मथुरा

गोवर्धन को तहसील का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त गोवर्धन के गाॅव जानू में सपा जिलाध्यक्ष एवं ब्राम्हण नेता पूरन प्रकाश कौशिक का स्वागत करते स्थानीय लोग गोवर्धन। विगत गुरूवार को गोवर्धन क्षेत्र के निकटवर्ती गाॅव जानू में गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक एवं सपा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा का मोहन श्याम कौशिक के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। वही स्थानीय लोगों ने अभिनन्दन समारोह में शरीक हुए अतिथियों का नोटों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तदुपरान्त स्थानीय लोगो ने गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन कौशिक एवं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिये जाने पर आभार व्यक्त कर किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगो को सम्बोधित करते गोवर्धन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक ने कहा कि क्षेत्र की जनता को होने बाली परेशानियों को समझते हुए गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति का गठन किया गया। जिस समिति के कार्यकर्ताओं ने गाॅव गाॅव जाकर क्षेत्रीय किसान भाईयों को साथ लेकर किसानों की तहसील से जुडी तमाम परेशानियों से प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया था। वही प्रदेश सरकार ने किसानों की पीडा़ समझते हुए गत माह पूर्व गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिया गया हैं। वही लम्बे संघर्ष के बाद दी गई तहसील की खुशी में गोवर्धन के गाॅव जानू में अभिनन्दन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को स्थानीय लोगों ने साधू दिया एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक व सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा का नोटों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया है। इस मौके पर बुद्धी मुकदम, बीरबल प्रधान, डा0 गोविन्द, किस्सो राजू, मदनू, नानक, करण सिंह, चन्नों, गणेश पहलवान, ब्रम्हदत्त तिवारी उर्फ दीपक शर्मा, गिरधारी सेठी आदि उपस्थित थे।

Read More

ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता शिविर लगाते हुए सिंडीकेट बैंक के कर्मचारी मथुरा। सिडिंकेट बैंक द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता केन्द्र मथुरा ने काशीराम आवासीय योजना कालौनी हाईव मथुरा में वित्तीय साक्षरता एवम् वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के अन्र्तगत जागरूकता शिविर लगाकर केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने बैंक के ग्राहकों को अटल पेशन योजना की विस्तृत जानकारी दी। जिसके अन्तर्गत 1000 रूपये से लेकर 5000 रूपये मासिक पेंशन 60 साल की उम्र के बाद प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही बीमा कवर भी रहेगा। जिसमें हर माह उम्र के हिसाब से एक निश्चित राशि बैंक खाते से कटेगी उतनी ही धनराशि भारत सरकार के द्वारा जमा की जाएगी। इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष की उम्र वाले लोग उठा सकते है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी व उनके सैकडों की संख्या में फार्म भी भरे। केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने बताया की जिन लोगों के बैंक में खाता ख्ुाला हुआ है वे लोग इस योजना में 12 रूपये में 2 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा किया जा रहा है। जिनकी आयु 50 से 70 वर्श है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 330 रूपये में 2 लाख का जीवन बीमा किया जा रहा है जिसकी आयु 18 से 50 वर्श के बीच है। वो लोग इसका लाभ उठा सकते है। 50 साल की उम्र से नीचे वाला दोनों योजना का लाभ उठा सकता है। कोई भी व्यक्ति केवल एक बचत खाता द्वारा ही इस योजना के लिए पात्र होगा। प्रीमियम की राशि खाता धारक के खाते से बैंक द्वारा आॅटो डेबिट के माध्यम से काट ली जाएगी। साथ ही लोगों को बैंकों के द्वारा चलाई जा रही जमा व ऋण योजनाओं, फसल बीमा की जानकारी प्रदान की इस मौके पर लोगों की बैंक से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सलाहकारों ने किया। बीमा की और अधिक जानकारी के लिए 9457885941 नंबर पर संर्पक कर जानकारी ली जा सकती है।

