मथुरा

मथुरा। लायंस क्लब आॅफ मथुरा रैशनल के तत्वाधान में शांति देवी इंटर काॅलेज की छात्राओं का स्वास्थ परीक्षण करवाया गया। अध्यक्ष राहुल बंसल ने बताया की दांतों के परीक्षण के लिए उपस्थित दन्त रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक बालियान व उनकी टीम द्वारा सभी छात्राओ के दांतों की जांच की गयसचिव पिंकल वर्मा ने बताया की डा. जीएस श्रीवास्तव, श्राॅफ आॅय केयर दिल्ली की टीम द्वारा सभी छात्राओ की नेत्र जांच की गयी।  चाइल्ड स्पेशलिस्ट डाॅ. विमल गुप्ता द्वारा बच्चो का रेगुलर जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया। जोन चेयर पर्सन विनीत अग्रवाल ने बताया की हमारे क्लब द्वारा प्रत्येक माह सेवा कार्य की श्रंखला में यह एक अनूठा कार्य है इससे छात्राओ को अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मीडिया प्रभारी आशीष सुपारी वालों ने बताया की स्कूल में उपस्थित सभी 350 से अधिक छात्राओ का नेत्र, दन्त एवं अन्य जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया। इस अवसर पर कपिल, विकास अग्रवाल, जीतेन्द्र गोयल, दिलीप, नितिन चैधरी, अतुल, अभिषेक अग्रवाल, तनु गर्ग, अनूप अग्रवाल, नीताई अग्रवाल, अनुज गोयल उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा। गोपाल वैष्णव पीठ गोपाल मंदिर के पीठाधीश्वर पुरूषोत्तम लाल महाराज के सान्निध्य में गोपाल वैष्णव ब्रज यात्रा महोत्सव के रजत जयन्ती वर्ष के अवसर पर आजोजित एवं संत शिरोमणि गोलोकवासी विट्ठलेश महाराज की पुण्य स्मृति में चल रही ब्रज यात्रा गिर्राज तलहटी से चलकर दीर्घपुर डीग, आदिबद्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ, पड़ाव करते हुए आदि वृन्दावन, कामवन में अपना पड़ाव कर रही है। यात्रा में बद्रीनाथ धाम में श्रीबद्रीनाथ महाराज का महाभिषेक किया गया तथा केदारनाथ पर बफीली सर्द हवाओं के मध्य वैदिक परम्परा के साथ धवलगिरि पर्वत पर विराजमान केदारनाथ महाराज का रूद्राभिषेक किया गया। पुरूषोत्तम लाल महाराज ने कहा यह सम्पूर्ण ब्रज मण्डल विश्व के सभी तीर्थो की तपोस्थली है। यहां पर सभी तीर्थ तपस्या करने के लिए आते हैं। ब्रज यात्रा कल कामवन से चलकर कणकुण्ड, सुनहरा की कदम खण्डी, छप्पन कटोरा, चित्र विचित्र शिला, देहकुण्ड, ऊंचा गांव, गेदोखर होते हुए बरसाने में पड़ाव करेगी। यहां पर यात्रा 17, 18, 19 दिसम्बर तक पड़ाव करेगी तथा बरसाने की विभिन्न लीलाओं का दर्शन करेगी।  

Read More

मथुरा। आगरा रोड स्थित गुरूसिंह सभा गुरूद्वारे पर आज गुरू तेगबहादुर का बलिदान दिवस मनाया गया। उन्होंने हिंदूओं की रक्षा के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। उनके इस बलिदान दिवस पर गुरूद्वारा में 48 घंटे का गुरूग्रंथ साहब का पाठ किया गया। इसके पश्चात सबद कीर्तन का आयोजन ज्ञानी जुगेन्द्र सिंह द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद गुरूद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गुरूद्वारा के प्रधान मलिक अरोड़ा, सतनाम सिंह, उपनाम सिंह, कमलेश अरोड़ा, राजेन्द्र सिंह, शिखा चैधरी, त्रिलोचन सिंह, इकबाल सिंह, नारद सिंह, अपर सिंह, हरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, गंगाशरण कश्यप, चै शहीद, वीरेन्द्र अग्रवाल, काशीराम, गंभीर सिंह, रक्षपाल सिंह, सोहन सिंह सिंसौदिया, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे।    

