मथुरा

मथुरा। भारतीय कम्पनी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव के मथुरा अगमन पर विभिन्न स्थानों पर संघ के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। यमुना एक्सप्रेस वे राया कट पर मध्य क्षेत्र महासचिव अक्षय भारद्वाज प्रदेश संरक्षक संजय शर्मा डा0 सीपी सारस्वत प्रदेशाध्यक्ष डा0 आशुतोष भारद्वाज प्रदेश महासचिव अरविन्द चित्तोडियां कोषाध्यक्ष विनोद आर्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य सयैद साविर उमा शंकर शर्मा राकेश सैनी आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया। यमुना पार स्थित किडस गार्डन स्कूल पर अध्यक्ष शलवेन्द्र गुप्ता महासचिव डा0 एमपी सिंह का शेखर आर्य विनोद आर्य रवि आर्य आदि ने पटुका उढ़ा व स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। इसके बाद सभी पदाधिकारी डीगगेट आजाद मार्केट स्थित प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे यहां प्रदेश संरक्षक व अध्यक्ष ने बुके भेंट कर दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रदेश कार्यालय पर श्रीगुप्ता व श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों को मई माह में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की 6 प्रतियोंगिताओं के विषय में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

Read More

सुनील शर्मा मथुरा : सूखे से बर्बाद हुई फसल के सदमे से अभी किसान ठीक से उबर भी नहीं सके थे कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं ने पकी फसलों को चौपट कर किसानों को भूखों मरने या आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है।  लेकिन, आपदा की इस घड़ी में क्षेत्रीय सांसद के पास इतना भी समय नहीं कि वह इन मेहनतकशों के घाव पर सहानुभूति का मरहम लगा सकें। इसके इतर, तबाही के मंजर से लबरेज धरती के निकट ही सांसद एक बेहतरीन अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य-संगीत का कार्यक्रम आयोजित करने जा रही हैं। इसमें देश-विदेश के उद्योगपतियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।  आयोजन पर प्रतिक्रिया देते हुए मथुरा-वृंदावन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि बेहतर होता कि किसानों पर आई इस दैवीय आपदा के समय ऐसे रंगारंग कार्यक्रम में समय देने के बजाय किसानों का दुःख दर्द जाना जाता और उन्हें सांत्वना देने के साथ ही मुआवजा दिलाने के लिए पैरवी की जाती। इस कार्यक्रम में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ भाग लेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली, महेश शर्मा व प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। 'मथुरा महोत्सव' के नाम से होने जा रहे इस समारोह में जितेन्द्र, रेखा, जयाप्रदा, जीनत अमान के साथ-साथ बॉलीवुड की कई और हस्तियां भी भाग लेंगी। इस आयोजन में मंच पर हेमामालिनी की दोनों पुत्रियां भी अपनी प्रस्तुति देंगी। रसियन डांसर लॉरेन गोटिलिब भी अपनी प्रस्तुति देने के लिए आ रही हैं। कई लोगों की टीम मुम्बई से यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटी हुई है। आगामी 11 और 12 अप्रैल को यह आयोजन वृन्दावन में अक्षय पात्र संस्था के परिसर में होगा।  बता दें कि रुपहले पर्दे की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी यहां से सांसद है। वृंदावन स्थित अक्षय पात्र परिसर में बन रहे चन्द्रोदय मंदिर के आस-पास आलीशान और बेशकीमती फ्लैट की बिक्री के लिए धनाढ्यों को लुभाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को आयोजित करना धरतीपुत्रों को कतई रास नहीं आ रहा है। छाता विधानसभा क्षेत्र से आरएलडी विधायक तेजपाल सिंह का कहना है कि सांसद को ऐसे हालात में नाचने-गाने का कार्यक्रम आयोजित नहीं करना चाहिए। अपनी बर्बादी का मंजर देख आंसू बहा रहे किसानों को आश्चर्य है कि उन्होंने जिस चेहरे को अपने प्रतिनिधि के तौर पर चुना उसे इतनी फुर्सत नहीं मिल सकी कि जनपद में रहते हुए किसानों की बर्बादी के इस मंजर की एक झलक देख लेती। इतना ही नहीं, पीड़ित किसानों के हाल-ए-दर्द को जानना भी सांसद महोदया ने मुनासिब नहीं समझा। बलदेव विधानसभा क्षेत्र से आरएलडी विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि बेहतर होता कि रंगारंग कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी सांसद अधिकारियों को साथ लेकर फसल के नुकसान का आकलन कराती। वोट बटोरने के लिए पिछले वर्ष इसी फसल के सीजन में हेमा मालिनी ने गांवों और खेत-खलियानों की खाक छानने के साथ ही फसल की कटाई करने के लिए हंसिए चलाने तथा मढ़ाई के बाद गेहूं की ओसाई करने जैसे 'फिल्मी' सीन कर किसानों व उनकी गृहणियों की वाहवाही लूटने के साथ ही बहुमत के साथ रिकॉर्ड जीत हासिल की थी।  ध्यान रहे, सांसद हेमामालिनी ने चुनाव जीतने के बाद हर माह जनता दरबार लगाने या गांव-गांव जाकर समस्या सुनने तथा किसानों को हर सम्भव सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन मौजूदा हालातों में जनपद का किसान एक बार फिर स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कई बार प्रयास करने के बावजूद सांसद हेमा मालिनी से बात नहीं हो पाई। अन्य स्थानीय बीजेपी के नेता किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से बच रहे हैं। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी विधायक राजकुमार रावत ने कहा कि बृज के लोग अपनी संस्कृति से अच्छी तरह वाकिफ हैं। बेहतर होगा कि ऐसे कार्यक्रम बृज में करने के बजाय देश-विदेश में किए जाएं जिससे वहां के लोग बृज संस्कृति से रूबरू होकर यहां आएं और बृज में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

