मथुरा : आईपीएल सट्टेबाजी के चलते एक युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
Read More
मथुरा : आईपीएल सट्टेबाजी के चलते एक युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
Read More
मथुरा : आईपीएल सट्टेबाजी के चलते एक युवक द्वारा आत्महत्या के मामले में एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। ध्यान रहे, बरसाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक लोकेश तोमर ने सट्टेबाजी के चलते बढ़ते कर्ज के बाद आत्महत्या कर ली थी। स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया में चल रही बहसों के अनुसार युवक लोकेश तोमर की मौत का कारण स्थानीय थाने के एक सिपाही को बताया जा रहा था। आरोप है कि उक्त सिपाही ही सट्टा कराता है। इस सिलसिले में लोगों ने थाने का घेराव भी किया था। इसे देखते हुए एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने इसी थाने में तैनात आरोपी सिपाही सतेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है। एक अन्य घटना में, तहसील दिवस के दौरान पुलिस द्वारा एक प्रधान की पिटाई का मामला सामने आया है। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. सिंह ने मांट थाने में तैनात दारोगा राधेलाल को भी निलंबित कर दिया तथा एसओ उदय प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
Read More
मथुरा : सुरक्षा की अनदेखी करते हुए शहर के कई नामचीन होटल कारोबारियों ने सारे नियम और कानून ताक पर रख दिए हैं। पूर्व में पुलिस विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेशों की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। व्यक्तिगत पहचान के दस्तावेज उपलब्ध कराए बिना होटलों में ग्राहकों को कमरे दिए जा रहे हैं। शहर के बीचोबीच न्यू बस स्टैंड, बाग़ बहादुर, होलीगेट, सौंख अड्डा, मसानी, गोविन्द नगर और कृष्णजन्म स्थान, जो कि ‘यलो जोन’ के रूप में जाने जाते हैं, पर भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। फर्जी पहचान पत्र देकर भी ठहरने के लिए कमरे हासिल किए जा सकते हैं। इसके चलते अभी कुछ दिन पहले एक होटल व्यसायी पर दुराचार का आरोप भी लगा था। समाजसेवी पंकज दीक्षित ने बताया कि इस तरह ऐशो-आरामगाह बने ये होटल बृज की संस्कृति को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। बृज विकास समिति के सचिव विजयकांत शर्मा ने बताया कि अगर इसे समय रहते रोका नहीं गया तो इससे बृज संस्कृति को बड़ा धक्का तो पहुंचेगा ही, साथ ही, आमजनों के लिए यह सुरक्षा की दृष्टि से भी बहुत घातक साबित हो सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थान के नजदीक रहने वाले स्थानीय पत्रकार जाहिद सैयद ने बताया कि इन होटलों में बिना आईडी प्रूफ के बहुत आसानी से कमरे मिल जाते हैं। आईडी प्रूफ न हो तो इसका इंतजाम भी हो जाता है। इसी प्रकार, गत 7 अप्रैल को ऐसे ही एक होटल में दिल्ली की एक महिला श्रद्धालु के साथ बलात्कार की घटना घटित हुई थी। थाना गोविन्द नगर क्षेत्र के एक होटल में उक्त महिला से बलात्कार किया गया और पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्जकर उसे जेल भी भेज दिया।
Read More
बरसाना : मथुरा क्षेत्र में आईपीएल के चलते हो रही सट्टेबाजी का कहर जारी है। बरसाना क्षेत्र में बीते दिवस ऐसे ही एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। आजिज आकर, 25 वर्षीय लोकेश तोमर ने सट्टेबाजी के बढ़ते कर्ज के बाद आखिर आत्महत्या कर ही ली।
Read More
बरसाना : मथुरा क्षेत्र में आईपीएल के चलते हो रही सट्टेबाजी का कहर जारी है। बरसाना क्षेत्र में बीते दिवस ऐसे ही एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। आजिज आकर, 25 वर्षीय लोकेश तोमर ने सट्टेबाजी के बढ़ते कर्ज के बाद आखिर आत्महत्या कर ही ली। ध्यान रहे, पिछले दिनों शहर के गोविंद नगर में एक चांदी व्यवसायी द्वारा की गई आत्महत्या के पीछे भी सट्टेबाजी को ही कारण माना जा रहा है। कृष्णा नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर की आत्महत्या के पीछे भी यही आशंका जताई जा रही है। सदर, गोविंद नगर और कोतवाली क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां ज्यादा देखने में आ रही हैं। युवा वर्ग की इन गतिविधियों में सबसे ज्यादा भागेदारी देखी जा सकती है। स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया में चल रही बहसों के अनुसार युवक लोकेश तोमर की मौत का कारण स्थानीय थाने के एक सिपाही को बताया जा रहा है। आरोप है कि उक्त सिपाही ही सट्टा कराता था। इस सिलसिले में लोगों ने थाने का घेराव भी किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लोकेश सट्टा खेलता था जिसमें वह हार गया और इसके चलते वह अपने घर का काफी सामान बेच चुका था। आरोपी सिपाही ने करीब 20 दिन पहले लोकेश को सट्टे की रकम को लेकर बुरी तरह मारा भी था और जेल भेजने की धमकी भी दी थी। इससे भयभीत होकर लोकेश ने बीती रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बरसाना थाना प्रभारी राजेंद्र नागर ने 'समाचारएक्सप्रेस.