मथुरा। स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ की पूर्वसंध्या पर रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल के बच्चों ने भारत के नक्शे आकृति उकेर कर शहीदों को नमन किया। ज्ञानदीप शिक्षा भारती गोवर्धन रोड पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डा रोहण प्रातः 8ः59 बजे होगा। आज सोमवार प्रातः 6 बजे शहर काॅग्रेस कार्यालय होलीगेट से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी शुभारम्भ होकर कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, चैक बाजार, छत्ता बाजार होते हुए शहर काॅग्रेस कार्यालय पहुॅचकर ध्वजा रोहण कार्यक्रम होगा। यह जानकारी आबिद हुसैन ने दी। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर यमुना मिशन कैम्प कार्यालय यमुना मिशन मार्ग पर ध्वजारोहण वरिष्ठ अधिवक्ता व बृज केसरी पलवानों के सानिध्य में 15 अगस्त सोमवार को सुबह 10 बजे मनाया जायेगा। मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि सभी यमुना भक्तों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जावेगी व इस कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता तथा बृज केसरी पहवानों द्वारा यमुना मिशन मार्ग पर वृक्षारोपण भी किया जावेगा। वहीं यमुना मिशन द्वारा साप्ताहिक फेसबुक लाईक प्रतियोगिता कराई गई जिसमें सफल विजेता रहे प्रतिभागियों के द्वारा यमुना मिशन मार्ग पर स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण कराया जायेगा। मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामना दी तथा उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवा वर्ग में नई चेतना का संचार होता रहेगा और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा, यमुना मिशन उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।






Related Items
गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ पर विशेष झांकी
सिर्फ इमारतें ही नहीं, साहित्य और स्वतंत्रता संग्राम का भी गढ़ रहा है आगरा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खादी परिधानों की हुई बंपर बिक्री