मथुरा

मथुरा। छाता कोतवाली में बकरीद को लेकर नगर के संभ्रांत लोगों की बैठक पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सफाई, पेयजल, बिजली, की व्यवस्थाओ पर चर्चा की गयी, तथा आवारा जानवरों को रोकने के लिये नगर पंचायत के कर्मचारियो को निर्देश दिये गये है। सूअरों को रोकने के लियें नोटिस दिये गये है। बैठक में श्री सिंह ने लोगो से शांति पूर्वक ईद मनाये जाने की अपील की है। इस मौके पर कोलवाली प्रभारी यशकान्त सिंह, एसएसआई राजेश कुमार, सिटी इंचार्ज अनुराग शर्मा, चन्द्रभान सिंह, चैधरी रोशन सिंह, डा. प्रहलाद सिंह, औसाफ कुरैशी, युसूफ कुरैशी, आसिफ कुरैशी, तनवीर आलम, शब्बीर, राधा चरन ठेकेदार, हरीओम जादौन, सुनील पहलवान, आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। हाईवे क्षेत्र स्थित राधा वैली के सामने एक इंडियन आॅयल के टैंकर को पकड़ा है। तलाशी के दौरान टैंकर में शराब मिली है। मिली जानकारी के अनुसार शराब से भरे टैंकर की सूचना पर हाईवे क्षेत्र में टैंकर संख्या यूपी 86 जे 9919 को रोका गया जो दिल्ली की ओर जा रहा था। जिसमें से शराब बरामद हुयी है। समाचार लिखे जाने तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है।

Read More

 किसान संघर्ष समिति के लोग प्रदर्शन करते हुए मथुरा। ब्रज वृन्दावन किसान संघर्ष समिति के बैनरतले आज जैंत, छटीकरा, सुनरख व आसपास के लगे गांव के किसानों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सनसिटी हाईटैक कंपनी द्वारा पीड़ित किसानों पर किये गये झूठे मुकदमे वापिस लिये जाने की मांग की है। जमीन घोटालों में लिप्त कंपनी मालिकों को गिरफ्तार किया जाये, सीबीआई से इसकी जांच हो और पुलिस द्वारा किसानों का उत्पीड़ रोका जाये। आज जैंत, छटीकरा, सुनरख, नगला रामताल, नरायनपुर के किसानों ने एसएसपी को कहा कि खेती ही उनका रोजगार का साधन है। कथित सनसिटी हाईटैक के कुछ भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों से मिलीभगत कर हाईटैक सिटी बनाने के नाम पर दस साल पहले सरकारी अधिग्रहण का भय दिखाकर हमारी लगभग सात सौ एकड़ जमीन को औने-पौने दामों पर हड़प लिया। अब प्रोजेक्ट न बनाकर उसे करोड़ों रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से बेचकर अनुचित लाभ कमा रहे हैं। लगभग पांच हजार किसान इससे पीड़ित हैं। वे भूमिहीन हो गये हैं और भुखमरी के कगार पर हैं। स्थानीय पुलिस और भाड़े के गुण्डों द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है और झूठे मुकदमों में फंसा दिया है। ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह संेगर, दलवीर सिंह, हीरालाल, रामसिंह, विनोद, किशोरी, श्यामलाल, बाबा नेम सिंह, रतन सिंह, दीवान सिंह, मोहन सिंह, हेमसिंह, कमल सिंह, लौहरे सिंह सहित भारी संख्या में किसान मौजूद थे।

Read More

 बजरंगदल के कार्यकर्ता सीएम अखिलेश का पुतला फूंकते हुए मथुरा। काशी में संतों पर हुये लाठीचार्ज के विरोध में आज बजरंग दल ने होलीगेट चैराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि काशी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के मौके पर पुलिस द्वारा पूजन समिति के कार्यकर्ता, साधु, संयासी व बटुक संन्यासियों तथा कीर्तन कर रहे जनमानस पर अर्द्धरात्रि के समय बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया जिसमें सैंकड़ों संत घायल हुये। संतों के मार्गदर्शन पर राष्ट्र का नेतृत्व होता है और प्रदेश सरकार एक वर्ग विशेष को प्रसन्न करने के लिये हिंदू समुदाय के शक्तिकुंज संतों पर प्रदेशभर में अत्याचार कर रही है। इस अवसर पर योगेश आवा, पे्रम सिंह, ब्रजेन्द्र नागर, कुलदीप पाठक, जितेन्द्र कुमार, चेतन तिवारी, देवेश कुंतल, ब्रजभूषण, अजित ठाकुर, अन्नू पंडित, मुकुल चैधरी, रूपेश चैधरी, विक्रम सिंह, रोहित कुमार, प्रदीप कुंतल, विष्णु चैधरी आदि मौजूद थे।

