मथुरा

पुणे। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की कोशिश रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीत कर विजयमार्ग पर लौटने की होगी। दोनों टीमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले मुकाबले में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर आमने-सामने होंगी। पुणे अपने सात मुकाबलों में से पांच हार चुकी है। वहीं मुंबई की टीम चार मैच जीत कर तीसरे स्थान पर है।  पुणे के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी जानते हैं कि अगर टीम जल्द ही जीत के रास्ते पर नहीं लौटी तो प्लेऑफ में से उसका बाहर होना तय है। इससे पहले दोनों टीमों आईपीएल के इस सत्र के उद्घाटन मुकाबले में आमने सामने हई थीं जिसमें पुणे ने जीत हासिल की थी। रविवार को होने वाले मैच में पुणे के पास पिछली जीत की मनोवैज्ञानिकबढ़त जरूर होगी। पुणे को केवीन पीटरसन और फाफ डू प्लेसिस के चोटिल हो जाने से बडा झटका लगा है। दोनों ही खिलाडी आईपीएल से बाहर हो गए हैं।  टीम के पास हालांकि अजिंक्य रहाणे और स्टीवन स्मिथ के रूप में दो शानदार बल्लेबाज हैं। स्मिथ ने गुजरात के खिलाफ हुए पिछले मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी। धोनी चाहेंगे की वह अपनी इस फॉर्म को अगले मैच में भी जारी रखें। चोटिल डू प्लेसिस की जगह टीम में उस्मान ख्वाजा को जगह मिली है।    बिग बैश लीग (बीबीएल) और टी-20 विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए वह किसी भी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। धोनी की सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी है जिसने अभी तक निराश ही किया है। टीम के गेंदबाज गुजरात के खिलाफ 195 रनों के लक्ष्य को भी नहीं बचा पाए थे। अशोक डिंडा, एल्बी र्मोकेल, तिसिरा परेरा और रविचन्द्रन अश्विन टीम को सफलता दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। दूसरी टीम मुंबई शानदार फॉर्म में है। लगातार दो जीत दर्ज कर उसका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।  टीम की बल्लेबाजी की धुरी कप्तान रोहित शर्मा खुद हैं। पार्थिव पटेल, अंबाती रायड़ू ने उनका अच्छा साथ दिया है। वहीं, जोस बटलर और केरन पोलार्ड ने कई बार साबित किया है कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को धराशायी कर सकते हैं। धोनी के लिए मुंबई की बल्लेबाजी सबसे बडा चिता का सबब होगा। साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों बाहुबली पार्ट 2 में वयस्त चल रहे हैं। बाहुबली: द बिगनिंग की लोकप्रियता इतनी फैली है कि दर्शक इसके मुख्य किरदार बाहुबली यानी प्रभास के हर कदम पर नजर बनाए हुए हैं। वर्तमान में इस फिल्म के सीक्वल बाहुबली: द कॉनक्ल्यूजन के लिए प्रभास काफी पसीना बहा रहे हैं।  उन्होंने चार माह तक जी-तोड मेहनत की और पूर्ण रूप से अपने डाइट चार्ट का पालन कर रहे हैं। इसके लिए प्रभास को जंक फूड, मीठा और आइसक्रीम खाना सख्त मना है, लेकिन अगर बात आइसक्रीम की हो, तो अभिनेता को रोकना मुश्किल है।  प्रभास से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अभिनेता को आइसक्रीम बेहद पसंद है और उनका पसंदीदा फ्लेवर फ्रूट एक्सॉटिका है, जिसे वह सख्त हिदायत के बावजूद भी कभी-कभार खा ही लेते हैं। बाहुबली मनमौजी हैं और इसलिए इस बात पर फिल्म के निर्देशक एस. राजामौली भी नाराज नहीं होते।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

