अग्रवाल, अजय गोयल, मनोज भाई, चन्द्र मोहन, विशाल, विकास, अंकुर आदि थे। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login