Read More

 निवास पर हुई बैठक में कांग्रेस विधान मंडल दल नेता मथुरा। उप्र कांग्रेस विधान मण्डल नेता प्रदीप माथुर के निवास पर जिला पंचायत चुनाव के संबंध में बैठक कर चर्चा की गई जिसमें अभी-तक प्राप्त हुए जिला पंचायत से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों के 117 आवेदन पत्रों पर चर्चा की तथा जिला पंचायत चुनाव की बैठक में जिला काॅग्रेस कमेटी ने पदाधिकारियों को वार्ड के अनुसार जिम्मेदारी देकर तत्काल रुप से क्षेत्र में जाकर चार दिनों के अन्दर शीघ्र ही अच्छे प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया हेतु रिपोर्ट देने का आग्रह किया, जिससे एक सप्ताह के अन्दर जिला पंचायत से लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित हो सकें। जिला पंचायत चुनाव हेतु जिला काॅग्रेस कमेटी द्वारा बनाई गई पंचायत चुनाव समिति में विधान मण्डल दल नेता प्रदीप माथुर, जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, महेश पाठक, प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह पांडव, यामिनी रमण आचार्य, उमेश पंडित, दीन दयाल गौतम, महेश रावत, सुरेन्द्र सिंह, बिहारीकान्त तिवारी, पूरन कौशिक, डा. आशुतोष भारद्वाज, दिलीप चैधरी, राकेश वालियान, कायम कुरैशी, लोक सभा युवा जिला अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, और महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश चैधरी, मुकेश धनगर, प्रवीन भास्कर, प्रवीन ठाकुर को शामिल किया गया।

Read More

मथुरा। सांस्कृतिक विकास के लिये जिले में सांस्कृतिक केन्द्र प्रदेश सरकार द्वारा खोले जायेंगे। ब्रज की संस्कृति और धरोहरों को सहेजने के लिये सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने कस्बा गोवर्धन के दानघाटी में पूजा-अर्चना के उपरांत यह बात पत्रकारों से कहीं। तीसरी बार उन्हें इस पद पर मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर बरसाना सपा नगर अध्यक्ष विशंभर गोस्वामी, सपा जिला सांस्कृतिक सचिव ठा. सत्यवीर सिंह, बलराम सोनी, हीरालाल, जितेन्द्र पुरोहित, बनबिहारी भारद्वाज ने इनका जोरदार स्वागत किया।

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा ज्ञानदीप शिक्षा भारती के विशेष सहयोग से गुरूशरणम सविता सभागार में आयोजित संगोष्ठी और कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए कवियों की भक्ति, श्रंगार, हास्य काव्य रसधारा के साथ प्रखर, प्रबुद्ध, काव्य रसिकों की तालियाँ गूँजती रही। माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन और पूनम वर्मा की सरस्वती वन्दना के पश्चात कार्यक्रम के प्रथम चरण में सम्पन्न ब्रजभाषा परिचर्चा संगोष्ठी मंे राधा गोविन्द पाठक, ययाम सुन्दर अकिंचन और वरूण चतुर्वेदी ने ये विचार व्यक्त किए कि ब्रजभाषा 700 वर्षों से काव्य की भाषा रही है। यह भाषा राधा-कृष्ण और ब्रजवासियों की भाषा रही है। महाकवि सूर के वात्सल्य वर्णन से वात्सल्य को दशम रस की प्रतिष्ठा ब्रजभाषा के कारण प्राप्त हुई है। वक्ताओं ने यह चिन्ता व्यक्त कि वर्तमान समय मे ब्रजभाषा काव्य तो लिखा जा रहा है किन्तु ब्रजभाशा में गद्य लेखन और व्यवहार में ब्रजभाषा का कम प्रयोग होना चिन्ता और चिन्तन का विषय है। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वनज कुमार वनज ने कहा कि महाकवि सूरयुगीन कवियों ने ब्रजभाषा को जो जीवन्तता प्रदान की वह आज भी ब्रजभाषा कवियों के लिए प्रेरणास्पद बनी हुई है। ब्रजभाषा साहित्यकार और लोक संस्कृति मर्मज्ञ मोहन स्वरूप भाटिया की अध्यक्षता में प्रांरभ कवि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान की गतिविधियों की चर्चा के मध्य शशंाक प्रभाकर ने बताया कि मुख्य मंत्री अखिलेश यादव संस्थान के अध्यक्ष तथा अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि पùभूषण नीरज कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उन्होंनंे बताया कि संस्थान द्वारा होली के अवसर पर मथुरा-वृन्दावन में यमुना तट स्थित घाटों पर काव्य- संगीत कार्यक्रम का प्रस्ताव विचाराधीन है। कवि सम्मेलन के अध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि आजकल प्रायः कवि सम्मेलनों में चुटकुलेबाजी और तुकबन्दी हो रही है जब कि यह कवि सम्मेलन वास्तविक कविताओं के कारण कवि सम्मेलन नहीं कविता सम्मेलन रहा है।

