मथुरा

वृंदावन। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत देवीआटस में बीती रात्रि एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने एक घर में धाबा बोल दिया और मकान से करीब दस लाख रुपए की नगदी व सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटाई तथा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायलावस्था में पुलिस ने बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।  जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब 11 बजे जैंत चैकी के गांव देवीआटस में एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने ब्रजमोहन के घर पर असलाहों सहित धाबा बोल दिया और उनके घर को जमकर खंगाला। जगार होने पर बदमाशों ने परिजनों को बंधक बना लिया, लेकिन हल्ला होने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया, जिनमें कुछ बदमाश भाग जाने में सफल रहे, लेकिन ग्रामीणों ने वीरेन्द्र और चक्रपाल नामक दो बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने जैंत पुलिस को घायल अवस्था में सुपुर्द कर दिया, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताते हैं कि बदमाश ब्रजमोहन के मकान से करीब 10 लाख रुपए कीमत के जेवरात व नगदी चुराकर ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Read More

छाता। पुलिस के उप निरीक्षक संतोष यादव ने रेलवे फाटक पुल छाता से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर नशीला पाउडर बरामद हुआ है। पकड़े गए युवक का नाम कयूम पुत्र सद्दीक निवासी दौसेरस गोवर्धन है। जिसके पास से पुलिस को दस किलो 500 ग्राम डोण्डा नशीला पाउडर बरामद हुआ है।     

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के छटीकरा रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार कुं0 लामी पुत्री सामल दास निवासी सब्जी मंडी घन्टाघर दिल्ली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह लोग वृन्दावन बिहारी के दर्शन करने आये थे कि छटीकरा रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस संख्या एचआर 38 एफ 2114 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसके पिता सामल दास में टक्कर मार दी जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना की रिपोर्ट अज्ञात चालक के नाम दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने ताश पत्तो से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते दो लोगो को पकड़ा। आरक्षी रामदास पचैरी ने टाउन शिप के सामने स्थित प्रशिक्षण केन्द्र के प्रांगण में ताश पत्तो से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते राजनसिंह पुत्र सूरजपाल निवासी खेरिया थाना र्फारहा जनपद फिरोजाबाद समेत दो लोगो को पकड़ा।

Read More

मथुरा। नामजद आरोपियो ने चाहर दीवारी तोडकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना हाइवे में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। रिफाइनरी निवासी हरीसिंह पुत्र अमर सिंह व तीन अन्य लोगो ने थाना हाइवे के अंतर्गत गांव अडूकी में बनी चाहर दीवारी को न केवल तोड दिया बल्कि मना करने पर शिकायतकर्ता को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। घटना की रिपोर्ट सेंडोमैनिक स्कूल निवासी इल्यास कोरिया ने सभी आरोपियो के विरूद्ध थाना हाइवे में दर्ज करा दी है।  

Read More

मथुरा। नामजद आरोपियो ने घर में घुसकर गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत केशवपुरा निवासी वसीम पुत्र तराज व उसके दो अन्य साथी अपने ही पडौस में रहने वाले भूरा पुत्र भद्दी के मकान में घुस गये। आरोपियो ने गृह स्वामी के साथ गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना की रिपोर्ट गृह स्वामी भूरा ने सभी आरोपियो के विरूद्ध नगर कोतवाली में दर्ज करा दी है  

Read More

मथुरा। थाना कोसी के ग्राम शाहपुर में स्कूल बस ने एक युवक कों रौंद दिया जिससें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव शाहपुर गाॅव में होडल के एक स्कूली बच्चों से भरी बस के चालक द्वारा बस का अचानक सन्तुलन विगड़ जाने से अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित बस ने राह चलते युवक को अपनी चपेट में ले लिया, परिणाम स्वरूप युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना को देखकर आसपास के लोग जमा हो गए, देखतें ही देखतें घटना स्थल पर तमाशावीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मृतक की शिनाख्त मौसम पुत्र जानू के रूप में हुई सूचना पर पहुंचें परिजनों घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  

Read More

मथुरा। नामजद आरोपियो ने नौकरी का झंासा देकर शिकायतकर्ता से 17 लाख से अधिक की राशि हड़प ली। घटना की रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका के आदेश पर थाना फरह में दर्ज की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बन्टी उर्फ चन्द्रदीप पुत्र श्याम बाबू निवासी 14/102 छीटी हथाई थाना नाई की मंडी जनपद आगरा व उसके चार अन्य साथियो ने फर्जी कागजात बनाकर बदनीयती व बेईमानी पूर्वक धोखा देकर नौकरी का झंासा देकर बबलू पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव इकदन्ता थाना फरह से 17 लाख 60 हजार रूपये से हड़प लिये। पीडि़त ने घटना की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका मंजिल सैनी से की। उनके आदेश पर सभी आरोपियो के खिलाफ थाना फरह में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Read More

मथुरा। प्रदेश महासचिव आशीश गोस्वामी ने जानकारी देते हुये बताया कि कल दिनांक 18 फरवरी को मथुरा ब्रजकला केन्द्र पर यमुना रक्षक दल की बैठक होगी। जिसमें सभी पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। साथ ही कल यमुना प्रचार रथ रवाना किया जायेगा। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल से आशीश गोस्वामी, विशनस्वरूप, डाॅ0 राजवीर सिंह, राधाबल्लभ शर्मा, राधेश्याम भगत, श्रीदास प्रजापति, सियाराम यादव, अजयपाल सिंह, भगवान सिंह, अमर सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। बिजली चोरी चैकिंग के दौरान बिजली चोरी करते पाये जाने पर तीन दर्जन लोगो के खिलाफ विद्युत अधिकारियो ने विभिन्न थानो में रिपोर्ट दर्ज करायी है। कस्बा फरह में अवर अभियंता आर0सी0 वघेल ने चैकिंग के दौरान कटे कनैक्शन को पुनः जोड कर बिजली चोरी करने के आरोप में धीमरपाडा निवासी मोहन लाल पुत्र शंकर लाल समेत आठ लोगो के विरूद्ध थाना फरह में रिपोर्ट दर्ज करायी है। कस्बा गोवर्धन में सौंख मार्ग पर अवर अभियंता सुखवीर सिंह ने बिना कनैक्शन के बिजली का उपभोग करते भोला पुत्र प्रहलाद समेत सात लोगो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया है। थाना मांट के अंतर्गत नगला दानी में अवर अभियंता चेतन सिंह चैहान ने कटे कनैक्शन को पुनः जोडकर बिजली चोरी करने के आरोप में चरन सिंह पुत्र चिरंजी लाल समेत एक दर्जन लोगो के विरूद्ध थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं थाना हाइवे के अंतर्गत हरीधाम कालोनी फेस दो में अवर अभियंता दशरथ सिंह ने चैकिंग के दौरान बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग कर बिजली की चोरी करते आशू पुत्र महावीर समेत आठ लोगो के विरूद्ध थाना हाइवे में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More