मथुरा

मथुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव स्व. संजय गांधी का जन्मदिन शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मनाया गया।  इस अवसर पर स्व. गांधी के व्यक्तित्व, कर्तव्य पर प्रकाश डालते हुये शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि कांग्रेस संगठन में युवा शक्ति अनुशासित ढंग से प्रयोग कर कांग्रेस में एक नई स्फूर्ति का संचार उन्होंने ऐसे समय में किया जिस समय संगठन को इसकी मेहती आवश्यकता थी। इस अवसर पर मनोज गौड़, विक्रम वाल्मीकि, खेमचंद नगेश, वीरेश चतुर्वेदी, राहुल अरोड़ा, विनोद खण्डेलवाल, दिनी चैधरी, हाजी शाहबुद्दीन, अशोक शर्मा, बुग्गल पहलवान, देवेन्द्र चतुर्वेदी लल्ला, ठा. बिहारीलाल, विष्णु राजपूत, बन्टी सिद्दकी, राजेन्द्र पाल सिंह, गिरीश चंद शर्मा, बदले खलीफा आदि ने स्व. संजय गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने का संकल्प लिया।  

Read More

मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के होनहार विद्यार्थी बीटेक इलैक्ट्राॅनिक एण्ड कम्यूनिकेशन के छात्र रहे अभिशेक शर्मा को भारतीय सैन्य अकादमी में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला है। मुरली विहार, आगरा निवासी भूतपूर्व सैनिक वेदप्रकाश शर्मा के पुत्र अभिशेक शर्मा ने वर्ष 2013 में जीएलए विश्वविद्यालय से बीटेक इलैक्ट्राॅनिक एण्ड कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की। जीएलए में अपनी शिक्षा के दौरान ही देश की जानी-मानी कंपनी विप्रो लि. में उनका चयन हुआ। इसके बाद वर्ष 2014 में साक्षात्कार के बाद भारतीय सैन्य अकादमी में चयन हो गया और देहरादून में करीब एक वर्ष चली ट्रेनिंग के बाद भारतीय सैन्य अकादमी में उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला है। 12 दिसबंर 2015 को भारतीय सैन्य अकादमी के जनरल दलवीर सिंह सुहाग की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मां शषि प्रभा शर्मा और पिता वेदप्रकाश शर्मा ने स्ट्रेप सेरेमनी की रस्म अदा की। छात्र की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं है कि जीएलए के छात्र को लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला है। अपना मुकाम हासिल करने के बाद अभिषेक शर्मा ने इसका श्रेय शिक्षकों को दिया है। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षिक स्तर तथा दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्लेसमेंट की अच्छाई बयां करते हुए कहा कि जीएलए से शिक्षा हासिल करने के बाद प्रत्येक छात्र-छात्रा अपनी ऊँचाईयाँ स्वयं ही छू लेता है। उन्होंने बताया कि उनके भाई उदित शर्मा भी वर्तमान में जीएलए विश्वविद्यालय से बीटेक मैकेनिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।   

Read More

 दुल्हे व दुल्हन के रूप में हरेन्द्र सिंह उर्फ हैरी एवं अनातस्या बबरोवा  मथुरा। मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र में रहने वाला हरेन्द्र सिंह उर्फ हैरी रसिया के बेलारूस की रहने वाली अनातस्या बबरोवा के साथ शादी के बंधन में रविवार देररात बंध गए।  आज रविवार सुबह से ही औरंगाबाद स्थित कृष्णा गार्डन में दोनों की शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी, विवाह में शामिल होने के लिये दुल्हन की ओर से रूस से अठारह रूसी लोग मथुरा आ गए,  जिनमें दुल्हन की मां, पिता, नानी, नाना और अन्य रिश्तेदारों सहित उसकी महिला मित्रें भी शामिल हैं। औरंगाबाद क्षेत्र में होने जा रही इस अनूठी शादी को देखने के लिये दूर-दूर से लोग विवाहस्थल पर पहुंुच गए।  मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अलीगढ के गांव टप्पल निवासी खड़क सिंह जो यूपी पुलिस में कार्यरत हैं। वह औरंगाबाद क्षेत्र स्थित पंचवटी कालोनी में इस समय निवासरत हैं। उनका पुत्र हरेन्द्र रसिया उर्फ हैरी रुस में एक रेस्टोरेंट में वेटर के पद पर कार्य करता था।  वहां रेस्टोरेंट के मालिक वलेरा बबरोवा की बेटी अनातस्या बबरोवा से उसके प्रेम संबंध हो गये। बात इतनी आगे बढ गयी कि मामला शादी तक जा पंहुचा। लड़की और लड़के के परिवारीजन भी इस शादी के लिये राजी हो गये। इससे पूर्व करीब एक वर्ष पहले दुल्हन अनातस्या व उसके परिजन मथुरा आकर हैरी के परिजनों से मिली और शादी की बातें पक्की हो गयी थीं। आज इसी क्रम में देरशाम तक मथुरा का हरेन्द्र और रूस की अनातस्या विवाह बंधन में बंध गया। युवक हरेन्द्र के परिजनों ने अपनी होने वाली बहू रूस की अनातस्या को भारतीय नाम भी दिया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी बहू को अब अनामिका के नाम से पुकारेंगे। जबकि दुल्हन के परिजनांे ने हरेन्द्र को हैरी नाम दिया है।  