Read More

पुलिस लाइन स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते एसएसपी राकेश सिंह मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 राकेश सिंह द्वारा जनपद मथुरा में शुक्रवार को परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में निरीक्षण के दौरान परेड मे आये जनपद के समस्त थानाध्यक्षो का वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट लिया गया। जिसमें थानाध्यक्ष सुरीर, नौहझील व माॅट के अलावा अन्य थानाध्यक्ष वैपनस हैन्डलिंग टेस्ट मे खरे नहीं उतर सकें। जिन्हे कठोर चेतावनी दी गई तथा आगामी शुक्रवार की परेड में उन्हे पुनः वैपन हैन्डलिंग टेस्ट के लिए उपस्थित होने हेतु आदेशित किया गया तथा भीड़ नियन्त्रण करने के लिए दंगा नियन्त्रण उपकरणो सहित भीड़ नियन्त्रण का अभ्यास कराया गया। इसके साथ साथ परेड में निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवानो को शहर में जनता के सुगम आवागमन हेतु ट्रैफिक संचालन सुचारू रूप से चलाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये तथा शहर में किसी भी चैराहे पर टैªफिक पुलिस की डयूटी के दौरान जाम लगने पर जाम का उचित कारण न पाये जाने पर टैªफिक पुलिस के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेश दिये गये। इसके पश्चात पुलिस लाइन में स्थित अस्पताल मे पूर्व में दिये गये आदेशो के अनुपालन का निरीक्षण किया गया। जिसमें पूर्व में अस्पतालो में निरीक्षण के दौरान बैडो की स्थिति सन्तोष जनक नही थी तथा ना ही कूलर व ना ही फर्नीचर की व्यवस्था थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह द्वारा अस्पताल में सभी सुविधाये उपल्बध कराये जाने पर अस्पताल के स्टाफ तथा पुलिस कर्मचारियों में खुशी का माहौल हैं तथा पुलिसकर्मी जो प्राइवेट डाक्ट्ररो के पास इलाज के लिये जाते थे अब पुलिस लाइन अस्पताल में ही इलाज करवा रहे हैं तथा प्रति दिन 50-60 जवान अपना रूटीन चैकअप भी करवा रहें है।

Read More

मथुरा। श्री भीमसेन सैनी स्मृति सेवा समिति द्वारा स्व0 भीमसेन सैनी की 10वीं पुण्य तिथि बाढ़पुरा कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर मानव कल्याणार्थ सेवा प्रकल्पों को अग्रणी दिशा देते हुए निःशुल्क मुख व दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डा0 राहुल गर्ग डा0 आतिथ्य पाठक ने मरीजों को परीक्षण के बाद उपचार करते हुए निःशल्क दवाऐं प्रदान की। शिविर का शुभारंभ डा0 विजेन्द्र तिवारी व डा0 वर्षा तिवारी ने फीता काटकर किया। समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ने स्व0 भीमसैन सैनी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता अनुज गर्ग ने कहा कि स्व0 भीमसेन सैनी अपनी सामाजिक सेवाओं एवं जन कल्याण हेतु किये गये कार्यो के लिए सदैव वन्दनीय रहेगे। वेटनरी कालेज के पूर्व प्रबन्धक डा0 केएन सिंह ने कहा कि स्व0 सैनी के विचार युवाओं के लिए सदैव ही उनके मार्ग दर्शक रहेगे। कार्यक्रम में अमित तिवारी कुं0 राधा, पंडित ललित शास्त्री आदि का विशेष सहयोग रहा। डा0 एमपी सिंह, केके दलेरा, सौरभ तिवारी, मदन मोहन मानव, विशन कान्त मिलन्द, सुन्दर लाल सैनी, विशन स्वरूप सैनी, प्रेम सिंह सैनी, रमेश चन्द्र सारस्वत, अमित सैनी, राजेश शर्मा, भूपेन्द्र सैनी, मनोरमा सैनी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। बी0एस0ए0 कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी में गत दिवस इलैक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन एवं इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के 8 छात्र छात्राओं का चयन न्यू टैक इण्डिया प्रा0लि0 में किया गया। कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा चयन के लिए लिखित, ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षात्कार जैसे चरणों को पूरा किया गया। चयन प्रक्रिया से पूर्व कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा कम्पनी की कार्यप्रणाली, पैकेज एवं कम्पनी के उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से छात्र छात्राओं को दी। इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के अजय कुमार, नृपेन्द्र कुमार एवं इलैक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के विष्णु कुमार, दिवाकर सिंह, जितेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, माधुरी वर्मा, नीलम आदि छात्र छात्राओं का चयन आकर्षक पैकेज पर किया गया। कालेज के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं प्रबन्ध समिति सदस्य महेश चन्द्र अग्रवाल ने छात्रों के चयन होने पर बधाई देते हुए कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु कालेज द्वारा प्रयास किये जा रहे है ताकि छात्रों को डिग्री ही नहीं प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कम्पनियों मंे आकर्षक पैकेज पर रोजगार मिल सकें। कालेज का टैªनिंग एण्ड प्लेसमैन्ट विभाग छात्रों को अध्ययन के दौरान ही प्लेसमैन्ट दिलाने के लिए सतत् रूप से प्रयासरत है। कालेज के निदेशक डा0 सुधीर कुमार गोयल ने चयनित छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविश्य की कामना की। कार्पोरेट जगत की आवश्यकता के अनुरूप छात्रों को तैयार करने के लिए जाॅब ओरिएन्टेड क्लासेज का संचालन किया जा रहा है ताकि छात्रों को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

