मथुरा

लॉस एंजिलिस । हॉलीवुड की प्रसिद्ध दंपतियों के अलग होने का दुखद सिलसिला जारी है। एंजेलीना जोली-ब्रैड पिट अलग होने की राह चुनने वाले नए दंपति हैं। अभिनेत्री-फिल्मकार एंजेलीना जोली ने शादी के दो साल बाद अपने पति अभिनेता ब्रैड पिट से तलाक की अर्जी दी है। उन्होंने इसका कारण दोनों के बीच ऐसे मतभेद होना बताया जिन्हें लेकर सुलह नहीं हो सकती।टीएमजेड की खबर के अनुसार 41 साल की अभिनेत्री ने गत सोमवार को कानूनी दस्तावेज दायर किए और दंपति के छह बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी मांगी। उन्होंने कहा कि पिट बच्चों से समय-समय पर मिल सकते हैं। दंपति के करीबी सूत्रों ने कहा कि एंजेलीना बच्चों की देखरेख के पिट के तरीके से नाराज हैं और इस वजह से उन्होंने तलाक की अर्जी दी।एंजेलीना ने 15 सितंबर, 2016 को दोनों के अलग होने की तारीख बताया है। यह खबर दोनों के प्रशंसकों के लिए दुखद है लेकिन यह हैरान करने वाली नहीं है क्योंकि दंपति के बीच समस्याएं होने की अफवाहें पिछले कई महीने से चल रही थीं।इससे पहले इस साल जॉनी डेप-एम्बर रोज, टेलर स्विफ्ट-कैल्विन हैरिस, टेलर स्विफ्ट-टॉम हिडल्स्टन, डेमी लोवैटो-विल्मर वाल्डेरमा और ओजी ऑसबर्न-शैरन ओसबर्न जैसी हॉलीवुड की दूसरी प्रसिद्ध जोडिय़ां अलग होने की घोषणा कर चुके हैं।हॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध जोडिय़ों में से एक एंजेलीना-पिट ने दस साल के प्रेम संबंधों के बाद अगस्त, 2014 में शादी की थी। जोली की यह तीसरी शादी है। इससे पहले वह शादी के तीन साल बाद 1999 में अभिनेता जॉनी ली मिलर से और शादी के दो साल बाद 2002 में अभिनेता बिली बॉब थॉर्नटन से तलाक ले चुकी हैं। वहीं पिट की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने पांच साल की शादी के बाद 2005 में ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर ऐनिस्टन से तलाक लिया था।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 40.28 अंकों की मजबूती के साथ 27,867.81 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 1.90 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,593.15 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 19.17 अंकों की कमजोरी के साथ 27,807.82 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.75 अंकों की कमजोरी के साथ 8,581.50 पर खुला।              साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । शिवसेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पीएम मोदी की तारीफ की है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि यह मर्दाना काम(सर्जिकल स्ट्राइक) बुहत पहले हो जाना चाहिए था। शिवसेना का कहना है कि पीएम मोदी ने मर्दाना काम किया है। शिवसेना ने मोदी सरकार को सलाह भी दी है। शिवसेना का कहना है कि सांप को अधमरा नहीं छोडना चाहिए।  शिवसेना ने भारतीय सेना को सर्जिकल स्ट्राइक के लिए बधाई दी है। गौरतलब है कि भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया और 35 आतंकियों का खात्मा कर दिया। इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सभी पार्टियां पीएम मोदी के इस कदम की तारीफ कर रही हैं।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