Read More

मथुरा। कोसीकलां और हाईवे पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को शराब की तस्करी करते पकड़ा है। कोसी में पकड़े गये जिस ट्रक से शराब पकड़ी है, उस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोसीकलां प्रभारी सुरेन्द्र सिंह यादव ने अरविन्द पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासी पूठन थाना बढपुरा इटावा आदि चार लोगों को ट्रक संख्या एमपी 05 एचजी 4040 सहित पकड़ा है इसमें 200 पेटी हरियाणा मार्का शराब भरी हुयी थी। जांच के दौरान पता चला कि ट्रक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तों को जेल भेजा है। वहीं थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर से उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने चांद बाबू पुत्र बुन्दू खां निवासी सुखदेव नगर को 40 क्वार्टर शराब सहित पकड़ा है। वहीं कोसीकलां पुलिस ने अनाज मण्डी गेट के पास से उत्तम पुत्र लाल चन्द्र निवासी गांगवान कस्बा कोसी को 10 क्वार्टर हरियाणा मार्का शराब सहित पकड़ा है।  

Read More

गुस्साएं ग्रामीणों ने लगाया राया-मथुरा मार्ग पर जाम  गोकुल बैराज पर हादसे में युवक की मौत मथुरा/राया। जनपद के अलग-अलग थानों क्षेत्रों में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक मासूम बालिका सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत गौसना के निकट मथुरा-राया रोड पर हुये एक सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला व उसकी दो वर्षीय मासूम बच्ची को रौंद दिया जिससे बच्ची और महिला दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी। दूसरी घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत गोकुल बैराज मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी।  मिली जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी लक्ष्मी अपनी बच्ची को साथ लेकर मार्ग से गुजर रही थी तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी और उन दोनों को रौंद दिया। घटना की सूचना पाते ही लोगों की भीड़ लग गयी। गुस्सायें ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पंहुच गयी। पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर गुस्साये मृतका के परिवारीजनों, ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने मृतक मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत गोकुल बैराज मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार गोकुल बैराज मोड़ पर अज्ञात वाहन ने वहां से गुजरते प्रेम सिंह पुत्र अल्ली राम निवासी दतिया हाईवे के भतीजे में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में मृतक के चाचा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

 वोटों की गनती करते मतगणना एजेंट  मथुरा। ग्राम पंचायत प्रधान एवं सदस्य पद के लिये आज मतगणना सुबह सात बजे से शुरू हो गयी। जनपद मंे ब्लाॅक स्तर पर की गयी मतगणना को लेकर सुबह से ही ब्लाॅकों पर प्रत्याशियों और उनके द्वारा एजेंटों की भीड़ मतगणना स्थल पर जमा हो गयी। एजेंट मतगणना स्थल पर अपने प्रत्याशियों के वोटों की गिनती को लेकर पूरे तरह चैकन्ने बने हुये थे। कई जगह मतगणना को लेकर विभिन्न प्रत्याशियों में प्रत्याशियों के एजेंटों के मध्य हल्की नोंकझोंक भी हुयी लेकिन मतगणना अधिकारियों की सजगता और पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के चलते उन्हें वहीं शांत करा दिया गया। आज सुबह से जनपद के सभी विकास खण्डों पर मतगणना कार्य सुबह से ही शुरू हो गया। सात बजे शुरू होने वाली मतगणना काफी देर तक चली और दोपहर के बाद तक प्रत्याशियों के स्पष्ट फैसले आते गये। यूं तो आज सुबह से ही मतगणना स्थल से लेकर गांव-गांव तक प्रत्याशियों की हार-जीत और रूझानों को लेकर गहमा गहमी बनी रही लेकिन दोपहर बाद तक स्थिति स्पष्ट हो रही। आज विकास खण्ड मथुरा के राजकीय इण्टर काॅलेज जनरलगंज, गोवर्धन के डीएवी इण्टर काॅलेज, राया के नवीन मंडी समिति, मांट के ब्रज आदर्श इण्टर काॅलेज, नौहझील के जनता इण्टर काॅलेज, बल्देव के ऋषिकुल इण्टर नेशनल, बल्देव रोड महावन,चैमुहां के सर्वोदय इण्टर काॅलेज, छाता के गांधी इण्टर काॅलेज, नन्दगाॅव के श्रीकृष्ण चैतन्य इण्टर काॅलेज, फरह के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज पर मतगणना का कार्य भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ।