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर में आज चैतन्य बिहार स्थित महिला आश्रय सदन में ब्रज हैल्थ केयर के डाॅक्टरों द्वारा वृद्ध महिलाओं का परीक्षण किया गया और आश्रम में रहने वाली विभिन्न रोगों से पीड़ित महिलाओं को निशुल्क दवायें भी वितरित कीं। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। आज सुबह ब्रज हैल्थकेयर के डाॅक्टर चैतन्य बिहार महिला आश्रय सदन पंहुचे और वहां पर महिलाओं की व्यवस्थाओं को जांचा-परखा। इसके पश्चात उन्होंने बीमार महिलाओं का निशुल्क परीक्षण किया तथा उन्हंे दवायें वितरित कीं। इस अवसर पर विकास प्राधिकरण के सचिव एसबी सिंह, एसपी सिटी शैलेष पाण्डेय, नीरज सिंह, प्रदीप बनर्जी, खुशबू गुप्त, हैल्थ इन इण्डिया के अध्यक्ष एचबी कश्यप, आश्रय सदन की अध्यक्ष गीता दीक्षित, अनिल कुमार, मनोज कुमार, किरन दुबे, मुकेश सारस्वत, शक्ति श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। बसंत दिवस पर आज वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गयी। बसंतर दिवस के अवसर पर लेफ्टिनेन्ट जनरल शौकिन चैहान, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ठ सेवा मेडल, जनरल आॅफिसर कमांडिग स्ट्राइक वन तथा मथुरा गैरिजन के सभी पदों ने युद्ध स्मारक पर उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिंहोंने 1971 के युद्ध में हमारे देश की सुरक्षा तथा गौरव की खातिर सर्वोच्च बलिदान दिया।  इस विजय दिवस पर स्ट्राइक वन के योद्धा शहीदों के सम्मान में आदर के साथ खडे होकर, देश के गौरव को बढाने के लिए आप को पुनरसमर्पित करते है। श्रद्धांजलि समारोह में लेप्टिनेन्ट जनरल शौकिन चैहान, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ठ सेवा मेडल के साथ अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारीयों ने हिस्सा लिया।

Read More

मथुरा : कथित सपा नेता से धोखाधड़ी का शिकार हुआ शख्स बार-बार अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के दर पर ठोकरें खाकर आखिर अपना धैर्य खो बैठा। 

