मथुरा

रामकिशन मिशन अस्पताल में मशीनों का उदघाटन मथुरा। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय आज शनिवार वृन्दावन पंहुचे। यहां उन्होंने रामकिशन मिशन अस्पताल में आधुनिक मशीनों का उदघाटन किया जिससे मरीजों को उत्तम इलाज अस्पताल द्वारा दिया जा सके। इसके पश्चात उन्होंने मां कात्यायनी मंदिर में दर्शन किये। शाम को उन्होंने ठाकुर बांके बिहारीजी के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से कहा कि वृन्दावन में आने के बाद मुझे बहुत खुशी मिल रही है और मेरा प्रयास होगा कि मैं वृन्दावन आता रहूं। वृन्दावन साधु संतों और महापुरूषों की भूमि है। 

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजार में अगले सप्ताह वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) सौदों की परिपक्वता के कारण उतार-चढ़ाव देखे जाने की संभावना है। अप्रैल महीने का डेरीवेटिव सौदा गुरुवार 28 अप्रैल को परिपक्व होगा। इस दौरान शेयर बाजारों में निवेशकों की नजर चौथी तिमाही के लिए कंपनी के परिणामों, वैश्विक बाजारों के रुझानों, प्रमुख आंकड़े, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेश (डीआईआई) के आंकड़ों तथा डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल व तेल कीमतों पर भी बनी रहेगी। वित्तवर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के लिए कंपनियों का परिणाम जारी करने का दौर शुरू हो चुका है, जो अगले महीने के दूसरे सप्ताह तक जारी रहेगा। सोमवार को इंडियाबुल्स हाउसिंग फायनेंस, मंगलवार को एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक, बुधवार को यस बैंक, गुरुवार को एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आइडिया सेल्युलर, डाबर इंडिया, एसीसी और शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक और आईडीएफसी लिमिटेड अपने परिणाम घोषित करेगी।   संसद के बजट सत्र का दूसरा सत्र एक महीने के अवकाश के बाद सोमवार 25 अप्रैल को शुरू होगा और 13 मई तक चलेगा। इस दौरान निवेशकों को ध्यान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक तथा अन्य प्रमुख आर्थिक महत्व के विधेयकों को पारित करने से संबंधित गतिविधियों पर लगा रहेगा। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की नीति निर्माता समिति फेड ओपेन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) मंगलवार 26 अप्रैल और बुधवार 27 अप्रैल को दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक करेगी। निवेशकों को इस बैठक में ब्याज दर को यथावत रखे जाने की उम्मीद है। बैंक ऑफ जापान की बुधवार और गुरुवार को दो दिवसीय मौद्रिक समीक्षा बैठक होगी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि देश में जल्द ही उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए नया कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट लागू होगा जिसके तहत कानूनी प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा।   पासवान शनिवार को जयपुर में खासाकोठी होटल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। नए कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत उपभोक्ता नकली चीज मिलने पर कहीं से भी शिकायत कर सकेंगे,हर हाल में 21 दिन में उपभोक्ताओं की एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान होगा।    पासवान ने बताया, जिला उपभोक्ता मंच अब 1 करोड रूपए तक,राज्य उपभोक्ता फोरम 10 करोड तक और राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम 10 करोड रूपए से अधिक की राशि से जुडे मामलों की सुनवाई कर सकेंगे। पासवान ने कहा कि सिनेमा घरों और होटलों में बोतलबंद पानी की एमआरपी से ज्यादा रेट वसूलना अपराध है, और नए कंज्यूमर प्रोटक्शन एक्ट के तहत ऎसे मामलों की प्राथमिकता से सुनवाई होगी।       खुले बाजार में गेहूं की ज्यादा कीमत...   पासवान ने कहा कि इस बार राजस्थान में एमएसपी पर गेहूं की खरीद लक्ष्य से कम होगी क्योंकि गेहूं के समर्थन मूल्य 1525 रूपए प्रति कि्वंटल से खुले बाजार में ज्यादा कीमत मिल रही है। इसलिए किसान खुले बाजार में गेहूं बेच रहा है। राजस्थान में अब तक समर्थन मूल्य-एमएसपी- पर करीब 2 लाख 62 हजार टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इस बार 18 लाख टन गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद का लक्ष्य रखा गया, इसके लिए करीब 300 खरीद केन्द्र बनाए गए हैं, अप्रैल से शुरू हुई खरीद प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी।        एफसीआई में करोडों का गेहूं घोटाला...    राजस्थान में एफसीआई अधिकारियों द्वारा करोडों रूपए के गेहूं घोटाला मामले में पांच डिपो मैनेजरों का तबादला कर दिया गया है। वहीं दस अधिकारियों को चार्जशीट दे दी गई है। पासवान ने खुद माना कि अधिकारियों ने गडबड की है। पासवान ने दावा किया कि मामले में जांच कमेटी का गठन हो चुका है और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर देंगे। पासवान ने कहा कि अलवर और भरतपुर के खाद्य निगम के अधिकारियों ने यह करतूत की। इन अधिकारियों ने करीब 4 लाख टन गेहूं को बिना एफसीआई के गोदाम और रिकॉर्ड में दर्ज किए बिना सीधे डीएसओ को सप्लाई कर दिया। वहीं रसद अधिकारी ने वितरण के लिए पीडीएस को भेज दिया।  साभार-khaskhabar.com      