दर्जनों पेड गिरे,बिजली के तार के टमटकर गिरने से लगी आग बरौली समाचार। बुधवार को बलदेव क्षे़त्र में आये चक्रवाती अंधड ने जमकर तवाही मचाई। दिन के चार बजे के करीव अचानक आये तेज हवा के साथ आंधी ने क्षेत्र के नगला संजा,बरौली,मगना,कचनउ में मकानों के लोगों के मकानों के टिन सैड, पेड ,बिजली के तार उखाड कर फैंक दिये। बताया जा रहा है कि अचानक बीस मिनट के लिए आये इस अंधंड ने लोगों को जरा भी संभलने का मौंका नहीं दिया। हवा का रूख इतना तेज था कि सडक पर निकल रहे कई राहगीर वाहनों समेत छिटककर इधर-उघर जा गिरे। बरौली गांव में तो डा0बनी ंिसंह,पौहपी ,मुकेश परिहार आदि ग्रामीणों के मकानों में लगी टिन सैड उखड कर छूर जा गिरी। गांव के चैराहे पर ढकेलों को पलट कर रख दिया।  वहीं बरौली में आंधी से टूट कर गिरे ग्यारह हजार केबी की लाईन के तार के टूटकर गिरने से खूवीराम,हरीचंद आदि के ईंधन,बिटौरा,घूरे व पेडों में आग लग गयी। जिस पर ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद जाकर काबू पाया। सुचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडी भी पहुंची। वह तो गनीमत रही कि कुछ ही देर में अंधड थम गयां। लोगों का कहना है कि अगर हवा कुछ देर और चल जाती तो ईंधन व पेडों में लगी आग गांव में प्रवेश कर भयंकर तवाही मचा देती। इधर सडकों पर टूट कर गिरे पेडों से आवगमन अवरूद्व हो गया। वहीं बिजली व्यवस्था भी भंग हो गयी। जो कि देर रात तक सुचारू नहीं हो सकी  

Read More

बरौली समाचार। बुधवार को बलदेव क्षे़त्र में आये चक्रवाती अंधड ने जमकर तवाही मचाई। दिन के चार बजे के करीव अचानक आये तेज हवा के साथ आंधी ने क्षेत्र के नगला संजा,बरौली,मगना,कचनउ में मकानों के लोगों के मकानों के टिन सैड, पेड ,बिजली के तार उखाड कर फैंक दिये। बताया जा रहा है कि अचानक बीस मिनट के लिए आये इस अंधंड ने लोगों को जरा भी संभलने का मौंका नहीं दिया। हवा का रूख इतना तेज था कि सडक पर निकल रहे कई राहगीर वाहनों समेत छिटककर इधर-उघर जा गिरे। बरौली गांव में तो डा0बनी ंिसंह,पौहपी ,मुकेश परिहार आदि ग्रामीणों के मकानों में लगी टिन सैड उखड कर छूर जा गिरी। गांव के चैराहे पर ढकेलों को पलट कर रख दिया।  वहीं बरौली में आंधी से टूट कर गिरे ग्यारह हजार केबी की लाईन के तार के टूटकर गिरने से खूवीराम,हरीचंद आदि के ईंधन,बिटौरा,घूरे व पेडों में आग लग गयी। जिस पर ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद जाकर काबू पाया। सुचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडी भी पहुंची। वह तो गनीमत रही कि कुछ ही देर में अंधड थम गयां। लोगों का कहना है कि अगर हवा कुछ देर और चल जाती तो ईंधन व पेडों में लगी आग गांव में प्रवेश कर भयंकर तवाही मचा देती। इधर सडकों पर टूट कर गिरे पेडों से आवगमन अवरूद्व हो गया। वहीं बिजली व्यवस्था भी भंग हो गयी। जो कि देर रात तक सुचारू नहीं हो सकी  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में तीसरी बार चिकित्सक के किरदार में देखा जाएगा। इससे पहले उन्हें ‘थ्री ईडियट्स’ में आमिर खान और ‘क्योंकि’ में सलमान के साथ चिकित्सक की भूमिका में देखा गया था।  रोमांचक बात यह भी है कि इस फिल्म में शाहिर कपूर को भी करीना के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखा जाएगा। हालांकि, इस बार वह एक-दूसरे के साथ जोड़ी में नहीं दिखेंगे।  अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में करीना को पंजाब में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार के खुलासे की कोशिश में लगी चिकित्सक की भूमिका में देखा जाएगा। सिनेमाघरों में 17 जून को रिलीज हो रही फिल्म में करीना के अलावा शाहिद, आलिया भट्ट और दलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

