पेरिस। वर्ष का दूसरा ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन रविवार (22 मई) से शुरू होगा। एकल वर्ग में 17 ग्रैंडस्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार 34 वर्षीय रोजर फेडरर अनफिट होने से इसमें नजर नहीं आएंगे। वर्ष 1998 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब फेडरर फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगे। साथ ही वर्ष 1999 के यूएस ओपन के बाद पहली बार फेडरर कोई ग्रैंडस्लैम मिस करेंगे।
फेडरर के नाम लगातार 65 ग्रैंडस्लैम खेलने का विश्व रिकॉर्ड है। जब फेडरर ने पहली बार ग्रैंडस्लैम मिस किया था, तब उनकी उम्र 18 साल थी और एटीपी रैंकिंग में नं. 1 और 2 पोजिशन पर दोनों अमेरिकी पीट सैम्प्रास व आंद्रे अगासी काबिज थे। तब फेडरर को क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलना पड़ा था और वे उसके दूसरे राउंड में हार गए। फिलहाल फेडरर दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी हैं, लेकिन वे इस साल अधिकतर समय चोटों से परेशान रहे हैं। फेडरर ने फ्रेंच ओपन से नाम वापस लिए जाने पर कहा कि मैंने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि मैं शेष सत्र में खेल सकूं और मेरे करिअर को आगे बढ़ा सकूं।
उल्लेखनीय है कि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक भी वर्ष 2005 में पहला ग्रैंडस्लैम खेलने के बाद से कोई टूर्नामेंट खेलने से नहीं चूके हैं। फ्रेंच ओपन उनका लगातार 46वां ग्रैंडस्लैम होगा। साल में चार ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन व यूएस ओपन होते हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेगा यह टेनिस स्टार
‘स्टार वार्स’ की लोकेशन पर हुमा ने की शूटिंग
आलिया भट्ट बनेगी कश्मीर की रॉक स्टार