मथुरा

दिनांक 27 सितम्बर रविवार को यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने मिशन के कार्यालय कृष्णगंगा घाट पर अनन्त चैदस का त्यौहार बडे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। विघ्नहर्ता श्री गणेश का पूजन कर कार्यकर्ताओं ने सभी विघ्नबधाओं को दूर करने के लिये प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे के हाथ पर धागे बांध सभी के मंगल की कामना की।  यमुना मिशन के संयोजक पं अनिल शर्मा ने कहा कि आज के दिन यमुना मिशन के सभी कार्यकर्ता ने विघ्नहर्ता गणेश जी से यमुना के जल्द से जल्द अपने अविरल निर्मल स्वरूप में हमें दर्शन दें इसकी प्रार्थना की।  सूरजभान गोयल ने कहा कि प्रथम पूज्य श्री गणेश के पूजन से सभी कष्टों को निवारण होता है और वह सभी कार्यो को सिद्ध करने वाले है हर कार्य में सफलता प्रदान करते है। यमुना मिशन के कार्यकर्ता मिशन को आगे बढाने के लिये भगवान गणेश से प्रार्थना करते है। इस अवसर पर मोनू पंडित, लपुटी पंडित, गोविन्दा, मुकेश ठाकुर, राजेश तिवारी, मीरा गोस्वामी, राकेश शर्मा, पंकज कौशिक, बलराम, गोपाल, आदि उपस्थित रहे।   

Read More

बहुजन समाज पार्टी के एमएलसी एवं आगरा-अलीगढ जोन के कोआॅडीनेटर सुनील चित्तौड़ मंच से कार्यकर्ता एवं लोगों को संबोधित करते हुए  बहुजन समाज पार्टी के लोग एवं कार्यकर्तागण कार्यकर्ता सम्मेलन में जोन कोआॅडीनेटर ने की घोषणा केन्द्र ने झूठ बोलने और प्रदेश सरकार ने लूटने का कार्य कियाः चित्तौड़ देश में सांप्रदायिकता फैलाती है भाजपाः सिद्धार्थ मथुरा। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में आज मथुरा-वृन्दावन विधानसभा क्षेत्र से योगेश द्विवेदी को बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर बोलते हुये बहुजन समाज पार्टी के एमएलसी एवं आगरा-अलीगढ जोन के कोआॅडीनेटर सुनील चित्तौड़ ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने दलित समाज के लोगों को समान अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष किया और उन्हांेने संविधान में समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिलाया तभी आज बहुजन समाज के लोगों को उनके वोट का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 68 वर्ष तक कांग्रेस और भाजपा की सरकारें रहीं लेकिन दोनों ने सत्ता हासिल करने के लिये प्रदेश और देश की जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अब आरक्षण का पुनः समीक्षा करने की बात कह रही है यह भाजपा और आरएसएस की घिनौनी साजिश है। अगर किसी ने संविधान की तरफ आंख उठाकर देखा तो देश की जनता ऐसे दलों को नकार देगी। भाजपा किसानों की कभी हितैषी नहीं रही। जिस समय देश में ओलावृष्टि से पीड़ित किसान परेशान था उस समय मोदी और उप्र के मुखिया अखिलेश यादव विदेशों की यात्रा कर रहे थे। इन्हें किसानों की कोई परवाह है। चित्तौड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार जहां झूठ बोलने का कार्य कर रही है वहीं प्रदेश सरकार जनता को लूट रही है। भाजपा और कांग्रेस के वयादों से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्गों में बांटनेवाले लोगों को नकारने की जरूरत है। वहीं पूर्व एमएलसी एवं आगरा-अलीगढ मण्डल के कोआॅडीनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिक पार्टी है और वह देश में सांप्रदायिकता फैलाने का कार्य करती है। भाजपा के शासनकाल में सांप्रदायिक दंगे हुये वहीं सपा ने भाजपा के लोगों से मिलकर प्रदेश में कई जगह सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश रची। ऐसी पार्टियां देश को विकास के रास्ते पर नहंी ले जा सकतीं। उन्होंने कि आबादी और जनसंख्या के हिसाब से उप्र देश का एक बड़ा सूबा है लेकिन कांग्रेस-भाजपा सरकारों ने इसे पिछड़े सूबे में ही गिना है और यही वजह रही कि उप्र का विकास नहीं हो पाया। भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों की पार्टी है और उसने कभी गरीबों के बारे में नहीं सोचा है। पिछले डेढ वर्ष से मोदी ने जनता को गुमराह किया है। उन्होंने आरएसएस से सवाल किया कि वह बतायें कि देश के प्रधानमंत्री आखिर अपने देश में कब लौटेंगे? जब वह अपनी पत्नी को ही अपने घर वापिस नहंी ला पाये तो वो किससे घर वापिस लौटने की बात कर रहे हैं। पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाकर भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। प्रदेश में बहिन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। व्यापारी और किसान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत के संविधान की तरफ नजर उठाकर देखने वाले सावधान हो जायें। गरीब, पिछड़े, दलितों के अधिकारों को छीनने का दुस्साहस किया जा रहा है जिसकी वजह से भाजपा को पछताना पड़ेगा। पूर्व मंत्री व मांट क्षेत्र के विधायक पं. श्याम सुन्दर शर्मा ने कहा कि बसपा सरकार में प्रदेश में जो विकास कार्य हुये वे अन्य पार्टी की सरकारों में नहीं किये गये। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में गुण्डाराज चल रहा है और प्रदेश को विकास की जगह विनाश की तरफ ले जाने में सपा पीछे नहीं है। गोवर्धन के विधायक राजकुमार रावत ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जनता के साथ झूठ बोलकर सत्ता हथियाई ऐसे लोगों को देश की जनता पूरी तरह नकार देगी। प्रदेश में कानून और व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।   मथुरा-वृन्दावन विधानसभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी पं. योगेश द्विवेदी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि सपा सरकार बाप-बेटे की सरकार है। एक ही परिवार के लोग सत्ता को चला रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह निरंकुश हैं और जनता के जायज कार्यों को भी नहीं कर रहे। उन्होंने भाजपा प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुये कहा कि बनारस से चुनाव लड़ने वाले मोदी ने वहां की जनता से झूठ बोला है।   ब्राह्मण समाज ने किया योगेश का स्वागत कार्यकर्ता सम्मेलन में आज बहुजन समाज पार्टी का मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र से योगेश द्विवेदी को प्रत्याशी घोषित करने के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने उन्हें मुकुट पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर संैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।  

Read More

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मथुरा-वृन्दावन विधानसभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी योगेश द्विवेदी और नगर पालिका वृन्दावन की पूर्व चेयरमैन पुष्पा शर्मा तथा ब्लाॅक प्रमुख मथुरा विजय द्विवेदी ने 51 किलो की पुष्प माला से आगरा-अलीगढ जोन काॅर्डीनेटर सुनील चित्तौड़ और अशोक सिद्धार्थ का स्वागत किया। योगेश द्विवेदी ने अशोक सिद्धार्थ को चांदी का मुकुट और हाथी भंेट कर उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर के प्रेम मंदिर में दर्शन करने आये दिल्ली के एक श्रद्धालु की कार का शीशा काटकर चोर बैग चुराकर ले गये। बताया गया कि नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी भारत भूषण परिवार सहित प्रेम मंदिर के दर्शन करने वृन्दावन आये थे। मंदिर के बाहर वे गाड़ी खड़ी करके दर्शन को गये थे इसी दौरान गाड़ी का शीशा काटकर चोर उसमें रखा बैग चुरा ले गये। बैग में कीमती सामान व नगदी बतायी जाती है।

Read More

मथुरा। बल्देव पुलिस ने अवैरनी चैराहे से चोरी की योजना बनाते सरजीत सिंह पुत्र शंकर निवासी फतेहपुर शिवपुरी मध्यप्रदेश, सरजीत पुत्र शंकर सिंह, सूर्या पुत्र शंकर, राजेश पुत्र गुलाब, करन सिंह पुत्र बाबू, भरत सिंह पुत्र शंकर, नीरू पुत्र राकेश को गिरफ्तार किया है। इनके पास से छह तमंचे और कारतूस पकड़े गये हैं। 