 शादी समारोह के दौरान पुलिस के साथ महिला हाथापाई करते हुए  एक तरफा कार्रवाई के बार लड़की पक्ष ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा  मथुरा। सादाबाद रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम में देररात्रि आइसक्रीम खाने को लेकर वर व वधु पक्ष आपस में भिड़ गए, जमकर लाठी डंडे चले वर पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही कर वधू पक्ष के चार-पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। एकतरफा कार्रवाई से वधू पक्ष के लोगों में रोश फैल गया। महिलाओं ने उग्र रूप धारण करते हुए पुलिस खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जमकर पुलिस पार्टी पर पथराव करते हुए पुलिस व बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस उपद्रव में दो उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हुए है। इसके बादग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीणों के उपद्रव की सूचना पर मांट, महावन, बलदेव, जमुनापार व सदर बाजार थाना का पुलिसबल मौके पर पहुंचा स्थिति को काबू में किया। इस घटना में सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 20 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्र अंतर्गत सादाबाद रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम में बीतीरात राया निवासी महेश नगर निवासी महेन्द्र सिंह की पुत्री रंजनी की शादी शाहपुर हाथरस निवासी मनीष पुत्र रामबाबू से थी। मंगलवार को बारात आई, पूरा घर शादी की खुशियों में झूम रहा था। वर व वधू पक्ष के लोग स्वल्पाहार ले रहे थे कि आइसक्रीम खाने को लेकर आपस में भिड़ गए। कुछ देर बाद विवाद तूल पकड़ गया और गाली गलौज और हाथापाई होने लगी। इसी बीच लडकी पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से प्रहार शुरू कर दिए और लड़के पक्ष के यहां से पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर वधू पक्ष के चार-पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। उन्हें गाड़ी में डालकर थाना लेकर आ रही थी लेकिन पुलिस की एक तरफा कार्रवाई से क्षुब्ध होकर लड़की पक्ष के लोग एवं महिलाएं नेहरू पार्क पर आ जमी औश्र पुलिस को रास्ते में रोक कर हमला बोल दिया। महिलाओं ने पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए। महिलाओं ने पुलिस पार्टी पर जमकर लाठियां, चप्पल आदि बरसाए। पुलिस ने किसी तरह भगाकर अपनी जान बचाई। इस पथराव में दो उपनिरीक्षक व एक सिपाही बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस के जाने के बाद महिलाओं व ग्रामीणों ने जाम लगा डाला। जमकर नारेबाजी की। रात में हुए इस उपद्रव की सूचना पर मांट, महावन, बलदेव, जमुनापार, सदरबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह काबू में किया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 20 नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इधर व लड़के पक्ष की ओर से दूल्हे के पिता ने वधू पक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। घटना के संबंध में एसएसपी डा. राकेश सिंह का कहना है कि विवाद आइसक्रीम खाने को लेकर हुआ था सात आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। जाम लगाने वाले लोगों पर पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया था। 

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर के रंगजी मंदिर के निकट एक खोखे पर अवैध रूप से शराब की बिक्री होती थी। बीती रात साढे ग्यारह बजे शराब खरीदने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुयी जिससे पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गयी। घटना की सूचना लोगों ने मथुरा में एसएसपी को भी दी। बाद में एसएसपी डा. राकेश सिंह ने वृन्दावन कोतवाली पुलिस को निर्देश दिये कि वे वृन्दावन जैसे शराब निषेध क्षेत्र में चल रहे इस प्रकार के अवैध दारू के अडडों को तत्काल प्रभाव से बंद कराकर इन्हें ध्वस्त कराये। समझ में नहीं आता कि आबकारी विभाग सारे काम पुलिस से क्यों कराता है जबकि लोगों ने बताया कि आबकारी विभाग की मिलीभगत से इन अवैध शराब ठेकों का संचालन हो रहा है जिसमें आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी शामिल हैं। आज से इसको लेकर एसएसपी ने अभियान चलाने के निर्देश भी दिये हैं। वृन्दावन जैसी धर्म की नगरी में रात को शराबियों के आतंक से महिला तीर्थयात्रियों में भारी भय बना रहता है।

