मथुरा। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित सुखधाम आश्रम में कल्याण करोति, गोविन्द राम चैरिटेबिल ट्रस्ट एवं रामानन्द वैष्णव ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में 26 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को बाबा बलराम दास ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है आज के समय में सामूहिक रूप से किसी कार्यक्रम का आयोजन कराना बड़ा श्रम साध्य कार्य है। उन्होनें कहा कि सर्वसमाज के गरीब परिवारों की बहन बेटियों के लिये प्रतिवर्ष इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कल्याण करोति के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार सामूहिक आयोजन से निर्धन परिवारों की सहायता होती है। साथ ही समाज में नई जागृति भी आती है। इससे पूर्व कार्यक्रम मंे आयोजकों द्वारा 26 जोड़ों का विधि विधान पूर्वक विवाह सम्पन्न कराकर नव विवाहित जोड़ों को जरूरत के सामान टीवी, कपड़े, बर्तन, अलमारी, कूलर आदि उपहार दिये गये। इस अवसर पर महेशानन्द सरस्वती, बाबा हरिबोल महाराज, भागवताचार्य संजीव कृष्ण, मुदृलकान्त शास्त्री, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, निरूपम भारगव, कृष्णमुरारी मोतीवाला, देवेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।






Related Items
कृष्ण की भूमि को संरक्षित करना है बेहद जरूरी
अनियंत्रित विकास की भेंट चढ़ रही है कृष्ण की पवित्र भूमि
वृंदावन की कुंज गलियां कर रही हैं कृष्ण का इंतजार