Read More

मथुरा। बी0एस0ए0 कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी में गत दिवस इलैक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन एवं इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के 8 छात्र छात्राओं का चयन न्यू टैक इण्डिया प्रा0लि0 में किया गया। कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा चयन के लिए लिखित, ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षात्कार जैसे चरणों को पूरा किया गया। चयन प्रक्रिया से पूर्व कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा कम्पनी की कार्यप्रणाली, पैकेज एवं कम्पनी के उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से छात्र छात्राओं को दी। इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के अजय कुमार, नृपेन्द्र कुमार एवं इलैक्ट्रोनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के विष्णु कुमार, दिवाकर सिंह, जितेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, माधुरी वर्मा, नीलम आदि छात्र छात्राओं का चयन आकर्षक पैकेज पर किया गया। कालेज के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं प्रबन्ध समिति सदस्य महेश चन्द्र अग्रवाल ने छात्रों के चयन होने पर बधाई देते हुए कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु कालेज द्वारा प्रयास किये जा रहे है ताकि छात्रों को डिग्री ही नहीं प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कम्पनियों मंे आकर्षक पैकेज पर रोजगार मिल सकें। कालेज का टैªनिंग एण्ड प्लेसमैन्ट विभाग छात्रों को अध्ययन के दौरान ही प्लेसमैन्ट दिलाने के लिए सतत् रूप से प्रयासरत है। कालेज के निदेशक डा0 सुधीर कुमार गोयल ने चयनित छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविश्य की कामना की। कार्पोरेट जगत की आवश्यकता के अनुरूप छात्रों को तैयार करने के लिए जाॅब ओरिएन्टेड क्लासेज का संचालन किया जा रहा है ताकि छात्रों को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

Read More

मथुरा। थाना वृन्दावन के गाॅव सुनरख में स्थानीय पुलिस की मिली भगत से हो रखा है बालू का अवैध खनन को लेकर वृन्दावन में पहलें कई बार गैंगवार हो चुकी है जिसमें कई लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ा था इसके बाद भी जिला प्रशासन इस खान कारोबार पर अंकुश लगाने में कोई रूचि नहीं ले रहा हैं। इसके पीछें खनन माफियाओं द्वारा प्रतिमाह मोटी धनराशि भी पहुंचाये जाने की चर्चा आम हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव सुनरख व आसपास के क्षेत्र में बालू खनन का कार्य बड़ें पैमाने पर हो रहा हैं। इस खनन में गाॅव व आसपास के करीब एक दर्जन लोग संलिप्त है और यह लोगों मोटी कमाई के चक्कर में गुटों में भी बट चुके हैं। जिसें फल स्वरूप गाॅव में कई बार गैगवार भी हो चुकी हैं। गैगवार में कई हत्याए भी हुई है लेकिन जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस इस अवैध कारोबार में बन्द कराने में अभी तक असफल साबित हुई हैं। इस अवैध कारोवार के पीछें अधिकारियों को प्रतिमाह मोटी धनराशि व स्थानीय पुलिस की अवैध वसूली बताया जा रहा हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते अगर इस अवैध कारोबार पर अकुश नहीं लगाया गया तो इस कारोबार से जुटे दो गुटों में जबरदस्त गैगवार हो सकती है।  

Read More

मथुरा : गोवर्धन सेवा समिति के तत्वाधान में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में 28 मई को गुलाब नगर स्थित यादव गार्डन से सात निर्धन कन्याओं का विवाह रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ।

Read More

मथुरा : दुनिया के पर्यटन नक्शे पर अहम स्थान रखने वाली विश्व प्रसिद्ध कृष्ण की नगरी मथुरा में हर साल करोड़ों तीर्थयात्री आते-जाते हैं जिसके चलते यहां की आधारभूत व्यवस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाना बहुत जरूरी है। इनमें से एक, यातायात व्यवस्था, भी है जिसका सही तरह से संयोजन बहुत आवश्यक है लेकिन मथुरा-वृंदावन इलाके में यह पूरी तरह भगवान भरोसे है।

