हांगकांग ओपन : दूसरे दौर में पहुंचीं साइना नेहवाल

हांगकांग ओपन : दूसरे दौर में पहुंचीं साइना नेहवालकोलून । भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने हांगकांग सुपर सीरिज बैडमिंटन महिला एकल वर्ग दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। पांचवीं वरीयता प्राप्त साइना ने दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी थाईलैंड की पोर्नतिप बुरानाप्रासेरत्सुक को 12-21, 21-19, 21-17 से मात दी। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को चाइना ओपन के पहले दौर में पोर्नतिप ने हरा दिया था। चोट के कारण तीन महीने बाद लौटीं साइना ने उस हार का बदला ले लिया। 

 

साइना का सामना अब चियांग मेइ हुइ और जापान की सायाका सातो के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। पुरुष एकल में स्विस ओपन विजेता एचएस प्रणय ने चीन के कियाओ बिन को 21-16, 21-18 से हराया। राष्ट्रीय चैम्पियन समीर वर्मा ने जापान के ताकुमा उएडा को 22-20, 21-18 से शिकस्त दी। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी को कोरिया के सोल्ग्यु चोइ और को सुंग ह्यून के हाथों 15-21, 8-21 से हार झेलनी पड़ी।   

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login