Read More

 मथुरा। अधिकारियों के आॅफिसों के चक्कर लगाने पर भी न्याय ना मिलने पर आत्मदाह का प्रयास करने वाले अजय गुप्ता ने मंगलवार को आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में अब पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो नामजदों के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन बड़ा सवाल यह कि महीनों से जिन अधिकारियों से न्याय पाने के लिए अजय उनके दफ्तरों के दर की ठोकरें खा रहा था उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी या नहीं। हर ओर से नाउम्मीद हुए अजय की फरियाद ना सुनने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी इस मामले में एफआईआर दर्ज होगी या नही इस बात का इंतजार सभी को है। यदि पुलिस-प्रशासन ने पूर्व में ही अजय के प्रर्थना पत्रों पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की होती तो शायद अजय को हतोत्साहित होकर यह दुस्साहसिक कदम ना उठाना पड़ता।  ज्ञात रहे आगरा के एक टूर एण्ड ट्रैवल्स कंपनी मालिक और कथित सपा नेता राजेश चैहान ने अजय गुप्ता से 14 लाख 20 हजार रुपए की नकद रकम हड़प ली थी और इस काम में उसकी मदद चैहान के ही रिश्तेदार तेज सिंह चैहान निवासी बिछरईया बरेली ने की थी। रुपए वापस मांगने पर दोनों ने ही उसे गम्भीर यातना देते हुए बंधक बनाकर रखा। इतना ही नहीं उसके दोनों टखने (घोंटू) व जबड़ा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। किसी तरह इनकी कैद से निकल कर भागा अजय गुप्ता मथुरा में छिपकर रह रहा था तथा लोगों से दया पर रहकर किसी तरह दोनों वक्त रोटियों की जुगाड़ कर रहा था, इस दौरान उसने केन्द्र व प्रदेश के मुखियाओं सहित पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों से भी अपनी पीड़ा व्यक्त की और तमाम प्रार्थना पत्र मथुरा जिला प्रशासन को भी दिए, लेकिन किसी के कानों पर कोई जूं नहीं रेंगी, तो उम्मीद की आस खो बैठे अजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की भी मांग की, लेकिन कहीं किसी भी स्तर पर उसे न्याय नहीं मिला तो जिन्दगी से हताश हुए और चारों ओर से नाउम्मीद होकर सोमवार को उसने कलक्टेªट परिसर में पहुंच खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में उसे आगरा उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसने मंगलवार सुबह दमतोड़ दिया। अजय की मौत के बाद पुलिस प्रशासन को मामले की सुध आई। और मृतक अजय के प्रार्थना पत्रों पर संज्ञान लेते हुए थाना सदर में तेज सिंह चैहान और राजेश चैहान के खिलाफ मुकदमा संख्या 537/15 पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकद्मा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।    हो सके तो मेरी आत्मशांति के लिए................ आपबीती को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर प्रदेश के मुखिया एवं जिले के आलाधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी जब कोई उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दी, तो 30 नवम्बर 2015 को अजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री को संबोधित सुसाइड नोट लिखकर जीवन लीला समाप्त करने की सूचना देते हुए मांग की है ‘‘अगर हो सके तो मेरी आत्मा की शांति के लिए उक्त लोगों को सजा दिलवा देना, ताकि कोई आगे किसी भोले व कमजोर आदमी के साथ अपराध न कर सके’’। अजय की मौत के बाद अब भले ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है, लेकिन पैरवी करने वाला कोई नहीं रहा। तो ऐसे में आरोपियों को सजा मिलना और मृतक को न्याय मिल पाना भविष्य के गर्भ में है।      क्या लापरवाह अधिकारियों पर भी कसेगा कानून का शिकंजा   जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ इस मामले एफआईआर दर्ज होगी या नहीं, इस बात का इंतजार सभी को है। जिला प्रशासन के सामने लगातार गुहार लगाने के बावजूद पीडि़त अजय को न्याय नहीं मिला, तो उसने अपनी जीवनलीला इन्हीं अधिकारियों के सामने खत्म करने का दुस्साहसिक कदम उठा लिया। इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सुनवाई न होने पर पीडि़त कलक्टेªट परिसर में लगातार आत्महत्या करने के कदम उठाते रहे हैं। अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार से न केवल पीडि़त टूट जाता है। दबंगों के हौंसले भी बुलंद होते चले जाते हैं। इसके बाद जो परिस्थितियां पैदा होती, वो पीडि़त को आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने के लिए विवश कर देती है। इस मामले में भी पीडि़त के साथ धोखाधड़ी करने वाला टूर एण्ड टैªबल्स कंपनी का मालिक कथित सपा नेता और उसका एक रिश्तेदार तथा पीडि़त की गुहार पर गौर न करने वाले प्रशासनिक अधिकारी भी बराबर के जिम्मेदार हैं।      इस मामले पर कानूनविदों की राय    इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की हीला-हवाली भी कानूनविदों की राय में कम दोषी नहीं है।  क्रिमिनल के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नंदकिशोर उपमन्यु की राय है कि यदि अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो उनके खिलाफ भी आॅफेन्स बनता है। इनके खिलाफ 306 का मुकद्मा दर्ज होना चाहिए। मृतक द्वारा पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र साक्ष्य माने जा सकते हैं और उसी आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।  मथुरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल जो फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, का भी मानना है कि अधिकारी भी इस मामले में बराबर के दोषी है, क्योंकि पीडि़त द्वारा बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करना भी षडयंत्र की श्रेणी में आता है और इच्छा मृत्यु के पत्रों का भी कोई संज्ञान नहीं लिया। इसलिए इन अधिकारियों के खिलाफ भी धारा 120बी के तहत मुकद्मा दर्ज होना चाहिए। सीनियर अधिवक्ता कृष्णदत्त लवानियां भी इस घटना के पीछे प्रशासनिक अधिकारियों को ही जिम्मेदार मानते हुए अजय गुप्ता को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी मानते हैं तथा भारतीय दण्ड विधान के अनुसार इन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के पक्ष में हैं।   

