मथुरा

मथुरा। उप जिलाधिकारी मांट ने सर्व साधारण को सूचित किया है, कि तहसील मांट, के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को दस वर्षीय पटटे पर उठाये जाने के लिए पटटा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर दिनांक 29 दिसम्बर 2014 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। पटटा आबंटन नीलामी के आधार पर किया जायेगा। ग्रामों के तालाबों, अवशेष तालाबों का पटटा नीलाम किया जाना है। जिनका विवरण निम्न प्रकार है ग्राम सभाओं के नाम देदना, नानकपुर, राम नगला, बकला, अयेरा, विसावली, भदनवारा, तिलका गढ़ी, भावली, बंागर, भुड़ासानी, नावली, रायपुर बांगर, नीबगांव, ककरारी, जटपुरा, मानागढ़ी, अमाउल्ला पुर, नगला, अम्बू, नागल आदि के लिएं शिविरों का आयोजन तहसील मांट, मथुरा में दिनांक 29 दिसम्बर 2014 होगा।  

Read More

कन्या भ्रूण हत्या रोकने को प्रभावी कार्यवाही की रूपरेखा तैयार करते अधिकारीगण मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावी रोक लगाने के उदद्ेश्य से नगर मजिस्टेªट हेम सिंह के मार्ग निर्देशन में स्वाथ्य विभाग की सर्वे टीम द्वारा नगर के विभिन्न अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों पर आकस्मिक रूप से छापेमारी कर सघन निरीक्षण किया गया। नगर मजिस्टेªट हेमसिंह ने अवगत कराया है कि कन्या भू्रण हत्या पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के उदद्ेश्य से यह छापामारी निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जायेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर स्टिंग आॅपरेशन भी चलाया जायेगा और लिंग परीक्षण करने वाले अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों के संचालकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गयी इस विशेष चैकिंग अभियान में स्वर्ण जयन्ती हाॅस्पीटल, चिरायु हाॅस्पीटल, ज्योति हाॅस्पीटल, सक्सैना हाॅस्पीटल पर व्यापक छापेमारी तथा उनके अभिलेखों की सघन निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी अल्ट्रासाउन्ड सेन्टर संचालकों को सचेत करते हुए कहा है कि लिंग परीक्षण किसी भी रूप में नहीं होना चाहिये। अल्ट्रसाउन्ड कराने वाले मरीजों के नाम, पते, मोबाइल नम्बर तथा अल्ट्रासाउन्ड कराने के कारणों का स्पष्ट रूप से अपने अभिलेखों में उल्लेख करते हुए सही जानकारी दर्ज करें तथा माहवार अल्ट्रासाउन्ड सेन्टरों की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराये तथा समय से उनका नवीनीकरण भी करायें। इस अवसर पर डीजीसी बद्रीप्रसाद, एनजीओ प्रतिनिधि भारती वर्मा, महिला चिकित्सालय के डा0 सचिन गुप्ता तथा चै0 रामवीर सिंह स्टेनो, जिला सूचना अधिकारी के प्रतिनिधि भी इस जाॅच टीम में शामिल थे।  

Read More

मथुरा। उ0प्र0 विधान परिषद विशेषाधिकारी समिति के महेश आर्य के सभापतित्व में एक प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 24 दिसम्बर 2014 को सांय 18ः00 बजे बैटनरी गैस्ट हाउस पर पहुॅंचेंगा और रात्रि विश्राम बैटनरी गैस्ट हाउस में करेंगे। उनकी अध्यक्षता में दिनांक 25 दिसम्बर 2014 को प्रातः 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में बैठक आयोजित  होगी। समिति की प्रश्नगत बैठक में जिला में विधान मण्डल के सदस्यों के प्रति समुचित शिष्टाचार मुलाकात तथा प्रशासनिक अधिकारी एंव विभिन्न विभागीयों अधिकारियों के साथ विचार विमर्श होगा तथा सांय 5ः00 बजे गोवर्धन के लिए प्रस्थान करेंगे एंव रात्रि में वापस लौटकर महाकौशल एक्सप्रेस टेªन द्वारा आगरा के लिए रवाना होंगे।  