Read More

 मतगणना का जाजया लेते जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी डा0 राकेश कुमार। मथुरा। छाता कस्बे के गांधी इंटर कालेज में रविवार को प्रातः 7 बजे से मतगणना प्रारम्भ हुई। जिले के आलाधिकारी पूरे दिन मतगणना पर अपनी पैनी नजर गाढे रहे। शांिन्तपूर्ण मतगणना के दौरान निर्वाचन अधिकारियों से विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे। जिसमें छाता देहात ग्राम पंचायत से ललिता चैधरी पत्नी जसवंत सिंह 260 मतों से विजयी हुयी। इसके अलावा पिसावा से कालीचरन, आजनौंख से ओमवती, खैराल से दिगम्बर, गौहारी से अमीचंद, अजनौंठी से जसवंत, रनवारी से रामेश्वरी, चैडरस से सुमन, भदावल से प्रेमवती, रूपनगर से सूरजपाल, उन्दी से मालती, गुहेता सात विसा से किशनलाल, कराहरी से धर्मवीर, जलालपुर से राधारमन पाडेय, ऐंच से चरनसिंह, रान्हेरा से राजकुमारी, चंदौरी से ठाकुरलाल, धर्मसिंगा से सीताराम, बुरारी से जमुनादेवी, औवा से विजयसिंह, मझोई से लोकमन, खयरा से मीरादेवी, हुसैनी से सविता, महरौली से मानसिंह, चैकी से हरबीना, बसई शेरगढ से रेशम, बहटा से हंसराज, बरका से बीरों, जटवारी से सुरेश, धानौता से कमल, पीरपुर से सावित्री, करहला से गोपाल, धीमरी से मलखान सिंह आदि विजयी घोषित हुये है। मतगणना के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी डा0 राकेश कुमार एसडीएम रामअरज यादव व अन्य अधिकारियों से अपडेट लेते रहे। पूर्णतः शान्तिपूर्ण तरीके से मतगणना सम्पन्न हुयी।

Read More

मतगणना को लेकर जीआईसी इंटर कालेज के मुख्य मार्ग पर लगा जाम  मथुरा। आज मथुरा ब्लाॅक की मतगणना को बनाये गये जीआईसी इण्टर कालेज मतगणना केन्द्र के आसपास सड़कों पर मतगणना को लेकर मौजूद प्रत्याशियों के समर्थकों और ग्रामीणों की भारी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गयी और जाम की स्थिति बनी रही जो देर शाम तक चली। आज सुबह से ही चैपहिया, दुपहिया वाहनों की भारी भीड़ के चले आर्यसमाज से जीआईसी, कृष्णापुरी और बंगालीघाट जाने वाले मार्गों पर घण्टों तक जाम लग गया।   

Read More

मथुरा। बलदेव पुलिस ने महावन में लूट की सूचना की खबर पर घेराबंदी की और चैकिंग के दौरान तीन लोगों को घेर लिया। इन लोगों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बलदेव पुलिस के उपनिरीक्षक जगपाल सिंह तौमर ने अरसोनी चेक पोस्ट से मनवीर उर्फ मनोज पुत्र भगवान दास निवासी सहजादपुर सोनई गोकुल रोड जमुनापार आदि तीन लोगों केा चैकिंग के दौरान पकड़ा है। पुलिस ने इसके साथी मनोज उर्फ मोनू पुत्र छोटे निवासी शांतीपुर निघोली कला एटा से एक तमंचा, 315 बोर और एक कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया है। वहीं मनवीर उर्फ मनोज के कब्जे से 1 तमंचा, एक कारतूस बरामद किया है।

Read More

मंदिरों के अधिग्रहण को लेकर पत्रकारों को जानकारी देते अभा तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक एवं गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा कि जब तक सरकार मंदिरों के अधिग्रहण की कार्यवाही को समाप्त किये जाने का लिखित आश्वासन नहीं देता तब तक हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कल बाबा सियारामदास ने गोस्वामी समाज एवं पण्डा समाज को आश्वासन दिया था कि मंदिर श्रीबांकेबिहारी और विंध्यावासिनी मंदिर के अधिग्रहण की सरकार की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर महासभा के पदाधिकारियों की बैठक दिल्ली में कल आयोजित की गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य धर्म के मंदिरों का अधिग्रहण क्यों नहीं करती। इस अवसर पर माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष दिनेश पाठक, पंडा सभा वृन्दावन के अध्यक्ष नंदकुमार पाठक, महावन के अध्यक्ष मोरमुकुट शर्मा, हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, नवीन नागर, राकेश तिवारी आदि मौजूद थे।

Read More