कॉम' को बताया की मृतक ने आईपीएल के सट्टे लगाने के बाद कर्जे में आकर आत्महत्या की है। लेकिन, उन्होंने किसी सिपाही के इसमें शामिल होने की आशंका से इनकार किया। मथुराएक्सप्रेस.कॉम ने पिछले हफ्ते इस तरह की गतिविधियों के लगातार शहर में चलते रहने संबंधी खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए पुलिस बलों ने कार्रवाई भी की थी। तब एसपी सिटी शैलेश पांडे ने कहा था कि सभी थाना क्षेत्रों में सटोरियों की हरकतों को बंद करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। लेकिन, अभी इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। घटना के बाद से कस्बावासियों में खासा आक्रोश है। भीड़ ने थाने का घेराव कर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Read More
मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत बीतीरात करीब एक बजे दहेज लोभी ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को घर से निकाल दिया। आये दिन वे विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। कल रात तो महिला के पति ने हद कर दी। वह रात्रि में गाड़ी लेकर वृन्दावन स्थित चैतन्य बिहार फेस-1 में अपने मायके में रह रही विवाहिता गुंजन गौतम पुत्री विजय गौतम के यहां आ धमका और उसने कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार वृन्दावन की रहने वाले विजय गौतम की पुत्री गुंजन की शादी 12 मई 2013 को गाजियाबाद निवासी अतुल गौतम पुत्र शंकर लाल गौतम से हुयी थी। शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन दहेज को लेकर उससे मारपीट और उत्पीड़न कर रहे थे। एक माह पूर्व पति लड़की को उसके घर छोड़ गया था। कल रात्रि करीब एक बजे वह अपनी गाड़ी से चैतन्य बिहार स्थित लड़की के घर आ धमका और मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। वह अपने साथ मिटटी के तेल की कैन भी लेकर आया था। पूरे क्षेत्र में इस घटना से हड़कंप मच गया। अतुल ने वहां आग लगाने का प्रयास भी किया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी और अतुल को उठाकर ले आयी लेकिन इसके बाद जब विवाहिता का पिता विजय गौतम थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और हड़काकर भगा दिया। इसके बाद विवाहिता, उसके पिता और परिवारीजन पुलिस कार्यवाही को लेकर कोतवाली के गेट पर बैठ गये। मीडिया के आने पर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आने पर कार्यवाही शुरू की है। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस इसीलिए कार्यवाही नहीं कर रही है क्योंकि लड़के का मामा कृष्णानगर पुलिस चैकी हैड कांस्टेबिल है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
Read More
मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ठा. बिहाजी मंदिर में दर्शन करने आयी एक श्रद्धालु महिला की सोने की जंजीर तोड़कर उठाईगीरे फरार हो गये। घटना से मंदिर में हड़कंप मच गया। आये दिन बिहारजी मंदिर में महिलाओं के पर्स और जंजीर खींचने की घटनाएं आम बात हो गयी है। वहां की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ढीली है जिसका लाभ जेबकट उठाते हैं। आज ऐसी ही एक घटना करीब ग्यारह बजे हुयी जब राजामंड्री आंध्रप्रदेश निवासी महिला वीए लक्ष्मी पत्नी एनजीवी पापाराव एडवोकेट दर्शन करने जैसे ही घुसी, तभी पीछे से किसी ने उसकी 45 ग्राम वजनी सोने की जंजीर पार कर दी। पीडि़त महिला ने घटना की तहरीर वृन्दावन कोतवाली को लिखित में दी है।
Read More
मथुरा। थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय मांट राजा क्षेत्र से कल से एक आठ वर्षीय बालक के गायब होने से उसके परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए अपहरण की तहरीर दी है। गायब बालक नीलेश घर से बीते कल से ही गायब है। आज उसके परिजनों ने आशंका के आधार पर कुछ लोगों के विषय में पुलिस को भी बताया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मांट पुलिस जांच में जुट गयी है। वहीं कई दिनों से लापता देवी सिंह का पता न चलने पर उसके भाई चतुर पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी आनंदलोक कालोनी जनकपुरी हाईवे ने अपने भाई देवी सिंह के ट्रैक्टर सहित अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट आज राया थाने में दर्ज कराई है। विदित हो कि देवी सिंह कुछ रोज पूर्व ट्रैक्टर-ट्राॅली से राया सामान लेकर गया था तब से वह वापिस नहीं लौटा।
