मथुरा

लोकार्पण पूर्व ही क्षतिग्रस्त हुआ जन्मभूमि मार्ग का ओवरब्रिज मथुरा। शहर के गोविंद नगर रेलवे फाटक संख्या 528 पर बने ओवरब्रिज का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ कि ओवरब्रिज का आज सुबह लेन्टंर टूट कर गिर गया। जिसमें कृष्ण जन्म भूमि को जाने वाली दो महिला श्रद्धालु व विजय शर्मा नामक एक युवक घायल होने से बाल बाल बचे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसी कारण ऐसा हुआ है। इस ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इस की शिकायत पहले भी हम अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है, व इस ओवरब्रिज के नीचे बनायी गयी सर्विस रोड को बने अभी दस दिन भी नहीं हुऐ है। यह रोड भी कई जगह से बैठ गया है। रोड पर गड्ढे हो गए हैं। इस तरफ न तो ठेकेदार ही ध्यान दे रहा है और न ही कोई अधिकारी ध्यान दे रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है प्रशासन को किसी के हताहत होने का इंतजार है।

Read More

गोवर्धन। राधारानी की ननिहाल मुखराई में शुक्रवार को श्रीमद भागवत कथा एवं 108 कलश की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें श्री राधा कृष्ण श्री बामन भगवान हनुमान जी की झाॅकी के साथ शिव जी की झाॅकी लोगो के आक्र्षण का केन्द्र रहा। कलश यात्रा गिरिराज जी मंदिर से प्रारम्भ हुई बेण्डबाजों की सुमधुर लहरियों के बीच चल रही कलश यात्रा में महिला श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजवूर कर दिया। राधारानी की ननिहाल गाॅव मुखराई अष्ट दिवसीय धार्मिक आयोजन के बीच भक्ति रस में ओतप्रोत रहेगी। महंत गर्वीली शरण जी का दशम श्यामाश्याम मिलनोत्सव प्रति वर्ष की भांति धार्मिक आयोजनों के मध्य धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। आयोजन में पदम विभूशित रासाचार्य स्वामी रामस्वरूप शर्मा के निर्देशन में प्रतिदिन सायं काल में श्री कृष्णलीला का भाव पूर्ण मंचन होगा। 3 अप्रेल से 9 अप्रैल तक अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास श्यामसुन्दर पाराशर भागवत प्रवचन कर विभिन्न लीलाओं का सजीव मंचन कर भक्ति रस की बरसात कर रहे है। आयोजन समापन पर 10 अप्रेल को संत मंहन्तों का स्वागत एवं भण्डारा होगा। मुखराई में गिरिराज मंदिर पर आयोजित होने वाले विशाल आयोजन के सम्बन्ध में महंत यदुनाथ शरण बाबू बाबा ने बताया कि मंहत गर्वीली शरण जी त्याग व प्रेम की मूर्ति थे। उनके दशवें श्यामाश्याम मिलनोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक आयोजन कराये जा रहे है। इस मौके पर सोना देवी, सीमा शर्मा, मुदगल, सुमित्रा देवी, सर्वेश, लता, गीता देवी, गुडडी देवी, बिजय, जीतेन्द्री, ममता देवी, योगेश शर्मा, हरीओम दुवे, श्याम सुन्दर शर्मा, राधाकिशन दीक्षित, राकेश दूधिया, मुकेश, अजय, निरोती, कान्ता प्रसाद, भूपेन्द्र चैधरी, मानपाल प्रधान, घनश्याम शर्मा, रामेश्वर शर्मा, दीपक, त्रिलोकी, नेतराम शर्मा, छीतरमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा : आखिरकार 'खबर का असर' हुआ... 'मथुरा महोत्सव' अब नहीं होगा...। इस बर्बादी को रोकने के लिए महीनेभर से किसानों की दुर्दशा पर हमारे सहयोगी प्रकाशन Mathuraxpress.com पर जो अभियान चलाया गया... उसमें अंतत: कामयाबी मिली।

