स्काई लिफ्ट से सही होंगी खराब लाइटें

स्काई लिफ्ट से सही होंगी खराब लाइटेंफोटो नं. 30एमटीआर 02 कैप्शनः फीता काटकर शुभारंभ करते नगर पंचायत अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा एवं अन्य 

माथुरा। बल्देव नगर पंचायत की परिधि में लगे विघुत पोलों पर खराब लाईटों को सही कराने के लिये उच्च तकनीकी को ध्यान में रखते हुये नगर पंचायत बल्देव द्वारा स्काई लिफट खरीदी गयी। जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा अर्चना कर फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर चैयरमैन ने कहा कि स्काई लिफ्ट द्वारा बिना किसी परेशानी के  विद्युत पोलों पर समय से खराब लाईटें सही हो सकेंगी। उन्होने कहा कि बल्देव के विकास में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जायेगी। सम्पूर्ण कस्बा में विना किसी भेदभाव के समानता के साथ विकास कार्य कराये जा रहे हैं। विकास कायों के क्रम में बल्देव में कई ऐतिहासिक कार्य कराये गये है। जिसमें दाऊजी महाराज परिक्रमा मार्ग में सोलर स्ट्रीट प्लांट द्वारा परिक्रमा मार्ग को सुसज्जित किया जायेगा जिससे कि रात के समय बिना बिजली के भी जगमगायेगा परिक्रमा मार्ग जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परिक्रमा में अन्धेरा नही मिलेगा। इस अवसर पर सुजीत वर्मा, गोकुलेश पाण्डेय, सभासद दाताराम, सुरेन्द्र सिंह, सुनील पाण्डेय, भगवान पाण्डेय, श्यामसुन्दर पाण्डेय, खौना भगत, मनीष शर्मा, दाऊदयाल शर्मा, विजेन्द्र सिंह, मोहनवीर सिंह, बाबा पाठक आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भगवान शिव की महिमा और सावन का महीना...

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!




Mediabharti