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि योग की पहचान किसी धर्म के साथ जोडकर नहीं की जा सकती और जो लोग इस तरह की सोच रखते हैं, उनमें सत्यनिष्ठा, समन्वय और संतुलन की कमी है। योग की वैश्विक अपील का समर्थन मुस्लिम देशों ने भी किया मंत्री ने कहा कि योग की एक वैश्विक अपील है और 66 मुस्लिम देशों सहित 170 से अधिक देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। सिंह ने कहा,कभी-कभी लोग योग के बारे में चर्चा करते समय कहते हैं कि यह एक धर्म से जुडा है। यह कैसे हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईसाई, यहूदी और पारसी देशों के अलावा 66 मुस्लिम देशों ने इसका समर्थन किया। द्वितीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव के समापन समारोह में गृह मंत्री ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण की बदौलत है। उन्होंने कहा कि योग सभी धमों से परे है। इसकी केवल सांस्कृतिक पहचान है न कि धार्मिक।  इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को चंडीगढ में किया जाएगा। सरकार की योजना पिछले साल के मुकाबले और बडा कार्यक्रम करने की है।  साभार-khaskhabar.com        

Read More

फिल्म जिस्म-2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सनी लियोन ने कहा है कि उन्हें पुरस्कार प्राप्त करने की उम्मीद नहीं है और वह सिर्फअपने प्रशंसकों का प्यार चाहती हैं। यह पूछे जाने पर कि उनके लिए फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रिया मायने रखती है या प्रशंसकों का प्यार।    सनी ने जवाब में कहा, ‘समीक्षक फिल्म टिकट नहीं खरीदते हैं। वे मुफ्त में फिल्म देखते हैं लेकिन प्रशंसक टिकट खरीदकर फिल्म देखते हैं। मेरे लिए ऐसे लोग अधिक मायने रखते हैं। मैं कभी किसी पुरस्कार की उम्मीद नहीं करती हूं। मैं सिर्फ प्रशंसकों का प्यार चाहती हूं। मैं सिर्फ प्रशंसकों का समर्थन पाने की उम्मीद करती हूं।’    क्या आपको बॉलीवुड में विषयवस्तु आधारित फिल्में मिल रही हैं? जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘एक कलाकार के रूप में हम हमेशा विषयवस्तु आधारित फिल्मों की तलाश में रहते हैं। विषयवस्तु आधारित फिल्में व्यक्ति-व्यक्ति के नजरिए पर निर्भर करती हैं। मुझे ऐसी फिल्में चुनने पर यकीन है, जिनमें मुझे दमदार विषयवस्तु मिले।’’   साभार-khaskhabar.com  

Read More

लोहिया गांव पलसों में चैपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते सीडीओ मनीष कुमार वर्मा  खुले में शौच से मुक्त के लिए लोगों को किया जागरूक मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पलसों गाॅव के लोगों से कहा कि आप स्वयं गन्दगी खा रहे हैं और अपने मेहमानों को भी गन्दगी खिला रहे हें। श्री वर्मा आज यहां गोवर्धन विकास खण्ड के लोहिया ग्राम पलसों के अम्बेडकर पार्क पर चैपाल लगाकर गाॅव वालों की समस्यायें सुन रहे थे। श्री वर्मा सभी ग्रामीणों को वहां ले गये जहां लोग सुबह-शाम खुले में शौच को जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को दिखाया कि शौच पर मक्खियां बैठी हैं और वही उड़कर जाती हैं तथा आपके खाने व पानी पर बैठती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे गन्दें खाने और पानी के पीने से तमाम बीमारियां फैलती हैं जिनसें बचने के लिए यह अति आवश्यक है कि सभी ग्रामीण खुले में शौच न करें। साथ ही कहा कि इसके लिए सभी अपने शौचालय बनवायें तथा उसी में शौच को जायें। सीडीओ ने कुछ ग्रामीणों को समझाकर तैयार किया कि वे सुबह-शाम लोगों को खुले में शौच करने से रोकें और गाॅवों के लोगों को स्वस्थ्य रखने व गाॅव को स्वच्छ रखने में अपना सक्रिय योगदान देंते हुए खुले में शौच से होने वाले हानियों के बारे में लोगों को बतायें। इस अवसर पर सीडीओ ने सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग द्वारा कराये गये कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर देख लें और इसकी सूची बना लें कि कहां-कहां मरम्मत के कार्य कराये जाने हैं। जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, परियोजना निदेशक डा0 ए0के0 बाजपेयी, आरईएस के अधिशासी अभियंता जीसी शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी के0पी0 मिश्र, उप निदेशक कृषि राकेश बाबू, जिला पंचायतराज अधिकारी आर0पी0 सिंह यादव, डी0एफ0ओ0 एस0के0 शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित विभागों अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। आगामी 30 अप्रैल को कृषि विज्ञान केंद्र, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में फसल बीमा योजना पर आधारित एक दिवसीय किसान जागरूकता सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, राष्टृीय गोकुल मिशन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नीम कोटिड यूरिया तथा अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। सम्मेलन में कृषि एवं पशुपालन से जुडे जनपद के सभी अधिकारी भाग लेंगे। सांसद हेमा मालिनी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उप महानिदेशक (कृषि प्रसार) ए.के.सिंह सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगेे। कुलपति प्रोफेसर के.एम.एल.पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु जनपद के किसानों, पशु- पालकों एवं प्रसार कर्मियों को उनकी अधिकाधिक जानकारी प्रदान करना है। कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक एस.के.मिश्रा ने जनपद के किसानों, पशुपालकों एवं कृषि से जुडे गैर सरकारी संगठनों से अपील की है कि वे किसान सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में पधार कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के अवसर का लाभ उठायें।  

