मथुरा

मथुरा। माथुर चतुर्वेद परिषद की बैठक गिरधारी लाल पाठक की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी ब्रज मण्डल के प्रमुख पर्व होली डोला की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन। बैठक में महेश पाठक ने कहा कि इस बार होली डोला को और भव्यता का रूप दिया जायेगा। अबीर गुलाल इस बार विशेष क्वालिटी का बनारस से मंगवाया जायेगा। गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बैठक में यमुना प्रदूषण मुक्ति अभियान हेतु अगले माह से होने जा रहे आन्दोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यमुना आन्दोलन से जुड़े कुछ तत्व यमुना मां के धार्मिक स्वरूप को नहीं जानते हैं। यमुना रक्षक दल के एक स्वयंभू पदाधिकारी द्वारा फेसबुक पर कहते है मथुरा वृन्दावन में यमुना जल नहीं है। सिर्फ मलमूत्र बहता है। जो गोस्वामी और पंडे यमुना पूजन कराते है वो सभी मलमूत्र का पूजन कराते हैं। ऐसी वकवास की बातें करके वो भ्रम का वातावरण बना रहे हैं। राकेश तिवारी ने कहा कि अतिशीघ्र परिषद के सहयोग से आधार कार्ड शिविरों का आयोजन किया जायेगा। बैठक में मुकुन्दलाल बैंक वाले, बालकृष्ण पाठक, अजय चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, मथुरा सुधीर कुमार ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2014 को सम्पन्न कराने हेतु प्रयुक्त किये गये भारी वाहनों के मालिकों को सूचित किया है कि वे अपने वाहनों के किराये का भुगतान जिला निर्वाचन कार्यालय राजीव भवन मथुरा में कार्य दिवस में रिलीज आदेश एवं आर0सी0 की छाया प्रति साथ लाकर एक सप्ताह के अन्दर प्राप्त कर लेें।

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली के द्वारिकाधीश मंदिर के पीछे बजरिया में हुए गोलीकांड में घायल गिरीश चन्द पाठक के पुत्र विपुल चतुर्वेदी निवासी विश्राम घाट ने श्यामसुंदर उपर्फ बबलू पुत्र बुईयन निवासी गताश्रम टीला आदि तीन लोगों के खिलाफ जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा। आचार्य प्रवर ए0एस0 विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दास के नेतृत्व में यमुना रक्षक दल द्वारा 11 मार्च को यमुना शुद्धिकरण एवं मुक्तिकरण  वाहन यात्रा के लिये यमुना रक्षक दल ने अभियान को तेज कर दिया है, यमुना की अविरल धारा को ब्रज में पुनः देखने की चाह में निरन्तर जनसभायें, रैली इत्यादि कर अधिक से अधिक लोगों को इस वाहन यात्रा में जोड़ा जा रहा है। आज दिनांक 17 फरवरी को मथुरा, गोकुल, छटीकरा, चैमुहा, तरौली, छाता एवं आजनोख इन सभी गाँवों जाकर 11 मार्च की वाहन यात्रा का आह्वान करते हुये जनसभायें की गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी को यमुना आन्दोलन में जोड़ा गया तथा गाँव-गाँव जाकर प्रचार-प्रसार किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसोदिया ने सभा में सम्बोधित करते हुये कहा कि यमुना को अविरल एवं स्वच्छ बनाने के लिये हम सब को मिलकर 11 मार्च को दिल्ली चलकर केन्द्र सरकार पर यमुना को मुक्त एवं शुद्ध कराने का दबाव बनाना है। यमुना को हथिनी कुण्ड पर कैद कर रखा है, फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त जहर यमुना में लगातार डाला जा रहा है। ब्रज में यमुना की स्थिति बिल्कुल खराब हो चुकी है। उन्होने आगे कहा कि सभी ब्रजवासियों को 11 मार्च को मथुरा से वाहनों द्वारा बल्लभगढ पहुँचना है, वहां से 12 मार्च को लाखों यमुना भक्त पदयात्रा कर दिल्ली संसद भवन पहुँचंगे।  इस बार यमुना को लाकर ही लौटेंगे। सभी लोगों ने 11 मार्च को चलने को ऐलान करते हुये कहा कि यमुना को लाने के लिये हम सब तैयार हैं। सभी ने समर्थन देते हुये 11 मार्च को चलने का सकल्प लिया।  