Read More

गोवर्धन में आकर असलीयत पता चलने पर वापिस लौटे घर मथुरा। गोवर्धन कस्बा और आसपास क्षेत्र में टटलूओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन किसी न किसी को टटलू अपना शिकार बना रहे हैं।  अभी हाल की लंे तो तामिलनाडु से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में आये पांच लोग और आंध व बिहार से आये कुछ लोगों को जब इनके बारे में असलीयत का पता चला तो वे ठगी का शिकार होने से बच गये। टटलू गिरोह आये दिन सुदूर प्रांतों के लोगों को सोने की ईंट के नाम पर जाल फैलाकर उन्हें गोवर्धन क्षेत्र के गांवों में बुलाते हैं और फिर उनसे ठगी की जाती है। इसका माजरा जब इन प्रदेशों के लोगों को हुआ तो वे टटलूओं के पास पंहुचते पंहुचते बच गये। गिरिराज महाराज को नमन कर उन्होंने अपने घर वापिस लौटना ही उचित समझा। दरअसल टटलू इन लोगों को सोने का सैंपल देकर गांव आने का न्यौता दे गये थे। लालच के चक्कर में ये लोग जब गोवर्धन पंहुचे और असलीयत का पता किया तो उनकी समझ में आ गया कि ये लोग सोने के नाम पर ठगी करते हैं। बिहार और आन्ध्रा से आये मदुसा और रितनेस ने घर वापिस जाना ही बेहतर समझा। इस प्रकार टटलूओं का शिकार होने से ये लोग बच गये।

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर आज पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम के निवास पर एक बैठक आहूत की गई। जिसमें कि नगर पालिका परिशद वृन्दावन की सरकारी भूमियों पर एवं वृन्दावन नगर के व्यापारियों द्वारा नालों एवं सडकों पर किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अतिक्रमण के कारण जगह-जगह जाम की स्थित उत्पन्न हो जाती है जिससे स्थानीय नागरिकों को परेषानी के साथ-साथ दर्षन के लिये पधारे श्रद्धालुओं को जाम के कारण दर्शन नही हो पाते हैं। अतिक्रमण के कारण नालियों की ठीक से सफाई नही हो पाती है। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जिन भू-माफियों द्वारा विहार घाट पर बाउन्ड्री कर रखी है वह स्वयं ही बाउन्ड्री को ध्वस्त कर दें, द्वारिकाधीश मंदिर बगीचे के सामने वाली भूमि तथा जैन पेट्रोल पंप से लगी पालिका की भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटा लिया जाये, अन्यथा पालिका को कानूनी कार्यवाही के साथ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने के लिए वाध्य होना पडेगा, जिस पर होने वाले हर्जे खर्जे को भी पालिका अतिक्रमण धारियों से वसूलेगी। बैठक में सभासद जमुना प्रसाद उपाध्याय, स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश कुमार यादव, देवेन्द्र शर्मा, आदित्य शर्मा आदि लोग उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। मथुरा वृन्दान के शारीरिक तथा मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के अभिभावकों के लिए यह शैक्षाणिक सत्र काफी राहत भरा रहा है। उन्हें अपने बच्चों को शिक्षा तथा व्यवसायिक परीक्षण के लिए अपनी आंखों से दूर महानगरों की भीड-भाड़ तथा अन्य समस्याओं से जूझने से मुक्ति मिल गई है। वृन्दावन में इस वर्ष साध्वी ऋतम्बरा द्वारा इन विशिष्ट बच्चों के लिए ‘वैशिष्टयम’ विद्यालय की स्थापना की गई है जिससे जहां इन विशिष्ट बच्चों के अभिभावकों को मंहगे शहरी स्कूलों से छुटकारा मिला है वहीं दूसरी ओर उनके बच्चों को हर सुविधा मुफत प्राप्त हो रही है वैशिष्टयम में बच्चेां को परिवारिक माहौल में मातृत्व एवं स्नहे से परिपूर्ण बहुग्रही शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस समय वैशिष्टयम स्कूल में क्षेत्र 70 छात्रों की मुफ्त शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा इनमें से अधिकत्तर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों से सम्बन्धित है जो कि नाममात्र की फीस देने में भी सक्षम नही है। स्कूल द्वारा इन बच्चों को उनके घरों से लोने तथा वापिस छोड़ने के लिए परिवहन सुविधा भी मुफ्त प्रदान की जा रही है। वैशिष्टयम स्कूल द्वारा इन मानिसक तथा शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों की विशिष्ट आवश्यकताओं के मद्देनजर विशेष पाठ्यक्रम बनाया गया है तथा इन बच्चों को वर्दी, किताबें तथा सभी शैक्षणिक उपकरण मुफ्त में प्रदान किए जा रहे है। वैशिष्टयम ने आॅटिजम से ग्रस्त नन्हें मून्हे बच्चों की शिक्षा के लिए नीवनतम तकनीकों पर केन्द्रित एक परियोजना शुरू की है। सामान्य बच्चों के मुकाबलें विशष्टि अक्षमताओं से जूझ रहे बच्चों विशेषकर मानसिक विकार, ज्ञानामत्क विकार, सुनने में दिक्कत आदि से जूझ रहे बच्चों को शिक्षित करने में पहाड़ जैसी परेशानियों का सामना करना पडता है। इन बच्चों को मुख्य स्कूल के वातावरण में समहित करने के पूरजोर प्रयास किए जा रहे है। स्कूल की प्राचार्य मीनाक्षी अग्रवाल का कहना है हम पिछले एक वर्ष से अपंगता के दाग को हटाने के लिए कार्य कर रहे है ताकि कोई भी अभिभावक अपने बच्चें की वजह से मानसिक तनाव में न रहे। स्कूल प्रशासन विभिन्न विशेषज्ञों की सहायता से इन बच्चों के समग्र विकास पर कार्य कर रहा है तथा यह बच्चे धीरे-धीरे सफलतापूर्वक मुख्य धारा में जुड़ते जा रहे है।