Read More

मथुरा। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों के विरूद्व एक साथ अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिये। इन्हीं निर्देशों के पालन में जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को विभिन्न आरोप में गिरफ्तार कर उनके कब्जें से असलाह, सट्टा पर्चा व अन्य अवैध सामिग्री बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी डा. राकेश सिंह के निर्देश पर जनपद के थाना प्रभारियों ने एक साथ जनपद में अपराधियों के वियद्व चैकिग अभियान चलाया जिसमें प्फथ्ल्स् क्ज्ञै 15 अपराधी पुलिस की गिरफ्रत में आये हैं। जिसमें थाना माट पुलिस ने राजू पुत्र रघुनाथ निवासी सूरजा थाना इगलास अलीगढ़ को  राधारानी मन्दिर के पास से  50 अवैध क्वाटर देशी शराब के साथ बन्दी बनाया हैं। थाना बलदेव पुलिस ने ग्राम सराय सालवान से थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने चैकिग के दौरान राजेश पुत्र सत्यवीर सिंह उपर्फ सत्तों निवासी गढ़ी कोर खार थाना राया मथुरा को चार अन्य साथियों के साथ एक चोरी की बाइकों के साथ बन्दी बनाया हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने घाटी वहालराय से उपनिरीक्षक एमएस चाहर ने चैकिग के दौरान गोबिन्द प्रसाद पुत्र बंगाली मल निवासी घाटी वहालरााय कोतवाली मथुरा को अवैध रूप से सट्टे के कारोवार करते सूमय सट्टा पर्चा व 31233 रूपयें की नगदी के साथ बन्दी बनाया हैं।  इसी थाना में तैनात उपनिरीक्षक अनुराग सिंह ने हनुमान मन्दिर के पास से अर्जुन शर्मा पुत्र मेवाराम निवासी बंगालीघाट मथुरा को 20 पाउआ देशी शराब के साथ बन्दी बनाया हैं। वृन्दावन में तैनात कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने अलग अलग स्थान से गिरोह बनाकर अपराधिक वारदात करने वाले मौनी पुत्र यादराम निवासी रतन छत्री वृन्दावन  सहित दो अन्य को गुन्डा एक्ट में निरूद्व किया हैं।  इसी थाना पुलिस ने पुष्पेन्द्र पुत्र विजय निवासी राजपुर निवासी वृ-न्दावचन को 23 अन्य लोगों के साथ गिरोही बनाकर अपराधिक बारदाताओं को अन्जाम देने के आरोप में गुन्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं।  थाना सदर बाजार पुलिस ने नहर कालौनी के पास से उपनिरीक्ष्ज्ञक हरभजन सिंह ने विष्णु पुत्र वक्कों निवासी कमहार पाड़ा सदर बाजार सहित पाॅच अन्य को 20-20 क्वार्टर देशी शराब के साथ बन्दी बनाया हैं। बलदेव पुलिस ने ग्राम सराय सालवान से राजेश पुत्र सत्यवीर निवासी गढ़ी कोर राया को एक अवैध तंमचा व जिन्दा कारतूस के साथ बन्दी बनाया हैं। इसी थाना पुलिस ने वनवारी पुत्र ताराचन्द्र निवासी इटौली राया व दानवीर पुत्र देवी सिंह निवासी मरौठ कमलापुर इगलास अलीगढ़ को एक एक तंमचा व कारतूस के साथ बन्दी बनाया हैं। थाना हाईवें पुलिस ने शत्रुधन पुत्र किशन पाल निवासी रामकिशन कालौनी थाना हाईवें सहित 10 अन्य को गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं। थाना गोबिन्द नगर में तैनात उपनिरीक्षक केपी सिंह ने कलुआ पुत्र निनुआ निवासी गली पातीराम थाना गोबिन्द नगर मथुरा को अवैध सट्टा पर्चा व 1210 रूपयें की नगदी के साथ बन्दी बनाया हैं। थाना गोवर्धन पुलिस ने क्षेत्र के एकता तिराहा से बनवारी पुत्र कलुआ निवासी भवनपुरा गोवर्धन को अवैध चाकू के साथ बन्दी बनाया।  शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के डा. गोपाल नेत्र चिकित्सालय के पास से अरविन्द पुत्र राम नारायण शर्मा निवासी जयसिंह पुरा थाना गोबिन्द नगर मथुरा सहित दो अन्य को गिरफ्रतार कर उनके कब्जें से 35 पाउआ देशी शराब के बरामद किये हैं।