वॉशिंगटन । भारत द्वारा एलओसी में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अमेरिका ने भी पाक को आडे हाथों लिया है। अमेरिका ने सार्वजनिक रूप से पाक को लताड लगाई है। साथ ही आतंकवाद पर भारत का समर्थन करने की बात भी दोहराई है। व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में दोनों देशों को मुद्दा बातचीत से सुलझाने की पहल करने का आग्रह किया गया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने कहा कि अमेरिका खबरों पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। जोश ने कहा कि हम चाहते हैं कि दोनों देश बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाएं। साथ ही जोश ने कहा कि हमे पता है कि ऑपरेशन के बाद से दोनों देशों की सेनाएं संपर्क में है। साथ ही जोश ने कहा कि अमेरिका क्रॉस बॉर्डर टेररिज़म की घटनाओं को लेकर चिंतित है। हम पाकिस्तान से उम्मीद करते हैं कि वह यूएन द्वारा घोषित आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। साथ ही जोश ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लडाई में अमेरिका, भारत के साथ है। जोश ने अपने बयान में सर्जिकल स्ट्राइक की निंदा नहीं की।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

इस खबर ने अनुष्का-विराट के फैन्स को शॉक दिया है जो उन्हें साथ में देखना चाहतें हैं। बता दें इस बात का खुलासा लीडिंग एंटरटेन्मेंट पोर्टल ने किया है। बता दें बीते कुछ माह पहले भी अनुष्का-विराट के ब्रेकअप की खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि पहले इनके ब्रेकअप का कारण फिल्म सुल्तान को ठहराया गया था। दरअसल विराट अपनी लाइफ में सेटल होना चाहतें थे बल्कि अनुष्का शर्मा अपने फ़िल्मी करियर पर ध्यान देना चाहतीं थी। बता दें अनुष्का शर्मा की फिल्म सुल्तान ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी धुआंधार कमाई की साथ ही साल की पहली ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म साबित हुई। हालाँकि उनके इस ब्रेकअप को महज ब्रेक कहा गया। इस ब्रेक के दौरान अनुष्का ने सुल्तान जैसी सुपरहिट फिल्म दी तो विराट ने भी टी-ट्वेंटी वर्ल्डकप में धमाकेदार पारी खेली। हालांकि फिल्म सुल्तान के रिलीज के बाद दोनों में सुलह हो गयी। इतना ही नहीं दोनों को साथ में प्रेग में शॉपिंग करते हुए भी स्पॉट किया था। बता दें उस दौरान अनुष्का प्रेग में इम्तियाज अली की फिल्म द रिंग की शूटिंग कर रहीं थीं। सूत्रों के मुताबिक दोनों के ब्रेकअप का कारण उनका टफ स्केड्यूल बताया जा रहा है। हालांकि उम्मीद है उनका यह ब्रेकअप भी सिर्फ ब्रेक ही हो। गौरतलब है कि, दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली। फ़िलहाल अनुष्का इम्तियाज की फिल्म द रिंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख़ खान नजर आयेंगें। साथ ही जल्द ही अनुष्का शर्मा ,रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म ए दिल है मुश्किल दिवाली पर रिलीज होगी। तो वहीं विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहें हैं। बता दें हाल ही में भारतीय टीम ने कोहली की कप्तानी 500 टेस्ट न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच जीता। कल भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच कोलकाता में खेला जाएगा।               साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । टीम इंडिया के युवी जल्द ही अपनी मंगेतर हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जानकारों की मानें तो नवंबर में युवराज की शादी की तारीख भी तय हो चुकी है, साथ ही शादी का पूरा कार्यक्रम भी करीब-करीब फाइनल है। बताया जा रहा है कि नवंबर की 30 तारीख को दोनों जीवनसाथी बन जाएंगे। रिपोट्र्स की मानें तो युवराज के परिवार की ओर से इस तारीख की कंफर्मेशन कर दी गई। ये शादी उनके होमहाउन में होगी। इसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में रिसेप्शन प्लान किया गया है। हांलाकि इससे मीडिया को दूर रखा जाएगा। युवराज सिंह ने पिछले साल 11 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई की थी। यह समारोह बाली में आयोजित किया गया था। सगाई के बाद भारत लौटे युवराज ने खुशी में एयरपोर्ट पर ही भांगडा भी किया था।  यहां युवराज के लिए दोहरी खुशी का मौका भी हो सकता है। युवराज को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में वापिस लिया जा सकता है। यह सीरिज पांच मैचों की होगी।                     साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti