आगामी 20 मई को प्रदर्शित होने वाली निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म सरबजीत को पाकिस्तान से कड़ी प्रतिक्रिया मिलने की कोई आशंका नहीं है। यह फिल्म पाकिस्तान में भारतीय कैदी सरबजीत पर आधारित है जिसकी पाकिस्तान के जेल में लम्बे समय तक बंद रहने के बाद मौत हो गई थी। फिल्म में सरबजीत और उसकी रिहाई के लिए उसकी बहन दलबीर कौर का संघर्ष दर्शाया गया है। सरबजीत की भूमिका रणदीप हुड्डा ने और दलबीर कौर की भूमिका ऐश्वर्या राय ने अभिनीत की है। पीटीआई को दिए अपने एक साक्षात्कार में ओमंग कुमार ने बताया कि फिल्म में दोनों में से किसी भी देश की भूमिका को खराब परिप्रेक्ष्य में नहीं बताया गया है।
फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिस पर कड़ी प्रतिक्रिया हो। हम पूरी दुनिया में फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं। हमारा इरादा भारतीयों और पाकिस्तानियों तथा अन्य को यह अहसास कराना है कि इस तरह की घटनाएँ होने पर क्या होता है? हम किसी पर उंगली नहीं उठा रहे हैं। इस फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए अमिताभ बच्चन ने अपनी नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन के साथ वाली फिल्म को आगे सरका दिया है। अमिताभ बच्चन की फिल्म भी 20 मई को प्रदर्शित होने वाली थी।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
अधर में लटका हुआ है पाकिस्तान का भविष्य
‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान ही नहीं, चीन को भी मिले हैं ‘घाव’!
पाकिस्तान करे अमन की पहल वरना हूरों का पड़ जाएगा टोटा…!