स्ट्राइक वन कोर परिसर में हुआ वृक्षारोपण

स्ट्राइक वन कोर परिसर में हुआ वृक्षारोपणकोर के सैनिकों ने लगाए 12 हजार पौधे

मथुरा । ‘ग्राीन गो’ ध्येय एवं पर्यावरण अभियान के दृष्टिगत आज बुधवार स्ट्राइक वन कोर के सैनिकों द्वारा सैन्य परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान मथुरा स्थित सैन्य परिसर में लगभग 12 हजार पौधों का रोपण किया गया। पौधों का योजनाबद्ध तरीके से रखरखाव किया गया था। इस के लिये सरकारी वन विभाग ने सेना को तकनीकी एपं प्रशासनिक सहायता प्रधान की। लेप्टिनेंट जनरल शौकिन चैहान ने कहा कि सैन्य परिसर मे वर्तमान में लगभग 75 प्रतिशत भूभाग हरा भरा है आगे भी हरियाली की वृद्धि एवं इसी क्षेत्र में मथुरा शहर को सहयोग करने के लिये सम्पूर्ण मथुरा परिसर में 12000 पौधों का पौधारोपण किया गया। स्ट्राईक वन कोर के योद्धाओं के लिए इसका उददेश्य एक दिन के अभियान से बढ़कर पौधारोपण को जीवन शैली में शामिल करना है। हमारा उददेश्य पौधारोपण अभियान में सैनिकों, उनके बच्चों व परिवारों को इस मुहिम में सम्मिलित करना है, क्यांे कि देश का प्रत्येक नागरिक ’गो ग्रीन’ पहल में समान रूप से हिस्सेदार है।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login