Read More

मथुरा : आखिरकार 'खबर का असर' हुआ... 'मथुरा महोत्सव' अब नहीं होगा...। इस बर्बादी को रोकने के लिए महीनेभर से किसानों की दुर्दशा पर Mathuraxpress.com द्वारा जो अभियान चलाया गया... उसमें अंतत: कामयाबी मिली। देर रात सांसद हेमा मालिनी से हुई बातचीत में उन्होंने 'संकेत' दिए कि इस आयोजन को रोका भी जा सकता है। बाद में स्वयं सांसद ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि भी कर दी।    ध्यान रहे कि सूखे से बर्बाद हुई फसल के सदमे से अभी किसान ठीक से उबर भी नहीं सके थे कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं ने पकी फसलों को चौपट कर किसानों को भूखों मरने या आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है।  इस आयोजन में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन भाग लेने वाले थे। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली, महेश शर्मा व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी कार्यक्रम में उपस्थित दर्ज करानी थी। समारोह में जितेन्द्र, रेखा, जयाप्रदा, जीनत अमान के साथ-साथ बॉलीवुड की कई और हस्तियां भी भाग लेने वाली थीं। स्वयं हेमामालिनी और उनकी दोनों पुत्रियों का भी प्रस्तुति देने का कार्यक्रम था।  11 और 12 अप्रैल को यह आयोजन वृन्दावन में अक्षय पात्र संस्था के परिसर में होना था।

Read More

मथुरा। मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत मातृ एवं शिशु संरक्षण कार्यक्रम तथा इन्द्र धनुष योजना के सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिला टाॅस्कफोर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होने ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य कार्यक्रम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिये इन कार्यक्रमों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शासन द्वारा इसके लिये  पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध करायी जा रही है। स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जिम्मेदारी से पूर्ण किये जायें। टीकाकरण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जायें। एएनएम, आॅगनवाड़ी कार्यकत्री तथा सभी चिकित्सक आपसी तालमेल बनाकर स्वास्थ्य कार्यक्रमों से आमजनों को आच्छादित करें। उन्होने ने कहा कि बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने हेतु जो मिशन इन्द्रधनुष योजना शासन द्वारा लागू की गयी है उसका सही ढंग से क्रियान्वयन किया जायें। मजदूरों के बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल करके घर घर तथा स्थान स्थान पर जाकर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले मजदूरों के बच्चों तक इस नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का लाभ पहुॅचायें। प्रसव से पूर्व गर्भवती महिला को भी टीकाकरण करें ताकि स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया जा सके। प्रसव बाद शिशु का नियमित टीकाकरण करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि खेत-खलिहानों, ईट-भटट्ों तथा निर्माण कार्य में लगे हुए बच्चों का घर-घर जाकर टीकाकरण कर आच्छादित किया जायें। पोलियो ड्राप्स भी नियमित रूप से उन्हें दी जायें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि गर्भवती महिला को प्रसव से पूर्व शासकीय वाहन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर उसका सही ढंग से प्रसव करायें तथा प्रसव के पश्चात उसके खान-पान तथा टीकाकरण काध्यान रखते हुए शासन द्वारा दी जा रही सुविधायें प्रदत्त कर शासकीय वाहन द्वारा सुरक्षित उसके घर तक पहुॅचाया जायें। उन्होने ने अवगत कराया तथा बनायी गयी टीमों तथा चिकित्सा प्रभारियों के सम्बन्ध में भी उन्हें बताया गया। उन्होंने बताया कि यह केार्यक्रम 07 अर्पैल से निरंतर एक सप्ताह तक शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घर-घर जाकर चलाया जायेगा जिससे कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला टीकाकरण कार्यक्रम से वंचित नहीं रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस महत्वपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ तथा अन्य सभी सामाजिक संगठनों द्वारा अपना सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा प्रभारी तथा स्वास्थ्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More

