मथुरा

मथुरा । राया कस्बा के गांव खरबा में रहने वाले एक युवक की लाश आज सुबह पेड़ पर लटकी मिली। बताया जाता है कि बीतीरात्रि से युवक अपने घर से गायब था। मिली जानकारी के अनुसार राया के गांव खरबा निवासी रामपाल पुत्र मुंशीलाल का ख्ेात आयराखेड़ा रोड ग्राम गंगा नगला हनुमान मंदिर के पास है। बताते हैं कि कल रात्रि से रामपाल अपने घर से गायब था जिसका रात्रि मंे कोई पता नहं चल पाया था। आज सुबह उसकी लाश खेत पर एक पेड़ से लटकी मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनांे को दी तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन घटनास्थल पर पंहुचे। घटनास्थल पर पंहुचे परिजनों ने उसकी लाश को पेड़ से उतरवाया और उसका अंतिम संस्कार करने के लिये ले जाने लगे तभी पुलिस मौके पर पंहुच गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चायें व्याप्त हैं। 

Read More

मथुरा । कोतवाली सुरीर अन्तर्गत टैंटीगांव में ट्रेक्टर चालक द्वारा ट्रक में टक्कर मार देने से एक की मौत हो गई। बताया गया कि गत दिन टैªक्टर नंम्बर यूपी 85-2035 के अज्ञात चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते ट्रक सं आरजे 05-7452 में टक्कर मार दी जिससे मौहम्मद वकील निवासी करीयानीम कस्बा गुडगांव मैनपुरी की मौत हो गई। मृतक के पुत्र मौ॰ कफील ने टैªक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा । वृन्दावन नगर के भजन कुटी में एक बार फिर आधा दर्जन से अधिक लोग घुस आए व पूजन कर रही नेपाली माताओं के साथ मारपीट कर उनके बीच में से गोपालजी की प्रतिमा ले गए। शाम को भजन कुटी में पत्थर पफेंककर सचिव को घायल कर दिया। पीड़ितों ने नेपाली दूतावास शिकायत की है। नेपाली संत एवं वृद्धाओं की साधना स्थली भजन कुटी में प्रातः करीब 10 बजे प्रियांशी, तुलसी दासी, साध्वी श्रीजी, दीपदासी भजन कर रही थी। तभी एक दर्जन से अधिक लोग भजन कुटी में घुस आए व गाली-गलौज करते हुए वृद्धाओं को धमका डराकर उनके गोपाल जी की पीतल की प्रतिमा और रुपये ले गए। चलते-चलते आश्रम के बाहर लगा विद्युत मीटर भी उखाड़ ले गए। घटना से भयभीत माताओं ने भजनकुटी के सचिव बालकृष्ण देवाचार्य को जानकारी दी। जब वह शाम को आश्रम आए थे। अज्ञात व्यक्तियों ने आश्रम पर पथराव कर दिया। सचिव बालकृष्ण देवाचार्य के सिर में पत्थर लगा जिससे वह घायल हो गए।  घायल सचिव और माताओं के साथ कोतवाली आए और कोतवाली प्रभारी को घटना के बारे मे बताया और तहरीर दी। पीड़ित नेपाली माताओं ने नेपाल दूतावास शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी मुनीशचंद्र का कहना है कि भजन कुटी से गार्ड हटाने पर यह झूठा नाटक कर रहे हैं। वहां कोई घटना नहीं हुई है।

Read More

मथुर । थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुलनाज पत्नी इस्माइल निवासी शान्ती नगर महोली रोड मथुरा किराये के मकान में रहती थी। बताते है कि कल रात्रि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद हो गया उसके चलते गुलनाज ने विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम गृह मृतका के परिजनों ने बताया कि गुलनाज मंदबुद्धि थी। स्कूल के पढ़ाई के समय भी उसे दौरे की शिकायत रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 

Read More

मथुरा । भरतपुर क्षेत्र में एक इलैक्ट्राॅनिक्स सामान बेचने वाले दुकानदार की दुकान में रात्रि में चोरों ने धावा बेाल दिया और सामान चुराकर ले गये। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के भरतपुर गेट क्षेत्र में चार नामजद लोगों ने दुकान से 2500 रूपये दस एलईडी बल्व एक पेटी, एक डीवीडी, एक बैग चोरी कर लिया। इस सम्बन्ध में दाउजी पुत्र गोपाल, किशोरी पुत्र श्यामलाल, राकेश पुत्र मोना, तुलसी पुत्र छोटेलाल निवासी भरतपुर गेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा । आगरा रोड स्थित कंस टीला के नीचे भगवान शनिदेव का स्थापना दिवस स्थानीय भक्तों और व्यापारियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया था। पांचवे स्थापना दिवस पर सुब में वैदिक मंत्रों के मध्य भगवान शनिदेव का दुग्धाभिषेक किया गया। वहीं दोपहर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में संत महात्मा और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस बीच शनिदेव के श्रीविग्रह के आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया था। वहीं मंदिर पर फूल बंगले के साथ साथ भजन संध्या का आयोजन भी किया गया था जिसमें देर रात्रि तक श्रद्धालु भक्त दर्शनों के लिए उमड़ पड़े थे। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी, पं. अरिंग पाल शर्मा, नरेन्द्र कुमार गोला, बनारी लाल यादव बिू सैनी, दिलीप सैनी, राजू अरोड़ा, सतीश चावला, श्याम सैनी आदि मौजूद थे।

Read More



Mediabharti