Read More

मथुरा। एमपीएसएम गे्रस कान्वेट ंस्कूल गणेशरा मथुरा में सांस्कतिक कार्यक्रमों के बीच क्रिसमस मनाया गया। कार्यक्रम में आगरा के महाकवि सूरदास नेत्रहीन विद्यालय सूरकुटीर के छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय के छात्रों द्वारा उन्हे क्रिसमस पर विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किये। आयोजन मे स्कूली छात्रों ने अंताक्षरी प्रतियोगिता में भाग लिया। ग्रेस छांत्रों के अभिभावकों ने नेत्रहीन विद्यालय के छा़त्र तथा शिक्षकों का सम्मान किया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर खुशिया मनाईं। इस अवसर पर छात्रों द्वारा आतंकी हमले में मारे गए बच्चों को केंिडंल मार्च निकाल कर श्रंद्वाजलि दी गई। एमपीएसएम ग्रेस कान्वेट स्कूल के मैदान में कीठम स्थिति महाकवि सूरदास नेत्रहीन विद्यालय सूरकुटीर के छा़त्र तथा ग्रेस स्कूल के छात्रों ने मिलकर अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंताक्षरी प्रतियोगिता में चार हाउस सेण्ट मेरी  सेण्ट जोसफ सेण्ट पीटर सेण्ट जाॅर्ज हाउस बनाए गए। प्रत्येक हाउस में करीब तीन सौ बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान सूरदास स्कूल के छात्रों ने भजन तथा फिल्मी गीत आदि प्रस्तुत किए। जिन्हे सुनकर श्रोता झूम उठे और तालिया बंजाकर सूरदास स्कूल के छात्रों का प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी के रूप प्रभु यीशु के जन्म की रोमांचक प्रस्तुति बनी। इसमें ग्रेस के करीब 150 छात्रों ने नाटय मंचन किया। इस प्रस्तुति में प्रभु फरिश्ते जिब्राइल ने माता मरियम को परमेश्वर का संदेश दिया कि वह जल्द ही एक बालक को जन्म देगी जो संसार का उद्वार करेगा। नाटय मंचन के दौरान बच्चों ने क्रिसमस पर प्रेम तथा शंति का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्रेस के करीब 85 नन्हे मुन्हे बच्चों ने सेण्टा क्लाज तथा करीब 70 बच्चों ने एंजिल का रूप धर कर सबको लुभाया। बच्चों का रूप देखकर सूरदास के स्कूल के बच्चे भी खुशी व्यक्त किए नहीं रह सके। तत्पश्चात् सूरदास नेत्रहीन विद्यालय, कीठम, आगरा तथा एमपीएसएम ग्रेस कान्वेट, मथुरा के छात्रों ने पेशावर पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में आंतकियों द्वारा मारे गए बच्चों को केडिल जलाकार शोक श्रंद्वाजंलि दी। प्रधानाचार्या डाॅ0 मायरा सिंह ने मारे गये मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि क्रिसमस शांति, प्रेम व दया का त्यौहार है, हम क्रिसमस के माध्यम से समस्त संसार को आतंकवाद से रहित, शांति व प्रेम के साथ आगे बढ़ने की प्रार्थना करते हैं। एक साथ सभी बच्चों ने केडिल लेकर मार्च भी किया। इसके बाद ग्रेस ंस्कूल के छात्रों अभिभावकों द्वारा सूरदास स्कूल के छा़त्र तथा शिक्षकेां को दैनिक उपभोग की वस्तुएं भेंट स्वरूप दी गईं जिन्हे पाकर सूरदास स्कूल के छात्र प्रफुल्लित हो उठे। कार्यक्रम के अंत में एमपीएसएम ग्रेस स्कूल के सचिव अनुपम सिंह ने सभी आगतुकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम संचालन इंजीनियर योगेश शर्मा ‘यश’ व श्रीमती कुमुद शर्मा ने किया। अध्यक्षता श्रीमती लुई सिंह ने की। कार्यकम मे मुख्य रूप से प्रेमशंकर सारस्वत, भरत शर्मा, मिथलेश दुबे, भरत चैधरी, रसूल सुल्तान, पुनीत, टीना, निशा सेठी, आभा अग्रवाल, आशीष, शोभा, मोनिका आदि का सहयोग रहा।  