Read More

मथुरा। पुंच्छ, राजौरी और उधमपुर सीमावर्ता जिलों के सुदूरवर्ती एवं व्यापक क्षेत्रो के अध्यापकों का दल राष्ट्रीय एकता भ्रमण के तहत आज मथुरा छावनी मे आया। भ्रमण का आयोजन राष्ट्रीय राइफल्स के संरक्षण में किया गया है जिसमे 18 अध्यापको ने भाग लिया। भ्रमण के दोरान, अध्यापको ने स्ट्राइक वन के हेरिटेज संग्रहालय एव और स्ट्राइक वन के 1965 भारत  पाक युद्ध पर फिल्म देखने का अवसर मिला। अधिकांश शिक्षकों में स्पष्ट रूप से उत्साह नजर आ रहा था क्योंकि उन्होंनें भारत के उस हिस्से को पहली बार देखा था। भ्रमण का मकसद इन अध्यापको को अवसर प्रदान करने से है जोकि विस्तुत राष्ट्रीय सुदूरवर्ती क्षेत्र के ऐतिहीसिक और सांस्कृतिक विरासत को बारीकी से देखें और विभिन्न सिविल और सैन्य उच्च पदाधिकारियों से मेल मिलाप किया। भ्रमण के अध्यापकों ने मथुरा छावनी में मेजर जनरल वी नंगिया, सेना मेडल, चीफ आफ स्टाफ, स्ट्राइक 1 और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से बातचीत की।

Read More

मथुरा। प्रदेश सरकार की योजनाओं के चलते विद्यालयों में ड्रेस व किताबें बच्चों को निशुल्क देना अनिवार्य है लेकिन कई विद्यालय ऐसे हैं जोकि घोर लापरवाही बरत रहे हैं। शहर के केआर गल्र्स इण्टर कालेज में अभी तक बच्चों को ड्रेस व किताबें नहीं बांटी गयी हैं। इस विद्यालय में छोटे बच्चांे को पुस्तें भी अगस्त माह में बमुश्किल मिल पायी हैं जबकि ड्रेस अभी तक नहीं दी गयी है। विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिभावकों के साथ भी घोर अपेक्षा का व्यवहार किया जाता है। ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में ड्रेस और किताबें दिये जाने का आश्वासन दिया है।

Read More