Read More

मथुरा। नौहझील के गांव बारौठ में एक अमरूद के खेत पर सोते ग्रामीण की बदमाशों ने हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चायंे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नौहझील के गांव बारौठ में पचास वर्षीय चन्द्रपाल अमरूद के बाग में माली का काम करता था। काफी समय से वह यहां रहता था। गत दिन पचास वर्षीय चन्द्रपाल जो मूल रूप से शिवालपपुर अलीगढ का रहने वाला है,उसकी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चायें हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि चन्द्रपाल पिछले पन्द्रह वर्षों से बाग की रखवाली करता था। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पंहुच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

Read More

मथुरा। मथुरा-भरतपुर मार्ग से लिंग ऊमरी सम्पर्क मार्ग पर ठेकेदार की लापरवाही के चलते घटिया सामग्री का प्रयोग कर सरकारी धन पर डाका डाला जा रहा है जबकि यह सम्पर्क मार्ग विगत दस वर्षों से जज््रर हालत में रहा है। साथ ही यह मार्ग मथुर-भरतपुर मुख्य मार्ग को कई गांव से जोड़ते हुये सौंख-मथुरा मुख्य मार्ग से जोड़ता है। लोक निर्माण विभाग व जिलाधिकारी को ढेरों शिकायतों के बाद जैसे-तैसे इस मार्ग के निर्माण को दिन बहुरे वहीं इस मार्ग परकी जा रही डामर ने न तो मानक अनुरूप कोलतार मिलाया जा रहा है और न ही यहां पर्याप्त मात्रा में गिटटी ही डाली जा सकी है। आनन-फानन में यहां करीब एक किमी का कार्य पूर्ण भी किया जा चुका है जिसकी गिटिटयां डामर उपरांत ही उखड़ने लगी हंै। इस सम्बन्ध में जब ठैकेदार से ग्रामीणों ने शिकायत की तो ठेकेदार का कहना था कि उसे केवल पेचवर्क ही स्वीकृत है जबकि उसके द्वारा स्वीकृत धन से अधिक खर्चा किया जा रहा है। सड़क मार्ग के दोनों ओर गिटटी भी नहीं डलवायी गयी हैं। वहीं मार्ग की चैड़ाई भी कम कर दी गयी है। इस ओर किसी प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान नहीं है।

Read More

मथुरा। जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा सामविद गुरूकुलम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के तत्वावधन में वात्सल्य ग्राम में 20 दिसम्बर को आयोजित 49वीं यूपी स्टेट क्रासकंट्री के लिए जनपदीय दल की घोषणा कर दी गई।  संघ के अघ्यक्ष भगत सिंह वर्मा एवं सचिव हरीमोहन रावत के अनुसार जनपदीय दल में में बालक वर्ग की ओपन आयु वर्ग में कुलदीप सिंह, पुष्पेंद्र, अण्डर 20 वर्ष में रवि कुमार, हरीश कुमार, अण्डर 18 वर्ष में राहुल कुमार, सुनील कुमार, अण्डर 16 वर्ष में बाबी एवं भगत सिंह को रखा  गया है। बालिका वर्ग में कुमारी भारती, यशोदा, नीतू, सामविद गुरूकुलम की मंजरी एवं तृप्ति को स्थान दिया गया है। टीम मैनेजर जय सिंह एवं टीम कोच अंकिता शर्मा को बनाया गया है। यह सभी खिलाड़ी 17 दिसम्बर को टीम मैनेजर सिंह ने सामविद गुरूकुलम के खेल मैदान पर संपर्क करेंगे। चयन समिति के चेयरमैन प्रभूकांत उपाध्याय के अनुसार गत दिवस वेटरिनरी विश्वविद्यालय में आयोजित चयन में जनपद के लगभग 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाडि़यांे को 17 दिसम्बर से वृंदावन में अभ्यास कराया जाएगा।

Read More