मथुरा। वृन्दावन नगर में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 48 नव चयनित राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवकों का 15 दिवसीय आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण के दसवें दिन ग्राम महावन का भ्रमण किया जहां श्री कृष्ण नेहरू युवती मण्डल महावन के पदाधिकारियों द्वारा स्वंय सेवकों का स्वागत किया तथा गांव में युवा मण्डल द्वारा संचालित गतिविधियों पर मण्डल अध्यक्षा संतोष पारासर द्वारा प्रकाश डाला। इससे पूर्व स्वंय सेवकों द्वारा गांव महावन में स्वंच्छता पखवाडे के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजन प्रशिक्षण प्रभारी देवराज सिंह व लेखाकार रामवीर शर्मा व टीओटी ओपी मिश्र के नेतृत्व में निकाली गई। गांव महावन में एक स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें लेखाकार रामवीर शर्मा व टीओटी ओघ्पीघ्मिश्र ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।






Related Items
वृक्षारोपण के पट्टेदारों द्वारा भूमि उपयोग का होगा सत्यापन
स्ट्राइक वन कोर परिसर में हुआ वृक्षारोपण
स्ट्राइक वन कोर परिसर में हुआ वृक्षारोपण