श्रमिकों को साईकिल वितरित करते सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निदेशन में नगर मजिस्टेªट हेम सिंह ने आज मुकुन्द धाम में शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याणार्थ चलायी जा रही योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थी श्रमिकों को साइकिलं तथा 48 श्रमिकों की जन्मी प्रथम पुत्री के नाम 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक रू0 बीस हजार प्रत्येक की दर से धनराशि के चैक लाभार्थियों को प्रदान किये। आज लाभार्थी श्रमिकों को 100 साइकिलों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढा़ओं‘‘ अभियान के बारे में बताया कि बेटे तो एक तने के समान है जो तन के चलता है और बेटी को एक टेहनी की उपमा दते हुए कहा कि बेटी अनेक टेहनियों में परिवर्तित होकर परिवार को सभालती है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 के माध्यम से श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। जिसमें शिशु हित लाभ योजना में 448, मातृत्व हित लाभ योजना में 398, बालिका आशीर्वाद योजना में 243, मृत्यु एवं अंत्येष्टि  सहायता योजना में 17, दुर्घटना सहायता योजना में 07, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना में 89, सौर ऊर्जा सहायता योजना में 288, साइकिल सहायता योजना में 850 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। सहायक श्रमायुक्त ए0के0 सिंह ने श्रमिकों के कल्याणार्थ 15 योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। जनपद मथुरा में अधिनियम के अन्मतर्गत प्रारम्भ से वर्ष 2013-14 तक कुल 1699 प्रतिष्ठानों का पंजीयन कराया गया है। वर्ष 2014-15 में 888 प्रतिष्ठान पंजीकृत हुए है इस प्रकार अब तक जनपद मथुरा में कुल 2587 प्रतिष्ठान पंजीकृत हो चुके है। पंजीकरण में सरकारी गैर सरकारी व निजी कार्यस्थल सम्मलित है जो कि पूर्णतः आॅनलाइन फीड है। उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत श्रमिकों के पंजीयन हेतु कार्यस्थलों, लबर अडड्ों, मनरेगा श्रमिकों एवं भटट्ा श्रमिकों के पंजीयन हेतु पूरे जनपद में विशेष अभियान निरंतर रूप से चलाया जा रहा है। सम्बन्धित श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्रों में योजनाओं का प्रचार प्रसार कराते हुए श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है। उन्होंने श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने साथियों को श्रम कार्यालय में रजिस्टेªशन कराने को पे्ररित करेें तथा शासन द्वारा दी जा रही योजनाओं से अवगत करायें जिससे उनको भी शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सपा गुरदेव शर्मा, महासचिव सपा. नगर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल, वीरेन्द्र यादव, एवं रवेन्द्र सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अशोक कुमार, गिरिराज, विवेक, राजीव आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। संसदीय कार्य एवं नगर विकास, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग मंत्री उ0प्र0 सरकार मोहम्मद आजम खाॅ आज 5 अप्रैल को प्रातः 9.30 बजे नई दिल्ली से वी0आई0पी0 कार द्वारा प्रस्थान कर वाया, नोयडा बुलन्दशहर, अलीगढ यमुना एक्सपे्रस वे होते हुए दोपहर 12ः00 बजे मथुरा गोवर्धन पधार रहे है। मंत्री जी मथुरा गोवर्धन स्थित श्री आद्यशंकराचार्य आश्रम में पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द देवतीर्थ जी के सान्निध्य में गौशाला का शिलान्यास करेंगे। तदोपरान्त 12ः30 बजे गोवर्धन मथुरा से वी0आई0पी0 कार द्वारा हाथरस के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।