Read More

मथुरा : दुनिया के पर्यटन नक्शे पर अहम स्थान रखने वाली विश्व प्रसिद्ध कृष्ण की नगरी मथुरा में हर साल करोड़ों तीर्थयात्री आते-जाते हैं जिसके चलते यहां की आधारभूत व्यवस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाना बहुत जरूरी है। इनमें से एक, यातायात व्यवस्था, भी है जिसका सही तरह से संयोजन बहुत आवश्यक है लेकिन मथुरा-वृंदावन इलाके में यह पूरी तरह भगवान भरोसे है। मथुरा शहर से वृन्दावन तक रोजाना लगने वाले जाम से लोग बेहाल हैं। तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को रोजाना घंटों जाम से गुजरना पड़ता है। नए बस स्टैंड से लेकर गोवर्धन चौराहा तक डग्गेमार वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इनमें अधिकांश टेम्पो, प्राइवेट बस, छोटा हाथी, मैक्स जैसी दर्जनों गाड़ियां शामिल रहती हैं।   गोवर्धन चौराहा से लेकर मंडी चौराहा तक डग्गेमार वाहनों का काफिला कई जगह देखा जा सकता है। यहां जमकर अवैध वसूली भी की जाती है। पार्किंग के नाम पर अवैध ठेकेदार जमकर वसूली करते हैं। नरहौली चौराहा और टाउनशिप चौराहा पर भी अवैध वसूली करते ठेकेदार देखे जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो इन सब के पीछे ट्रैफिक पुलिस है।   वाहनों की ओवरलोडिंग के चलते भी आए दिन जाम लगते रहते हैं। डीग गेट से लेकर वृन्दावन तक ओवरलोड वाहन खूब देखे जा सकते हैं। मानक के अनुसार चार सवारी वाले टेम्पो में 14-16 सवारी भर ली जाती हैं। जब हमारे संवाददता ने एक टेम्पो चालक से इस बाबत बात की तो उसने बताया कि कई जगह पैसे देने पड़ते हैं और अगर न दें तो घर कैसे चलाएंगे। डरते-डरते उसने बताया कि नए बस स्टैंड से वृन्दावन जब टेम्पो जाता है तो पुलिस वालों को पैसे देने पड़ते हैं।   ओवरलोडिंग के चलते मार्च माह में टेम्पो सवार 11 लोगों की मौत हो गई थी। तब से अब तक दर्जनों लोग मौत के मुंह में जा चुके हैं। लेकिन, न तो जिला पुलिस प्रशासन ने और ना ही ट्रैफिक पुलिस ने इसका कोई संज्ञान लिया है। ओवर लोडिंग की समस्या जस की तस बनी हुई है। एडवोकेट उमा शंकर सिंह कहते हैं कि शहर के यातायात की स्थिति बहुत खराब है। कई बार ओवरलोडिंग की वजह से बच्चों के साथ बड़े हादसे हुए हैं। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस खड़ी तो मिलेगी लेकिन वह अपना काम करने के बजाय दो पहिया वाहनों की चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली में जुटी दिखती है। नए बस स्टैंड से लेकर स्टेट बैंक चौराहे तक रोज जाम से बेहाल होकर गुजरना पड़ता है। चौराहा पर लाल बत्ती तो लगी है लेकिन वह खराब पड़ी रहती है। अगर चल भी रही हो तो उसका कोई पालन नहीं होता और यातायात पुलिसकर्मी चुपचाप खड़े रहते हैं।   स्थानीय पत्रकार सुनील शर्मा ने बताया कि हर रोज शहर की हर सड़क और हर चौराहे पर जाम लगा रहता है।  वन-वे का प्लान कई बार लागू किया गया पर यह आदेशों में ही रह गया। उसपर कोई ठोस कार्रवाई कभी नहीं हुई।        ब्रज बचाओ समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी बताते हैं कि शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर में ऐसा कोई हिस्सा नहीं जहां जाम न लगता हो। होली गेट से कृष्णा नगर आने में घंटों लग जाते हैं। हर जगह लोग जाम से हैं।      वृन्दावन निवासी दीपक शास्त्री ने बताया कि शनिवार और रविवार को पूरा वृन्दावन चौक और छटीकरा से वृन्दावन वाले रोड पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है।   वहीं, संजीव ने बताया कि वृन्दावन का कोई रोड मैप नहीं है। मन माफिक कोई भी, कहीं भी आ-जा सकता है जिससे लोगों को भारी समस्या से जूझना पड़ता है। कई बार अगर कोई आपातकाल स्थिति आ जाए तो घंटों जाम से गुजरना पड़ता है और ट्रैफिक पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी खड़ी रहती है।    ट्रैफिक का जिम्मा संभालने में जुटे ज्यादातर आला अफसर दिनभर सोशल नेटवर्क पर तो बिजी दिखते हैं लेकिन शहरवासियों को कब वे इस समस्या से छुटकारा दिला पाएंगे, यह कोई नहीं जानता।

Read More