रेस्टोरेंट का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम
मथुरा। वृन्दावन नगर के रमणरेती क्षेत्र में एक ‘‘सुरभि रिट्रीट रेस्टोरेन्ट‘‘ का उदघाटन नगरपालिका परिषद वृन्दावन के अध्यक्ष मुकेश गौतम एवं नगर पालिका परिषद कोसी कला के अध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला के द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि श्रीकृष्ण के पिता नन्द बाबा की गौशाला में सुरभि नाम की एक गाय थी। जिसका दूध व दूध से बने पदार्थों का भगवान भोग लगाया करते थे। उदघाटन समारोह में कोसी नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला ने कहा कि वैसे तो वृन्दावन में काफी अच्छे-अच्छे होटल हैं, लेकिन मध्यम परिवार एवं साधारण परिवार के लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नही है कि वे परिवार सहित इन होटलों का आनन्द ले सकें। क्योंकि ये होटल काफी मंहगे है, ऐसे में यह सुरभि रिट्रीट सभी वर्ग के लोगों के लिए सुगमता से उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर हेम भारद्वाज, सत्यवीर सांगवल, गिरधारी लाल, लवकुमार शर्मा लाला, योगेश पाण्डेय, पिनू नेता, हनुमान, चन्द्रपोनिया, बन्टू चैधरी, अनुराग जैन, प्रहलाद सिंह, बलराम शर्मा, भारत शर्मा, जसपाल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।






Related Items
सोने की बेड़ियों में यहां बंधे हैं वीर हनुमान...!
इस चमत्कारी मंदिर में भक्तों का इलाज करते हैं हनुमान…!
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई