मथुरा

कैप्शन: ठाकुर जितेन्द्र सिंह -जितेंद्र के दावा ठोंकने पर चुनावी पंडितों के गणित गड़बड़ाए -वार्ड 15 से पूर्व मंत्री ठा. तेजपाल सिंह की पत्नी की हार मथुरा। जिला पंचायत चुनाव में पूर्व मंत्री ठा.तेजपाल सिंह की पत्नी सुधा सिंह को 27 सौ वोटों से हराकर वार्ड 15 से जीते ठा. जितेंद्र सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दावा ठोंक दिया है। उनके अध्यक्ष पद पर दावा ठोंकने से राजनीतिक दलों का गणित गड़बड़ा गया है। मयूर बिहार स्थित ब्रज प्रेस क्लब पर आयोजित अनौपचारिक वार्ता में ठा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिला की जनता ने राजनैतिक पार्टियों के समर्थित जीत का दावा ठोंकने वाले प्रत्याशियों की हवा निकालकर रख दी और निर्दलीयों का दबदबा रहा। श्री सिंह ने कहा कि यदि सभी निर्दलीय जाति व पार्टी के प्रलोभनों से दूर हटकर एक साथ आ जाए तो जिले में विकास की गंगा बहा सकते हैं। कहा कि वह सभी इसका नेतृत्व करने को तैयार हैं। छाता क्षेत्र एवं जिले की जनता का कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हुए ठा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने सभी दलों व तथाकथित सौदागरों की पोल खोलकर रख दी है। उन्हें हराकर स्वतंत्र उम्मीदवारों पर भरोसा दिखाया है। अत: निर्दलीय जीते सदस्यों का कर्तव्य है कि वह सब एकसाथ जनता के विश्वास पर खरा उतरें। किसान नेता ठा. छीतर सिंह एडवोकेट के पुत्र ठा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि चुनावों से पूर्व उन्हें काफी लोगों ने पूर्व मंत्री की पत्नी के सामने खड़ा होने से रोकना चाहा, लेकिन उन्होंने जनता के आदेश को मानकर अपना पर्चा दाखिल किया।   बसपा से विजयी प्रत्याशी  वार्ड नं़ एक से सुधा शर्मा, वार्ड नं़ 02 ललित शर्मा, वार्ड नं़ 3 किरन देवी, वार्ड नं़ 6 मुकेश भारद्वाज, वार्ड नं़ 7 पूरन वार्ष्णेय, वार्ड नं़ 14 अंगद सिंह, वार्ड नं़ 16 मोहन सिंह,  वार्ड नं़ 24 अंजना गौतम, वार्ड नं़ 25 गीता देवी, वार्ड नं़ 28 अंजली कर्दम, वार्ड नं़ 32 पवन जीत सिंह, वार्ड नं़ 34 सीमा,  रालोद से समर्थित प्रत्याशी वार्ड नं़ 8 से रामवीर, वार्ड नं़ 20 से पूनम, वार्ड नं़ 21 अरूण सिंह, वार्ड नं़ 22 भूप सिंह, वार्ड नं़ 26 से पीयूष, वार्ड नं़ 33 से वैकुण्ठी देवी, वार्ड नं़ 35 लालजीत सिंह, वार्ड नं़ 36 चंचल चौधरी, वार्ड नं़ 37 रामवीर भंगर  बीजेपी समर्थित प्रत्याशी वार्ड नं़ 4 तेज बहादुर, वार्ड नं़ 10 हरदेव चौधरी, वार्ड नं़ 11 ओमप्रकाश, वार्ड नं़ 12 ममता चौधरी, वार्ड नं़ 17 खंजान सिंह, वार्ड नं़ 18 रंजनी शर्मा, वार्ड नं़ 29 नितिन दिवाकर, वार्ड नं़ 30 सीमा शर्मा, वार्ड नं़ 31 रतन सिंह,  सपा समर्थित प्रत्याशी  वार्ड नं़ 05 से सुनीता नौहवार, वार्ड नं़ 23 वीरेन्द्र सिंह, वार्ड नं़ 27 कमलेश सिंह निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड नं़ 9 तिहेन्द्र , वार्ड नं़ 13 प्रमोद, वार्ड नं़ 15 जितेन्द्र, वार्ड नं़ 19 चन्द्रवती, वार्ड नं़ 38 ओमकुमारी,  

Read More

 भाजपा, लोकदल एवं बसपा के समर्थन से बराबर स्थिति में जीते हैं प्रत्याशी  जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न गोवर्धन/मथुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद हेतु हुए जनपद के समूचे 1 से लेकर 38 वार्ड में मतदाताओं ने मिला-जुला समर्थन दिया है। मतगणना के बाद जो नतीजे सामने आये उससे किसी भी राजनीतिक दल का अध्यक्ष स्पष्ट बहुमत नहीं ले पायेगा। सभी जीते सदस्य दो तिहाई बहुमत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बनायेगें। रविवार की देर रात्रि तक चले मतगणना में राजनीतिक पार्टियों से मिले समर्थन में बसपा 9, भाजपा 10, रालोद 8, सत्ताधारी सपा 3 एवं निर्दलीय 8 सदस्य चुनकर आये हैं। गोवर्धन के डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में गोवर्धन ब्लॉक के हुई मतगणना में वार्ड 17 में खजान सिंह भाजपा से, वार्ड 18 में रजनी शर्मा भाजपा से, वार्ड 19 में चंद्रवती निर्दलीय एवं 20 में पूनम चौधरी राष्टÑीय लोकदल के समर्थन से विजयी हुई हैं। पंचायत के इन चुनावों में जनता ने प्रदेश में  सत्ताधारी सपा सरकार को एक सिरे से नकार दिया है। 38 में से सिर्फ तीन ही सदस्य सपा पार्टी के समर्थन से जीत पाये हैं। इन चुनावों में कई वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्रियों के परिजनों व रिश्तेदारों को हार का सामना करना पड़ा। पंचायत चुनावों में काफी दिनों बाद भाजपा ने अपनी वापसी करते हुए 10 सीट प्राप्त की हैं। अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किस पार्टी के समर्थन का अध्यक्ष होगा। यह मैदान में जीतकर आये आठ निर्दलीय सदस्यों पर टिकी है। इसके अलावा अन्य पार्टियों के समर्थन से जीतकर आये सदस्यों पर भी निगाहें शुरू हो गई हैं। अभी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख की चुनाव तिथि चुनाव आयोग द्वारा निश्चित नहीं की गई है। अब पंचायतों में नवम्बर व दिसम्बर में होने वाले प्रधानी के चुनावों पर टिकी हैं। जो कि इस बार प्रधान पद के चुनावों को सरकार द्वारा पीछे हटा दिया गया था।   

Read More

गोवर्धन। पौराणिक महत्व के गिरिराज तलहटी स्थित राधाकृष्ण संगम कुंड पर आज रात्रि में मंगलवार को मनोकामना एवं संतानोत्पत्ति के कहे जाने वाले पर्व पर लाखों श्रद्धालु स्नान करेंगे। पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जा चुका है। श्रद्धालुओं का परिक्रमा मार्ग एवं राधाकुंड में आवागमन शुरू हो गया है। विदेशी भक्तों ने इस पर्व को मनाने के लिए डेरा डाल लिया है। कार्तिक  नियम सेवा के चलते इस उत्सव में स्नान करने वालों की संख्या लाखों में पहुंच जाती है। जो कि आज मंगलवार की अर्द्धरात्रि से लेकर बुधवार के सुबह चार बजे तक होगा। एसडीएम गोवर्धन विश्व भूषण मिश्र ने ईओ राधाकुंड नगर पंचायत टीएन चौबे को मेला संबंधी सभी व्यवस्थायें सौंपी हैं। जनपद के आधा दर्जन थानों का फोर्स पीएससी, फायर ब्रिगेड व्यवस्थाओं में लगाये गये हैं। कस्बा राधाकुंड में चार व दो पहिया के वाहनों पर आज पूर्णरूपेण प्रतिबंध रहेगा। सभी संपर्क मार्गों पर नगर पंचायत की ओर से पार्किंग स्थल बनाये गये हैं। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए कुंड में पीएससी गोताखोरों के अलावा दो नाव के साथ नगर पंचायत के गोताकर्मी तैनात किये गये हैं। कुंड पर स्नान करते समय किसी का पैर नीचे न फिसले इसके लिए घाटों पर बल्लियां लगाई गई हैं। राधाकुंड में सकरी गली होने के कारण ज्यादातर रास्तों को वनवे किया गया है।

Read More

मथुरा। कवि व चित्रकार स्व़ कुंदनलाल पंकज के जन्मदिवस पर हिन्दी प्रचार सभा द्वारा डा़ नटवर नागर की अध्यक्षता में कवि गोष्ठी हुई। इस अवसर पर डा़ सुरेश पांडे ने कहा कि कुंदनलाल पंकज बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, उनका मार्गदर्शन हमें मिलता रहा। कार्यक्रम की शुरूआत गीतकार रविन्द्रपाल सिंह रसिक की सरस्वती वंदना से हुई। कवि नटवर नागर ने कहा कि मन में लंका और अवध, मन में रावण और राम, मन में ‘नटवर’ नित चले देवासुर संग्राम। डा़ सुरेश पांडेय ने कहा कि पैसे वालों में ईमान कहां होता है, निर्धन का सम्मान कहां होता है।, कवि योगेश पंकज, गोविन्द बंसल ने भी अपनी-अपनी कविताएं पढ़ी। इस अवसर पर आदेश शर्मा, जगदीश मिश्रा, राधामोहन पाराशर, बंसत राठौर आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। वरिष्ठ कोषाधिकारी ब्रज बिहारी कुशवाह ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनर जीवन प्रमाण पत्र हेतु अपनी पेंशन की पासबुक, एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ कोषागार कार्यालय मथुरा में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में अवश्य जमा करा दें जो पेंशनर आयकर परिधि में आते है वे अपना पैन कार्ड एवं वित्तीय वर्ष की आयकर रिटर्न की छायाप्रति भी साथ लाये। पेंशनर अपना जीवन प्रमाण-पत्र बैंक की उस शाखा में भी जमा करा सकते है जहां से वे पेंशन पाते है। बैंक में दिया जाने वाला जीवन प्रमाण-पत्र दो प्रतियों में देना होगा। जीवन प्रमाण-पत्र में कोष क्रमांक, बैंक शाखा का नाम, बैंक खाता संख्या, आयकर खाता संख्या, दूरभाष/मोबाइल नम्बर, पेंशन की श्रेणी/विभाग का नाम, वर्तमान पता एवं हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान अनिवार्य है। जिस माह में जीवन प्रमाण-पत्र दें उसके एक वर्ष के अन्दर अगला जीवन प्रमाण-पत्र अवश्य दे दें अन्यथा पेंशन स्वत: रूक जायेगी।

Read More

मथुरा। दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में खरीददारी का दौर शुरू हो गया है। दीपावली पर सबसे खास रहता है घरों को सजाना संवारना। इसके लिए बाजार में चाइनीज आइटमों की भरमार है। नयी-नयी लाइटें, झालरें, दीपक और यहां तक कि इलेक्ट्रॉनिक दीपक भी बाजार में खूब बिक रहे हैं। दीपावली पर्व पर घरों को सजाने के लिए बाजारों में चाइनीज आइटमों की भरमार है। बाजारों में बिकने के लिए आए चाइनीज आइटम आकर्षक बने होने के कारण ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। खरीदारी के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ अब बाजार में दिखाई देने लगी है। दीप पर्व दीपावली पर बाजारों में बिकने के लिए आए डिजाइनर दीपक ग्राहकों की पसंद रहे। क्रिस्टल से बने दीपक बाजारों में खूब बिक रहे हैं।  बाजार में इस साल ग्राहकों की नजरें म्यूजिकल फाउन्टेन पर टिक रही हैं। म्यूजिक बजते ही शीशे के अंदर रंग बिरंगे पानी की उछाल ग्राहकों को लुभा रही है।  घरों के कमरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बाजारों में आया फॉग लैंप खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र है। बाजारों में आई चाइनीज झालरों की धूम मची हुयी है। ग्राहकों ने घरों को जगमग करने के लिए इन झालरों को खूब पसंद किया जा रहा है। ज्यादातर लोग इन झालरों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 60 रुपए से लेकर 350 रुपए कीमत तक की झालरें बिक रही हैं। घरों को सजाने के लिए तरह-तरह के आर्टीफिशियल पेड़ पौधे व गुलदस्ते भी जमकर बिक रहे हैं।  

Read More

हंगामे के बाद सीओ सिटी परिवारीजनों और समर्थकों को समझाते हुए परिवारीजनों और समर्थकों का कलक्टेÑट पर हंगामा मथुरा। जिला पंचायत चुनाव की कल हुई मतगणना में वार्ड नं़ 38 से बसपा के विधायक राजकुमार रावत की धर्मपत्नी विमलेश रावत चुनाव हार गईं। उनके समर्थक और परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें जान बूझकर हराया गया है। जिला प्रशासन की धांधली को लेकर विधायक समर्थक लोग आज सुबह से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने इकट्ठे होकर रोष जताते रहे और इस गड़बड़ी के लिए पुर्नमतगणना की मांग करते रहे। इन लोगों ने जहां नारेबाजी की वहीं, निर्वाचन आयुक्त उप्ऱ को एक शिकायत भी भेजी, जिसमें कहा गया है कि कल हुई मतगणना में अंतिम गणना के पश्चात विमलेश रावत धर्मपत्नी राजकुमार रावत 107 मतों से विजयी हो गईं परंतु अंतिम समय राजकीय इंटर कालेज राया पर नियुक्त एआरओ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जानबूझकर विमलेश रावत के विरुद्घ षडंयत्र कर धांधली की गई और जबरदस्ती 32 वोटों से निकटतम प्रत्याशी ओमवती को विजयी घोषित कर दिया। उनका आरोप था कि लिखित आपत्ति एवं पुर्नगणना की मांग के बावजूद भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जान बूझकर उन्हें लगातार गुमराह किया जाता रहा और विमलेश रावत की कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि षडयंत्र पूर्वक हराया गया प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला प्रत्याशी के साथ घोर अन्याय किया है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई और पुर्नमतगणना की मांग की। आज उनके समर्थकों ने कलक्टेÑट पर इसको लेकर हंगामा भी किया। स्वयं विधायक के भाई बंटू रावत और अन्य परिवार के लोग वहां मौजूद रहे। इस संबंध में जब जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आरोप निराधार है, पुर्नमतगणना नहीं हो सकती। उन्होंने मांग को पूरी तरह ठुकरा दिया।  