Read More

मथुरा। मशहूर गीतकार संतोश आनंद के बेटे संकल्प आनन्द एवं उनकी पत्नी नरेश नंदिनी आनन्द की आत्महत्या के मामले की जाॅच सीबीआई से कराये जाने का रास्ता अब साफ हो गया है। अब इस आत्म हत्या की गुत्थी सुलझाने के मामले की जाॅच सीबीआई करेगी। इस बारे में एसएसपी मंजिल सैनी ने भी जानकारी देते हुए बताया कि संकल्प आनन्द दम्पत्ति सुसाईड मामले की जाॅच सीबीआई से कराने के लिये मिनिस्ट्री आफॅ होम अफेयर्स को पत्र लिखा गया है। विदित हो कि विगत दिनों पूर्व मथुरा के कोसीकलां में संकल्प आनन्द एवं उनकी पत्नी नरेश नंदिनी आनन्द ने मथुरा के कोसीकलाॅ इलाके मे रेलवे ट्रेक पर आत्म हत्या कर ली थी। राज्य सरकार द्वारा संकल्प आनन्द की मौत के मामले की जाॅच के लिये मिनिस्टर््ी आफॅ होम अफेयर्स को पत्र लिखा गया था जिसमे जाॅच सी बी आई से कराये जाने की सिफारिष की गयी थी। संकल्प आनन्द की आत्म हत्या के मौत के मामले मे मिले सुसाईड नोट मे 38 प्रमुख लोगो पर उन्हे घोटाले मे फॅसाने का आरोप लगाया गया था। जिसके चलते संकल्प आनन्द एवं उनकी पतनी नरेष नंदिनी आनन्द ने मथुरा के कोसीकलाॅ इलाके मे रेलवे ट्रेक पर आत्म हत्या की थी। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि संकल्प आनन्द दम्पत्ति सुसाईड मामले की जाॅच सीबीआई से कराने के लिये मिनिस्ट्री आफॅ होम अफेयर्स को पत्र लिखा गया है।