Read More

पुलिस लाइन में पकडे गये बदमाशों की जानकारी देते एसपी सिटी शैलेन्द्र पाण्डेय एवं सीओ रिफायनरी प्रीति प्रियदर्शिनी   मथुरा। जनपद में बढ़ती वाहन लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएपी मथुरा मंजिल सैनी के निर्देश पर जनपद में बड़ें पैमानें पर वाहन चैकिग अभियान चलाया जा रहा थी कि इसी दौरान थाना हाईवें पुलिस ने क्षेत्र के बजरंग चैराहा से अन्तर्राज्यीय वाहन लूट गिरोह के पाॅच सदस्यों को सरगना सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। वहीं इनके कब्जें से लूट के वाहन व असलाह भी बरामद किये हैं। बदमाशों को पकड़नें वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने पाॅच हजार रूपये की धनराशि से सम्मानित किया हैंे।  इस सन्दर्भ में एसपी सिटी शैलेन्द्र पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी रिफायनरी प्रीति प्रियदर्शिनी ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद में बढ़ती वाहन लूट व चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारी व सर्किलों में वाहन चैकिग कराये जाने के निर्देश दिये गये थे कि इसी के चलते थाना प्रभारी हाईवें अरविन्द कुमार मय फोर्स के साथ वाहन चैकिग कर रहे थे कि तभी मुखविर से सूचना मिली की गोवर्धन चैराहा से एक सफेद रंग की सफारी गाड़ी से हाईवें पर आगरा की ओर जाने वाले है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने वाहनों की चैकिग गहनाता से शुरू कर दी गई। इसी दौरान एक सफारी सफेंद रंग की आते दिखाई दी जिसें पुलिस पार्टी ने चैकिग के उद्देश्य रूकने का सकेत दिया तो गाड़ी में सवार लोग गाड़ी से उतर कर भागने लगें जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयाग कर सम्राट गुर्जर उर्फ सन्दीप पुत्र भीम पहलवान, निवासी अमर कालौनी थाना हाईवें जिला मथुरा मूल निवासी ग्राम नगला बोहरे थाना हाईवें मथुरा, सहदेव र्गूजर पुत्र भीम पहलवान निवासी उपरोक्त, जगराम पुत्र रमेश भगत निवासी खामिनी थाना हाईवें, अकुंर मिश्रा पुत्र अनुज कुमार मिश्रा निवासी लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार जिला मथुरा मूल निवासी ग्राम जमुना पुरा थाना बागवाली जनपद एटा तथा पवन सारस्वत पुत्र देवदत्त निवासी कलरेटिया थाना राया मथुरा को दवोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जें से चार तंमचें, एक देशी तंमचा, 12 कारतूस जिन्दा, व एक चोरी की सफेद रंग की सफारी गाड़ी बरामद हुई। जिसें दिल्ली से चोरी करना बताया। पुछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह लोग गिरोह बनाकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रान्तों से वाहनों की चोरी व लूट करते हैं। बदमाशों ने 10 जनवरी को गोवर्धन क्षेत्र के अड़ीग के पास से एक इनोवा गाड़ी नम्बर आरजे 20 एफए 0073 को लूट करना स्वीकार किया साथ ही 10 जनवरी को ही एक अर्टिगा गाड़ी को भी लूट करना स्वीकार किया। एएसपी ने बताया कि पकड़ें गये बदमाशों के विरूद्व जनपद के विभिन्न थानों पर अनेकों गंभीर अपराधों में मुकदमें दर्ज हैं। उक्त गिरोह के पकड़नें जाने से वाहन लूट की घटनाओं में राहत मिलेगी। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़नें वाली पुलिस टीम को 5 हजार रूपयें की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।

Read More

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोेकुल बैराज के पास यमुना में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को यमुना से वाहर निकलवाया तथा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कर शव को यमुना में बहा दिया गया हैं। 

Read More

मथुरा। साध्वी निरंजन ज्योति खाद्य प्रसंस्करण विभाग के लिए भारत सरकार द्वारा साध्वी निरंजन ज्योति 05 अप्रैल 2015 को प्रातः 10ः00 बजे खुर्जा बुलन्दशहर से सडक मार्ग द्वारा प्रस्थान कर कार द्वारा प्रस्थान कर 11ः30 राधे श्याम गेस्ट हाउस, वृन्दावन मथुरा गोवर्धन पधार रहे है। सांय 5ः00 वृन्दावन से सडक मार्ग द्वारा वाया, आगरा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, इटावा, ओरैया और तदोपरान्त रात्रि 8ः00 बजे से वी0आई0पी0 कार द्वारा कानपुर के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।

Read More