Read More

 छाता में परचून एवं किराना ऐसोसिएशन के कार्यालय पर व्यापरियो के साथ बैठक करते हुए फूड विभाग के अधिकारी गण।  अधिकारियो ने व्यापारियो को दी अच्छा सामान बेचने की सलाह छाता। सोमवार को फूड विभाग की टीम ने छाता के मैन बाजार में हलवाईयों, परचूने व अन्य सामान के दुकानदारों की एक बैठक परचून संघ के कार्यालय पर की गई। अंत में दोनों पक्ष की परचून संघ के कार्यालय पर एक घंटे तक लम्बी बैठक चली। बैठक में खादय सुरक्षा अधिकारी वीके राठी, अरविन्द कुमार, ओपी सिंह व नीरज पांडेय ने बैठक में व्यापारियो से कहा कि वह दुकानों पर गुणवत्ता पूर्ण अच्छा सामान ही बेचें जिससे कि अनावश्यक विभागीय कार्यवाही से बचा जा सके। बैठक में परचून एसोसिएशन के अध्यक्ष निरोत्म लाल गुप्ता, नीरंजन लाल गुप्ता, सुनील कुमार, देवीराम भार्गव, दामोदर प्रसाद, राजू अग्रवाल, विजीत भार्गव, टोनी गुप्ता, दीपचन्द ठा., संजय कुमार, दाऊदयाल गुप्ता, सुनील पहलवान, हरीश चन्द गुप्ता, गजेन्द्र कुमार ठा., नरेन्द्र कुमार समस्त परचून संघ मौजूद थे।  

Read More

छाता। कोतवाली प्रभारी छाता/विवेचना अधिकारी यशकान्त सिंह ने बताया कि शराब तस्करो पर माननीय न्यायालय में चल रहे गेगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। जिसमें पुलिस ने माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर लिये है। विवेचना अधिकारी श्री सिंह ने बताया मुकदमा अ0 संख्या 167/15 सतवीर पुत्र शीस राम बघेल निवासी गोविन्द गंज जिला गौतम बुद्घ नगर, कमल पुत्र श्रवण सिंह निवासी कामर थाना कोसी कलां मुकदमा अ. संख्या 78/15 रुपेन्द्र पुत्र हरभान, टीटू पुत्र रामजीलाल, माधव शर्मा पुत्र टीकम शर्मा निवासी मौ. गुर्जर मु.अ.स. 870/14 सुकत पुत्र प्रवल खान निवासी गुराम्वसर थाना हथीन हरियाणा व देवेन्द्र उर्फ बबलू पुत्र जातबहादुर निवासी मनुहार थाना लालगंज जिला प्रतापगढ मुअस 323/15 निरज पुत्र अमर सिंह, नवीन कौशिक पुत्र बलवीर ंिसंह निवासी माधव कालोनी गढपुरी थाना सदर जिला पलवल हरियाणा। वहीं उन्होंने बताया की मु.अ.स. 54/15 जिसमें नत्थी पुत्र अमीचन्द निवासी दौताना की हत्या में शामिल 5वां अभियुक्त गज्जू उर्फ गजेन्द्र पुत्र नवल निवासी दौताना जो की फरार चल रहा है। जिसकी काफी दबीस देने का बाद भी गिरफ्तार नही किया जा सका, उसकी भी कुर्की की जायेगी। वही कस्बा इंर्चाज अनुराग शर्मा ने बताया की मु0अ0सं0 324/15 जिसमें बरसाना रोड छाता निवासी की नाबालिक पुत्री को दो माह पूर्व भगाने के आरोप में राजेन्द्र पुत्र खुशहाली निवासी कादौना के खिलाफ भी गेर जमानती बारंट प्राप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय में हाजिर होने के लिये बाध्य किया जायेगा यदि वह हाजिर नही होता है तो उसके खिलाफ भी कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।  

Read More

छाता। अपनी अस्मत गंवाने के बाद पुलिस के दरवाजे पर ठोकर खाकर थक चुकी महिला को न्यायालय मे जाकर न्याय मिला। अदालत ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनने के बाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूनम देवी(परिवर्तित नाम) निवासी नगला थोक छाता के साथ गत 17 सितम्बर को रात्रि आठ बजे नामजदों ने घर मे घुसकर बारी बारी से बलात्कार किया था। पीडिता द्वारा शिकायत करने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया था। उक्त मामले मे पीडिता के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने सुनबाई करते हुये 156(3) सीआरपीसी के तहत थाना छाता को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये थे। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है।  

Read More