Read More

शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य का विकास करना- ख्यालीराम मथुरा। श्रीजी बाबा सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर एवं विनोद कुमार कोयला वाले सरस्वती विद्या मंदिर भारतीय संस्कृति एवं अपने मान बिन्दुओं को प्रतिस्थापित करते हुए बालक एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। इसी कारण यहां के होनहार छात्र शैक्षिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बने हुए हैं। वह शिक्षा क्षेत्रा के विभिन्न आयामों में कीर्ति पताका फहराते हुए अपने वार्षिकोत्सव समारोह 2014-15 का आयोजन कर रहे हैं। यह समारोह विद्यालय के वार्षिकोत्सव के रूप में विभिन्न रंगारंग एवं शारीरिक कार्यक्रमों के साथ 20 दिसम्बर 2014 को सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि मानव संसाधन राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया रहे एवं अध्यक्षता सुरेशचन्द्र सुपारी वाले और अतिथि सम्मान विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम जी को दिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ख्यालीराम एवं सुरेशचन्द्र ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने घोष वादन करते हुए स्वास्तिक, भारतमाता आदि अनेक आकृतियों का निर्माण कर वातावरण को गुंजायमान करते हुए उपस्थित दर्शकों के हृदय में देशभक्ति का ज्वार उठा दिया। तदोपरान्त माँ सरस्वती की वन्दना के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ। तथा स्वागत गान, जीवन्त गान, जिमनास्टिक, विवेकानन्द नाटक, कठपुतली डांस, भक्ति में शक्ति, मयूर नित्य एवं पन्ना धय पर मनमोहक नाटक का प्रदर्शन किया। इसमें अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रबन्धक बीरेन्द्र बंसल ने कराया और विद्यालय की निर्देशिका डा0 दीपा अग्रवाल ने विद्यालय की प्रगति प्रस्तुत की तथा धन्यवाद ज्ञापन इंजी. के.डी. अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में राजाबाबा, डा0 चन्द्रभान गुप्ता, डा. रोशनलाल, जगदीश प्रसाद, कृष्णदयाल अग्रवाल, गिरीश सर्राफ, सरोज जुनेजा, हिमानी वाष्र्णेय, सोनल अग्रवाल, विशाल रुहेला, रविकान्त गर्ग, अजय शर्मा, राकेश चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउडेशन द्वारा बहुजन नायक समाज सुधारक सन्त गाडगेय जी के 59वें परिनिर्वाण दिवस पर कृष्णा नगर स्थित बिजली घर पर श्रद्वाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में मास्टर अजय प्रताप सिंह ने सन्त गार्डगेय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत में किये गये समाज सुधार में व देश को आजाद कराने में गार्डगेय जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अघ्यक्ष लुकेश कुमार राही ने कहीं। सभा में जितेन्द्र सिंह, विपिन, दीपक कुमार, ब्रजलाल कामरेड, चन्द्रपाल सिंह, अतुल कुमार, गोबिन्द पेन्टर, दिनेश, थानसिंह, चैखेलाल प्रदान, दांउदयाल, दीपक बाबू, राजू, गिरधारी, आकाश बाबू ने अपने श्रद्वासुमन अर्पित किये।  

Read More

आज दिनांक 23 दिसम्बर को ब्लाॅक मांट के कई गाँवों में यमुना रक्षक दल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया साथ ही ग्राम मांट, वीरू बाबा के मन्दिर व श्री कृष्ण बोध मन्दिर, छाहारी में 11 मार्च 2015 को होने वाली पदयात्रा के लिये आह्वान किया गया।  इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दासजी ने कहा कि ़यमुना अत्यन्त प्रदूषित हो चुकी है, ब्रज में यमुना का अस्तित्व समाप्त हो गया है ब्रजवासियों का जीवन संकट में है। किसान के पास खेती योग्य पानी है, यमुना का जहरीला जल नलकूपों के माध्यम से लोगों तक पहुँच रहा है जिससे कैंसर इत्यादि भयंकर बीमारियां फैल रही है। हरियाणा के हथिनी कुण्ड बैराज पर यमुना जी  कैद  है। जिसके कारण यमुना में जल नहीं है और जल के स्थान पर दिल्ली की सम्पूर्ण गन्दगी यमुना में आ रही है। इसिलिये हम सबको साथ मिलकर यमुना शुद्धिकरण व मुक्तिकरण की इस आन्दोलन में भाग लें व 11 मार्च 2015 की पदयात्रा में दिल्ली चलकर यमुना को मुक्त कराना है। इसके साथ ही मांट निवासी भगवान सिंह को यमुना रक्षक दल का जिला महासचिव बनाया गया इस अवसर पर देवमोरारी बापू, राष्ट्रीय सचिव सीता अग्रवाल, राष्टीय प्रचार सचिव विष्णुप्रिया, अजय शर्मा, आर0पी0 सिंह, सुखवीर सिंह मांट प्रमुख, सचिन ठाकुर, भगवानसिंह पूर्व सैनिक, ब्लाॅक अध्यक्ष पवन वर्मा, तहसील अध्यक्ष रिंकू चैधरी, शम्भू तिवारी, रामशरण दास, बजरंग दास, राजकुमार, पंकज रावत, पूर्व प्रधान भगवान सिंह आदि उपस्थित थे।                             