Read More

  मथुरा। समता फाउण्डेशन द्वारा संत कनूआ बाबा के जन्मदिवस पर पुष्पांजलि सभा कृष्णानगर बिजलीघर पर हुयी। इस अवसर पर संत कनूआ बाबा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। हीरालाल सैनी ने उन्हें अदभुत जीवन संघर्ष का प्रणेता बताया। लोकेश राही ने कहा कि बाबा ने भारत में व्याप्त छूआछूत व आंडंबरों का आजीवन विरोध किया व निर्धन लोगों को आत्मसम्मान से जीतने का मार्ग प्रशस्त किया। इस अवसर पर हीरालाल सैनी, जितेन्द्र सिंह, कुलदीप कुमार, रामप्रसाद, भजनलाल, आकाश कुमार, ब्रजेन्द्र ठेकेदार, चोखेलाल प्रधान, राहुल, गुलजार, गुडडू, माजिद अली, राहुल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, विकास, छोटेलाल प्रधान, प्रेम सिंह, भगवानदास, रामदास, दिनेश मिस्त्री, नवल, कुलदीप, युद्धपाल माहौर, गिर्राज प्रसाद माहौर, अंकित सागर, थान सिंह, नवल सैनी, ललिता, ओमप्रकाश माहौर आदि ने भाग लिया।

Read More

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग प्रदर्शन करते हुए गोवर्धन कस्बे में शराब, मांस और अण्डों की बिक्री को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और तहसील में एसडीएम गोवर्धन को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध जाहिर करते हुये बताया कि गिरराज धाम में हर माह लाखों यात्री गिरि परिक्रमा के लिये आते हैं। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह अंडा, मांस व शराब की बिक्री खुलेआम की जा रही है जिससे श्रद्धालुओं की भावनायें आहत हाती हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर और परिक्रमा मार्ग में संचालित शराब के ठेकों को परिक्रमा मार्ग से कम से कम तीन किलो मीटर की परिधि से बाहर रखा जाये। कार्यकर्ताओं ने अण्डा, मांस और शराब बिक्री पर 48 घंटे में रोक की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कस्बे में चरस, अफीम और गांजा सहित मादक पदार्थों की बिक्री भी खुलेआम की जा रही है जिसे जल्द से जल्द रोका जाये। इस अवसर पर तहसील संयोजक हेमन्त शर्मा, पंकज सागर, गौरव कौशिक, राहुल मुखिया, मोहित शर्मा, पवन दिवाकर आदि मौजूद थे।

Read More

 नारी निकेतन से भागी युवती को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले कोतवाल चन्द्रभान मीडिया को जानकारी देते हुए मथुरा। नारी निकेतन से हथियारों के बल पर भगाई गयी दो संवासिनियों में से एक को उसके प्रेमी सहित पुलिस ने राजकीय इंटर कालेज के नजदीक से हिरासत में लिया है। लड़की शिल्पा और उसके प्रेमी अकरम निवासी आटस पर एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुये हैं। षडयंत्र के तहत इन लोगों ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत दोनों लड़कियों को भगाया था। अभी पूजा और उसका प्रेमी कुलदीप पुलिस के हत्थे नहीं चढा है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका को लेकर जनपद से बाहर भाग गया है।

Read More