Read More

     चैनल ने ‘फिल्म फैमिली एंड फन’ के जरिये पूरे हफ्त्® परिवारों क® साथ ज®ड़े रखा अ©र एंटरटेन श्ी किया  मथुरा, फरवरी 2015. इंडिया के आईकॉनिक हिंदी मूवी चैनल मैक्स-2 ने शनिवार 14 फरवरी क® मथुरा के जक्शन र®ड, स®नखा अड्डा स्थित ह®टल मुकुंद पैलेस में अपने यूनीक इनिशिएटिव ‘फिल्म फैमिली एंड फन’ का पूरे मन®रंजन के साथ समापन किया. इसमें 30 परिवारों ने खुलकर हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम 9 फरवरी को प्रारंभ हुआ और इसके बाद पूरे सप्ताह चला। इसमें अग्रवाल परिवार से बबिता जी और निशु - मां और बेटी ने ‘फैमिली नं. 1’ की उपाधि जीत ली। इस कार्यक्रम ने परिवारों क® उनके र®जमर्रा के कामों से छुटकारा दिला कर हिंदी सिनेमा के चार्म का लुत्फ उठाने का म©का दिया अ©र वे क्वालिटी टाइम बिताने का आनंद ले सके.    यह इनिशियेटिव, ने तरह तरह की मन®रंजक एक्टिविटीज के जरिये फैमिलीज क® हिंदी सिनेमा की महत्ता समझने का अवसर प्रदान किया. उन्हें फिल्मी हाउजी ख्®लने के लिये निमंत्रित किया गया. ‘फिल्म फैमिली एंड फन’ की ब्रैंडेड जीपों में डान्सर्स शहर श्र में विश्न्नि ल®केशंस पर आइकॉनिक फिल्मी गानों पर थिरक रहे थ्®. इस बारे में जबरदस्त दिलचस्पी जगाने अ©र फाइनल इवेंट के लिये रजिस्ट्रेशन कराने के लिये मैक्स-2 की अ®र से उन परिवारों का ऑन द स्पॉट  रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा दी गई ज® स्टेज पर लाइव परफॉर्मेस देना चाहत्® थ्®. किसी श्ी परिवार क® फाइनल एक्ट तक क्वालिफाई करने के लिये 6 फिल्मों की दी गई सूची ज्©से: ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, ‘सत्त्® पे सत्ता’, ‘नमकहलाल’, ‘हम’, ‘चांदनी’, अ©र ‘डिस्क® डान्सर’ में से या त® एक सीन करना था, क®ई गाना गाना था या फिर डान्स करना था. इनके लिये उन्हें पैरामीटर्स का ध्यान रखना जरूरी था ज्©से र®मांस, कॉमेडी, डान्स या म्यूजिक.    इस फिल्मी दीवानेपन का समापन शनिवार 14 फरवरी क® मेगा इवेंट के साथ हुआ जिसमें 30 परिवारों क® फाइनल एक्ट के लिये शॉर्टलिस्ट किया गया. उन्हें एंगेज रखने परिवारों की शाम खुशनुमा बनाये रखने के लिये एक ट्रेªन्ड थियेटर ग्रुप श्ी गाने अ©र डान्स प्रस्तुत कर रहा था. चैनल द्वारा ‘कराअ®के’, ‘फिल्मी राउलेट व्हील’, ‘डार्ट गेम’ अ©र ‘डेसिबल अप’ ज्©से इंटरएक्टिव इंटरेस्टिंग गेम्स आय®जित किये गये थ्®. सश्ी परिवारों ने इस सब का श्रपूरं आनंद उठाया. प्रतिय®गिता जीतने वाले परिवार क® मैक्स-2 की अ®र से ‘फैमिली नंबर-1’ की ट्राफी देने के अलावा उसे शहर के ह®र्डिंग्स तथा अखबारों में श्ी जगह मिलेगी. इस इवेंट की सफलता के बारे में मैक्स तथा मैक्स-2 की वाइस प्रेसीडेंट मार्केटिंग वैशाली शर्मा ने बताया,‘ हमें मथुरा में इस इनिशिएटिव ‘फिल्म फैमिली एंड फन’ का ज® रिस्पांस मिला है, उससे हम बहुत खुश हैं. परिवारों का उत्साह त® बस देखने लायक था. ‘फैमिली नंबर-1’ की उपाधि जीतने के लिये हर किसी ने श्रपूर क®शिश की. फिल्मी साइड त® सश्ी की ह®ती ही है अ©र इस इनिशिएटिव के जरिये हमारे दर्शकों क® उसे परफेक्ट करके प्रस्तुत करने का मंच प्रदान किया जा रहा है. चैनल के त©र पर हम इस बेज®ड़ आय®जन के जरिये दर्शकों में बॉलीवुड की आत्मा क® उच्च स्थान दिलाने के लिये प्रेरित करत्® रहेंगे.’