Read More

छावनी एरिया स्थित हनुमान नगर के हनुमान मन्दिर पर आयोजित भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। मथुरा। छावनी एरिया स्थित हनुमान नगर के हनुमान मन्दिर पर फूल बंगला एवं भण्डारा का आयोजन हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से हुआ। इससे पूर्व गुरूवार को हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी तथा श्री रामचरित मानस का पाठ किया गया।  इस अवसर पर उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट ने पवन पुत्र हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष आरती कर फूल बंगला का शुभारम्भ किया। इस दौरान श्री उपमन्यु ने कहा कि भगवान श्रीराम के परमभक्त वीर हनुमान जी की जयंती पर उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। आज रामायण को लिखे लगभग साढे नौ लाख वर्ष होने के बाद भी आज भगवान हनुमान हमारे दिलों में बसते हैं क्योंकि वह सच्चे ईश्वर भक्त थे। उन्होंने कहा जो सच्चा ईश्वर भक्त होता है उसकी सभी परेशानियों को भगवान स्वंय दूर कर देते हैं।  फूल बंगला एवं भण्डारा में प्रमुख रूप से बार के पूर्व सचिव भानु प्रताप सिंह एडवोकेट, राघवेन्द्र सिंह एडवोकेट, बार के पूर्व उपाध्यक्ष हरिहरनाथ शर्मा, बार के कोषाध्यक्ष योगेश कुमार तिवारी, मंदिर के पुजारी ताराचन्द गुरु जी, शंकर पुजारी, गिर्राज प्रसाद शर्मा, गोपाल प्रसाद शर्मा, हरदयाल सिंह चौबे, रौनक उपमन्यु, सिद्धेश्वर उपमन्यु, गिरीश कुमार, सन्नी, जितू, धन्यकुमार मिश्रा, भगवती शर्मा सहित सैकडों श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन को लेकर हुए विवाद में पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सामना में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने लिखा है कि इस मामले में केंद्र सरकार का वस्त्रहरण तो हुआ ही राष्ट्रपति की प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई।   शिवसेना ने लेख में लिखा है कि उत्तराखंड मामले में कोर्ट का यह कहना है कि राष्ट्रपति से निर्णय में गलती हुई। इसका मतलब ये है कि मोदी सरकार से गलती हुई। सामना में लिखा है कि आखिरकार मोदी सरकार ने इस फैसले पर मुहर अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण ही लगाया था लेकिन अदालत ने ये कोशिश नाकाम कर दी।   गौरतलब है कि नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के केंद्र सरकार के फैसले को खारिज कर दिया था और हरीश रावत सरकार को विधानसभा में 29 अप्रैल को बहुमत साबित करने को कहा था। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने कांग्रेस के 9 बागी विधायकों की सदस्यता भी खत्म करने के स्पीकर के फैसले को सही कहा था। केंद्र सरकार इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकत्ता। बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस (बीएसएलआई) ने अपने बीमा उत्पादों की बिक्री के लिए पीयरलेस फायनेंशियल प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (पीएफपीडीएल) के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।   इस करार के तहत पीएफपीडीएल बीएसएलआई के कारपोरेट एजेंट के तौर पर काम करेगी।   बीएसएलआई आदित्य बिड़ला नूवा लिमिटेड और सन लाइफ फायनेंशियल इंक की संयुक्त उपक्रम कंपनी है।   बीएसएलआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज राजदान ने कहा कि कंपनी भारत में बीमा कारोबार के अवसर को लेकर काफी उत्साहित है। साभार-khaskhabar.com      

Read More