फ्लोरिडा । अमेरिकी धरती पर हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में शनिवार को वेस्टइंडीज ने बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत को एक रन से हरा दिया। दोनों तरफ से बल्लेबाजों ने रनों की बरसात कर दी और एक मैच में सर्वाधिक 469 रन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 489 रन बना डाले। बल्ले से जैसे रनों की बरसात हो रही थी और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड टूट रहे थे। अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने भी दूसरी पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बना डाला, हालांकि जीत उसके नसीब में नहीं थी। महज एक रन से मिली हार से कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी भी दुखी हैं। उन्होंने माना है कि आखिरी गेंद पर उन्होंने जो शॉट खेला, वह गलत था। आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे और धोनी इसी गेंद पर कैच आउट हो गए थे। हालांकि, धोनी ने इस हार के बावजूद इस मैच से जो सकारात्मक चीजें मिली हैं, उन पर ध्यान देने की बात कही है। धोनी ने कहा, यह बहुत ही शानदार गेम था। बैटिंग यूनिट से हम और ज्यादा की अपेक्षा नहीं कर सकते थे। आखिरी गेंद पर सोच सही थी लेकिन उस पर अमल करने का तरीका गलत था। हर चीज पर फैसला उसके अमल करने के तरीके से ही होता है। हमने ज्यादातर चीजें सही तरीके से कीं। जब भी पार्टनरशिप हुई हमने रन रेट को 12 से ऊपर नहीं जाने दिया। धोनी ने की राहुल की तारीफ केएल राहुल के खेल की तारीफ में धोनी ने कहा, मुझे लगता है पूरे मैच के दौरान राहुल जबर्दस्त था। दूसरे लोगों ने भी काफी अच्छा किया क्योंकि 250 के स्कोर का पीछा करना आसान नहीं होता है। हमारी जीत होती तो अच्छा होता लेकिन कई ऐसी चीजें थीं जिसे हमने ठीक से किया। साभार-khaskhabar.com
Read More