Read More

सांसद हेमा मालिनी की अर्थी निकालते इण्टक कार्यकर्ता मथुरा। सांसद हेमा मालिनी द्वारा बारिश के कारण बर्बाद हुए किसानों व विकास कार्यों की अनदेखी कर अक्षयपात्र परिसर में कराए जा रहे मथुरा महोत्सव से दुःखी दर्जनों इंटक कार्यकर्ताओं ने वृन्दावन में सांसद की अर्थी निकालकर चिरघाट पर अंत्येष्टी की। प्रदर्शनकारी हेमा मालिनी के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि चुनावों के दौरान हेमा मालिनी ने किसानों के बीच जाकर वोट मांगे थे और बड़े-बड़े वायदे किए थे लेकिन अब जीत जाने के बाद वह सबकुछ भूल गई हैं। लोगों का कहना है कि सांसद जनपद के किसानों के दर्द व विकास कार्यों से दूर हो नाच गाने के कार्यक्रमों के आयोजन में लगी हुई हैं। लोगों का मानना है कि दर्जनों किसान सदमे से मर चुके हैं। झाड़ू लेकर फोटो खिंचाने के बाद आज तक सफाई की तरफ मुड़कर नहीं देखा गया। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इतना ही नहीं, अभी तक केंद्र से किसानों को राहत दिलवाने के लिए कुछ नहीं किया गया लेकिन लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर ब्रज महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है। सभी लोगों ने एकजुट होकर आगे भी इसका विरोध करने का फैसला किया।