Read More

मथुरा : तीन लोक से न्यारी बृज भूमि को 'छलिया' की नगरी कहा जाता है। आनंदकंद भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली और उसकी बृजरज में जन्मे बृजवासी जिनकी भाषा शैली भले ही अक्खड़ हो लेकिन हृदय से वे आज भी उतने ही भोलेभाले हैं और इसी के चलते वे बार-बार छले जाते रहे हैं। 

Read More

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे और उसके आसपास के इलाकों में वाहन लूट और चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है जिनके पास से लगभग डेढ़ दर्जन दुपहिया वाहन बरामद हुये हैं। इन लुटेरों को पकड़े जाने से राहत की सांस ली है। बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर आये दिन हो रही लूटपाट की घटनाओं को लेकर एसओ बलदेव को उस समय बड़ी सफलता मिली जब इस गैंग के चार सदस्यों को लूटी व चोरी की गयी बाइक, अवैध असलाह सहित यमुना एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 140 के सर्विस रोड के पास बने बंजर भूमि में कमरे व बेसमेण्ट से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये चारों बदमाशों ने आसपास के जनपदों में की गयी चोरी व लूट की घटनाआंे का इकबाल किया है। आज इसकी जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने बताया कि ये लोग वाहन लूट और चोरी करते थे। पूरा गैंग इसमें सक्रिय था। पुलिस ने राजेश पुत्र सत्यवीर उर्फ सत्तो निवासी गढी कोर खारा थाना राया, बनवारी उर्फ भोलू पुत्र ताराचंद निवासी इटौली राया, दानवीर पुत्र देवी सिंह निवासी मरौठा कमालपुर इगलास, सुनील उर्फ सुल्लन पुत्र राधाचरन निवासी मुसमना नौहझील को पकड़ा है। इनके पास से दो तमंचे 315 बोर, कारतूस, 32 बोर की रिवाॅल्वर और लूटे गयी दो टीवीएस अपाचे बाइक, जिनमें से एक टप्पल से लूटी है, तीन हीरो होण्डा पैशन जिनमें से एक फरह से लूटी, सात हीरो होण्डा स्पलैण्डर प्लस जिनमें दो बलदेव से लूटी और एक टप्पल से चोरी, एक फरह से लूटी और एक मंाट से चोरी की है। दो हीरो होण्डा सीडी डीलक्स, एक टीवीएस स्टार सिटी, एक चैसिस व लाल रंग की बाइक की टंकी बरामद हुयी है। पकड़े गये लुटेरों पर डेढ दर्जन विभिन्न अपराधों के मुकदमे हैं।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ बलदेव प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक पवन अग्निहोत्री, अनुराग यादव, हैड कांस्टेबिल मुनेश बाबू, कांस्टेबिल सुखवीर सिंह, विवेक कुमार, देशदीपक, विनोद कुमार हैं। एसएसपी ने टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु पांच हजार का इनाम दिया है।

Read More