सीडीओ ने लोहिया गाॅव पलसों में चैपाल लगाकर सुनी समस्यायें

सीडीओ ने लोहिया गाॅव पलसों में चैपाल लगाकर सुनी समस्यायेंलोहिया गांव पलसों में चैपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते सीडीओ मनीष कुमार वर्मा 

खुले में शौच से मुक्त के लिए लोगों को किया जागरूक

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पलसों गाॅव के लोगों से कहा कि आप स्वयं गन्दगी खा रहे हैं और अपने मेहमानों को भी गन्दगी खिला रहे हें। श्री वर्मा आज यहां गोवर्धन विकास खण्ड के लोहिया ग्राम पलसों के अम्बेडकर पार्क पर चैपाल लगाकर गाॅव वालों की समस्यायें सुन रहे थे।

श्री वर्मा सभी ग्रामीणों को वहां ले गये जहां लोग सुबह-शाम खुले में शौच को जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को दिखाया कि शौच पर मक्खियां बैठी हैं और वही उड़कर जाती हैं तथा आपके खाने व पानी पर बैठती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे गन्दें खाने और पानी के पीने से तमाम बीमारियां फैलती हैं जिनसें बचने के लिए यह अति आवश्यक है कि सभी ग्रामीण खुले में शौच न करें। साथ ही कहा कि इसके लिए सभी अपने शौचालय बनवायें तथा उसी में शौच को जायें।

सीडीओ ने कुछ ग्रामीणों को समझाकर तैयार किया कि वे सुबह-शाम लोगों को खुले में शौच करने से रोकें और गाॅवों के लोगों को स्वस्थ्य रखने व गाॅव को स्वच्छ रखने में अपना सक्रिय योगदान देंते हुए खुले में शौच से होने वाले हानियों के बारे में लोगों को बतायें। इस अवसर पर सीडीओ ने सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग द्वारा कराये गये कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर देख लें और इसकी सूची बना लें कि कहां-कहां मरम्मत के कार्य कराये जाने हैं।

जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डा0 ए0के0 बाजपेयी, आरईएस के अधिशासी अभियंता जीसी शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी के0पी0 मिश्र, उप निदेशक कृषि राकेश बाबू, जिला पंचायतराज अधिकारी आर0पी0 सिंह यादव, डी0एफ0ओ0 एस0के0 शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित विभागों अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. समृद्ध कृषि भविष्य के बोए हुए बीज अब होने लगे हैं अंकुरित…!

  1. आत्मनिर्भर हो रहे भारत में ‘एक जिला-एक उत्पाद’ से बदलता कृषि परिदृश्य

  1. सरलता और सादगी के अवतार थे राजेन्द्र बाबू




Mediabharti