Read More
मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी विनोद सविता ने आज कहा कि अमित शाह मोदी के घरेलू नौकर हैं। मोदी जो कहते हैं वो वहीं करते हैं। मोदी ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर दिया है और वे उनकी कोई भी बात सुनना पसंद नहीं करते। प्राकृतिक आपदा से देश का किसान भुखमरी के कगार पर है और मोदी विदेशों की यात्रा करने में लगे हुए हैं। उन्हें किसान के दुखदर्द और उसकी पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है। किसानों के हित के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अब तक करीब सात सौ करोड़ रूपये किसानों को मुआवजा राशि के रूप में दिया है, जबकि केन्द्र सरकार द्वारा कोई भी पैसा प्रदेश सरकार को अभी तक आवंटित नहीं किया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन हजार करोड़ रूपये की प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मुआवजे के लिए मांग की गयी थी लेकिन अभी तक केन्द्र ने प्रदेश सरकार को कुछ नहीं दिया। इस मौक्े पर जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी के जनाधार बढाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
Read More
मथुरा। जैसा कि आपको विदित है कि यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर यमुना भक्तों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में जो भयावह स्थिति मां यमुना की थी अब उसमें ध्ीरे-ध्ीरे सुधर हो रहा है। मिशन के द्वारा कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्णगंगा घाट के करीब आधा दर्जन घाटों को निकालकर उन्हें प्राचीन रूप प्रदान कर दिया है। पूर्व में घाटों की इस दुर्दशा से यहां के स्थानीय लोगों को कापफी परेशानी का सामना करना पडता था किन्तु मिशन के अथक प्रयासों के बाद यहां के स्थानीय लोगों ने भी यमुना की महत्वता को समझा और यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 में सहयोग देना प्रारम्भ किया। इसके लिए पूर्व में भी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर प्रचार-प्रसार किया गया वहीं लोगों को जागरूक करने के उदे्श्य से जगह-जगह सदस्यता अभियान के कैम्प लगाए गए। मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम यमुना भक्तों के सहयोग से मथुरा के घाटों का जीर्णोद्वार कराया गया जिसके अन्र्तगत मलबे में दबे घाटों व सीढियों को निकालकर कार्यकर्ताओं ने प्राचीन रूप प्रदान किया। चक्रतीर्थ घाट से लेकर असकुंडा घाट के मध्य पडने वाले समस्त घाटों की मरम्मत कराई गई। श्रीकृष्ण गंगा घाट पर यमुना स्धेत निकालकर वहां घाटों वाली यमुना को प्रवाहित किया गया जिसके अंदर आज भी सैकडों बच्चें मां यमुना की गोद में अठखेलियां करते देखे जा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि मिशन के द्वारा ही गोकुल के ठकुरानी घाट पर निर्माण कार्य कराया गया है। जिन घाटों पर पूर्व में श्रद्वालु आचमन करने से कतराते थे आज उन्हीं घाटों पर श्रद्वालु आचमन करने के साथ-साथ स्नान व पूजन आदि करने में लगे हैं। इस दौरान दर्जनों बार इन घाटों पर भव्य शंखनाद महाआरती कर लोगों से इस कार्य में सहयोग की अपील की गई। उन्होंने आगे बताया कि मथुरा व गोकुल की तर्ज पर ही वृंदावन के घाटों पर भी यही कार्य कराया जाएगा। इसके लिए बैठक का आयोजन कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। श्री शर्मा ने आगे बताया कि मथुरा की तरह ही दिल्ली के निगम बोध् घाट के 12 घाटों का निर्माण यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा कराया जा रहा है। इस मिशन को परम पूज्य दिव्य संत काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज, परम पूज्य संत सियाराम बाबा, आनंद बाबा महाराज, देवेन्द्र शर्मा जी, राजेन्द्र दास महाराज, काठिया बाबा महाराज, रामदेवानंद सरस्वती, महंत नवल गिरि महाराज, डाॅ आदित्यानंद महाराज, चित्तप्रकाशानंद महाराज, जिलाध्किारी राजेश कुमार, एसएसपी राकेश कुमार, एमवीडीए उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप, बल्देव के विधयक पूरन प्रकाश, कुंवर नरेन्द्र सिंह, कांगे्रस विधनमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर आदि का सान्निध्य व आशीर्वाद प्राप्त है जो दिन प्रतिदिन यह मिशन उचाईयों को छू रहा है।
Read More