मथुरा

मथुरा। राष्ट्रीय इण्टर कालेज, पटलौनी मथुरा 18 दिसम्बर को राष्ट्रीय इण्टर कालेज पटलौनी बल्देव मथुरा में अध्यक्ष श्रीमती रानी गौतम प्रधानाचार्य एवं सचिव रविन्द्र कुमार व अन्य स्टाफ की उपस्थिति में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्र व छात्राओं को यूनिफार्म वितरित की गई।

Read More

मथुरा। पूर्व विधायक प्रणत पाल सिंह ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में कहा है कि चैकी कृष्णानगर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की अवैध हिरासत में जो मारपीट हुई उसकी मजिस्ट्रेट जांच कराई जाये। ज्ञापन देने वालों में बृजेंद्र नागर, कोमल सिंह, मुकेश, रामजीलाल आदि थे।

Read More

मथुरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों के मनोरंजन और उत्साहवर्धन के लिए बाल मेले का आयेजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अविनाश द्विवेदी जी डीन आयुर्वेदिक कालेज द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण करके किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय प्रबन्धक रूपेन्द्र व प्रधनाचार्य ऋचा वशिष्ठ द्वारा किया गया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन भी किया गया। जिनकी शुरूआत गणेश वन्दना से हुई इसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रंगारंग कार्यक्रमों में टैलेण्ट हंट का आयोजन हुआ जिसमें छात्रों ने अपने हुनर को प्रदर्शित किया। मेले में छात्र छात्राओं ने अध्यापकों की सहायता से विभिन्न प्रकार की स्टाॅल लगायी गयी। जिनमें खाने की विविध वस्तुएँ डोसा, इडली, साँभर, चाऊमीन, दही बड़े, पेस्ट्री, पेटीज, काॅफी, पानी पूरी, क्रीम रोल और मिठाईयों के साथ दिमागी खेलों को भी सम्मलित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने अभिभावकों के साथ खरीददारी की और सभी कार्यकमों का भरपूर आनन्द लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक रूपेन्द्र चैधरी व प्रधानाचार्या ऋचा वशिष्ठ ने बच्चों का उत्साह वर्धन कर शुभकामनाएँ दी।

Read More

मथुरा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि मिनी कामधेनु डेयरी योजनान्तर्गत सभी आवेदनकर्ता पशुपालकों कों सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा जनपद मथुरा में 50 दुधारू की मिनी कामधेनु डेयरी इकाईयों की ब्याज मुक्त ऋण योजनान्तर्गत गाय या भैंसों की 06 इकाईयों की स्थापना की जानी है। जिसमें जनपद स्तरीय गठित कमेटी की अध्यक्षता में लाभार्थियों का साक्षात्कार या चयन दिनांक 24 दिसम्बर को प्रातः 11ः00 बजे से राजीव भवन स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा के कार्यालय में किया जा रहा है उक्त दिनांक को नियत समय व स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।  

Read More

मथुरा। जनपद में डीएपी व यूरिया खाद दिलाये जाने को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह ने डीएम को ज्ञापन दिया और कहा कि गेहूं की बुबाई का समय पूरा हो रहा है लेकिन जिले में डीएपी की कमी के कारण किसानों को बुबाई के लिए खाद नहीं मिला है। वे प्राईवेट दुकान से महंगे दामों में खाद खरीदने को विवश है। यूरिया न मिलने से उगी हुई फसल बर्वादी के कगार पर है। उन्होंने अविलम्ब खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

Read More

मथुरा। गौतम बुद्ध शिक्षा सेवा समिति की एक बैठक महावन में डा0 सतीश चन्द्र के निवास पर हुई। बैठक में अध्यक्ष ऋषि कुमार निमेष, प्यारेलाल राघव ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति होने वाला सामूहिक दहेज रहित विवाह समारांेह 26 अप्रैल को होगा। इसके लिए 14 अप्रैल तक कन्या व वर जोड़ों के पंजीयन कराये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में स्थानीय किसान भवन में होगा। वक्ताओं ने सभी समाजसेवी, संस्थाओं, वुद्विजीवी नागरिकों से कार्यक्रम में तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील की। बैठक का संचालन डा0 सतीश चन्द्र ने किया। बैठक में धनीराम, नरेश कुमार, रामचरन, भोजराज सिंह, रामभरोसे लाल, रवि कुमार, मुखत्यार सिंह, बाबूलाल, सुशील कुमार, सुरेश चन्द्र, चरन सिंह, राकेश, राम भरोसी, राजेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।  

Read More



Mediabharti