Read More

    मथुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु पर्याप्त धन उपलब्ध करायेंगे- शिवपाल यादव प्रेम मन्दिर में दर्शन करते मंत्री शिवपाल यादव, विधायक प्रदीप माथुर एवं अन्य प्रेम मन्दिर से निकलते शिवपाल सिंह यादव एवं अन्य मन्दिर की अनूठी कृति गिरिराज पर्वत धारे श्रीकृष्ण के साथ फोटो कराते मंत्री शिवपाल यादव, ओम प्रकाश सिंह, डा0 अशोक अग्रवाल, मुकेश सिकरवार एवं अन्य मथुरा। उ0प्र0 के लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज वृन्दावन स्थित कृपालु महाराज द्वारा स्थापित पे्रम मंदिर के स्थापना दिवस एवं तृतीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया तथा पूजा अर्चना कर दर्शन किये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धर्म की नगरी वृन्दावन में पे्रम मंदिर के माध्यम से जो भाई चारे तथा धार्मिक कार्यों का जो प्रचार प्रसार किया जा रहा है वे वास्तव में एक अदुभुत मिशाल है और इसी धार्मिक ज्योति के माध्यम से हम भाई चारा तथा राष्ट्रीय एकता बनाकर सद्भाव के साथ रह सकते है एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सहयोग दे सकते है। श्री यादव ने मथुरा के विकास के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त करते हुए अवगत कराया कि मथुरा धार्मिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान है तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये बहुत से कार्य यहाॅ किये जा रहे है जिसके लिये धनराशि यहाँ उपलब्ध करा दी गयी है और शीघ्र ही सभी कार्य यथा समय पूर्ण कर लिये जायंेगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो उनके लिये आश्रय स्थल तथा अन्य सभी प्रकार की सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और इसके लिये अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है। श्री यादव ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह पर अधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आमजन, किसानों, बेरोजगारों, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि सहित सभी क्षेत्रों में जन कल्याणकारी योजनायें लागू करके प्रदेश को उन्नति की ओर ले जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की सिंचाई के लिये पर्याप्त मात्रा में नहरों में पानी तथा खेतों के लिये यूरिया का वितरण अधिकारियों की उपस्थिति में शासकीय दरों पर कराया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था भी पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जा रही है ताकि खेती का कार्य प्रभावित न हो। प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। पुलिस अधिकारी लगातार अपनी सतर्क निगाह कानून  व्यवस्था बनाये  रखने में रखे  हुए है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है इसके लिये पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करायी गयी है जिससे आवागमन सुविधाजनक हो। भ्रमण के अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, विधायक प्रदीप माथुर, जिलाधिकारी राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष गुरदेव शर्मा, शहर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल, गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुकेश सिकरवार सहित पार्टी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।  

Read More



Mediabharti