Read More

मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला चेयरमैन पंडित हरिप्रसाद शर्मा ने कहा है कि ग्राम सभा बाकलपुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। मौजा बाकलपुर में खसरा नंम्बर 237 जो कि सर्वसमाज की पोखर है उसमें मिटटी डलवा कर अवैध रूप से घेरा जा रहा है। बाकलपुर ग्राम सभा में यह पटटे की जगह है उस पर मुकदमा चल रहा है। तहसीलदार के यहां यह मामला विचाराधीन है फिर भी बघेल समाज के कुछ लोगों ने उसके फर्जी दस्तावेज बनवाकर उसमें मिटटी डालकर एक दलित व्यक्ति को बेच दिया है। इस पटटों की जगह पटवारी मिलकर गलत कार्य कर रहे हैं। इनकी सूचना जिलाधिकारी को दी गयी है। पंडित हरिप्रसाद शर्मा ने कहा है कि सर्वसमाज की पोखर पर हो रहे अवैध कब्जे को जल्द से जल्द हटवाया जाये और पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की सांसद के कार्यकाल केा एक वर्ष पूरा होने को जा रहा है लेकिन अभी तक जनपद में सांसद द्वारा कोई भी विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। जनपद की जनता ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर क्षेत्र का सांसद चुना था। सांसद होने के बाद वे जनपद की जनता के करीब न आकर उससे दूरी बनाये हुए हैं तथा जनपद में विकास कार्यों की वे बात तो करती हैं लेकिन आज तक कोई भी विकास कार्य नहीं कराये गये। यह बात समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष राकेश गौड़ ने कही। उन्होंने कहा कि मथुरा महोत्सव से जनपद का विकास होने वाला नहीं है। इससे कई वर्ष पूर्व भी जनपद में मथुरा महोत्सव किया गया था जिसमें लाखों रूपये खर्च हुए थे। उन्होंने कहा कि यदि मथुरा महोत्सव में खर्च होने वाला पैसा जनपद के विकास कार्यों में लगाया जाये तो जनपद में विकास के कार्य दिखाई देंगे। एक वर्ष के कार्यकाल में सांसद हेमा मालिनी द्वारा किसी भी गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ने का काम नहीं किया है। केवल वे जनता को झूठे आश्वासन देकर गुमराह कर रही हैं। जनपद की जनता अब उन्हें समझ चुकी है।

Read More

मथुरा। जिला व शहर काग्रेंस की एक बैठक काग्रेंस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर के नेतृत्व में हुई। बैठक में विद्यायक प्रदीप माथुर ने कहा कि बे मौसम बरसात से उत्तर प्रदेश व मथुरा जनपद के किसानों की फसल बर्बाद व तवाह हो गई हैं। जिससे किसानों की कमर पूरी तरह टूट गई हें। किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। किसानों की मौतों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा हैं। इसके वावजूद केन्द्र की मोदी सरकार किसानों की भूमि को छीनकर भू माफिया और पूजी पतियों को देने की योजना तैयार करने में जुटी हैं। विद्यायक प्रदीप माथुर ने 19 अप्रेल को दिल्ली में होने वाली किसान रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचनें का आव्हान किया। उन्होंने बताया कि रैली को काग्रेंस की राष्ट्रीय अघ्यक्ष सोनिया गान्धी व उपाध्यक्ष राहुल गान्धी सम्बोन्धित करेगे। जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि काग्रेंस हमेशा किसान मजदूर, व निर्वल तबके की हिमायती रही हैं। काग्रेंस किसानों के हक की लड़ाई निरन्तर लड़ती रहेगी। पूर्व प्रदेश सचिव बिहारी कान्त तिवारी ने किसानों के हित में सघर्ष के लिए कार्यकर्ताओं से सड़क से लेकर जेल तक जाने का आव्हान किया। शहर अध्यक्ष मलिक अरोडा ने कहा कि 19 अप्रेंल को होने वाली किसान रैली में मथुरा जनपद के काग्रेंस जन महत्वपूर्ण भागीदारी करेगे। प्रदेश महासचिव रणवीर पाडव ने सरकारी मिशनिरी पर कार्यालय में बैठ कर किसान की फसल का फर्जी आंकलन करने का आरोप लगाया तथा किसानों को नुकसान के हिसाव से अधिक से अधिक मुआवजा दिये जाने की माॅग की। बैठक में अब्दुल जव्वार, ब्रजमोहन बाल्मीकि, दिलीप चैधरी, शशिकान्त सारस्वत, निशाद अहमद, मनोज गौड़, विनोद शर्मा, हमीद वेग, जितेन्द्रमणि, यतेन्द मुकदम, नीलम कुलश्रेष्ठ, कमलेश चैधरी, मुकेश धनगर, संजय शर्मा, कृष्णकुमार शर्मा, प्रवीण ठाकेुर सहजाद वेग, दीपक वर्मा, राजरानी निमेष, बिहारीलाल, बबलू धाकरें, आनन्दन शर्मा आदि ने भी सम्बोन्धित किया। 

Read More



Mediabharti