Read More

आज दिनांक 21 दिसम्बर को यमुना रक्षक दल द्वारा मथुरा ब्लाॅक की बैठक छटीकरा में तथा चैमुंहा ब्लाॅक की बैठक सिहाना में व रनवारी में तथा बल्देव ब्लाॅक की बैठक गोकुल में की गयी। जिसमें छटीकरा व सिहाना के समस्त ग्रामवासियों को यमुना मुहिम में जोड़ा गया। साथ ही सभी गाँवों में डाॅक्टर टीम द्वारा पानी जाँच कराने की मांग की।   इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दासजी ने कहा कि ब्रज में यमुना का बिल्कुल भी नहीं हैं, हरियाणा के हथिनी कुण्ड बैराज पर यमुनाजी कैद हैं। सभी 18 फाटक बन्द हैं। सम्पूर्ण ब्रज में यमुना के बजाय नदियों में जहर बह रहा है, लोगों का जगजीवन खतरें में हैं। कई लोग ऐसे हैं जो इस पानी को पीकर कैंसर इत्यादि रागों से पीडि़त हैं। आगरा व करनाल नहर द्वारा मथुरा व वृन्दावन में यमुना माध्यम से जहर आ रहा है। अब समय आ गया है हम सबकों एकजुट होकर यमुना जी मुक्त कराने का इसलियें सबको 11 मार्च 2015 को हाने वाली यमुना मुक्तिकरण व शुद्धिकरण की पदयात्रा में भाग लेना होगा। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव रमेश सिसोदिया, राष्ट्रीय प्रचार सचिव विष्णुप्रिया, राष्ट्रीय सचिव सीता अग्रवाल, प्रदेश प्रचार सचिव सुषमा अग्रवाल, प्रचार सचिव लता अग्रवाल, अनिता थापा, सविता विधार्थी, अरूण चतुर्वेदी, आशिश गोस्वामी गिरिवर सिंह बड़े भैया बुन्देलखण्ड, डाॅ आर0के0 सिंह फरूखाबाद, सियाराम लोकगीत संगम इल्लाहबाद, पटेल जी बुन्देलखण्ड नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, आशिश शर्मा, मुकेश शर्मा, छटीकरा से अण्यक्षता प्रेम सिंह प्रधान, संचालक रामनरेश गौतम, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, मनोज भाटी, लोचन सिंह, नारायनपुर गिरधारी सिंह, राजेन्द्र पहलवान, शिवशंकर शर्मा, महेन्द्र सिंह, सिहाना बैठक(बारोठ वाली माता मंदिर) से श्री शान्ती गिरि जी महाराज अध्यक्षता, वेदप्रकाश महाशय संचालक, तुलाराम प्रधान, विरेन्द्र पूर्व प्रधान कौकेश, डाॅ राजवीर सिंह, अतर सिंह प्रधान, मुन्नी काका, विपिन्न अजुर्न, अन्तिम बैठक रनवारी ब्रज नाभ समाधि स्थल से अध्यक्षता स्वामी वीणादास महन्त संचालक डाॅ राजवीर सिंह नरी, ओम प्रधान, हरिराम पूर्व प्रधान, कुम्भी पंडित, बांके प्रधान बदावल, नरवीर नेता जी, ओम पंडित, महावीर मास्टर आदि यमुना भक्त उपस्थित थे।  

Read More

क्षेत्राधिकारी जुटे मामले की जांच में  मथुरा। बरसाना निवासी एक महिला ने गोवर्धन थाने के दरोगा की शह पर दो सिपाहियों पर सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि तीन दिन पहले उसे गोवर्धन बुलाया। वहां दारोगा ने धर्मशाला का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद दो सिपाहियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। सीओ सदर ने प्रारंभिक जांच में मामले को संदिग्ध बताया है। मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर (राजस्थान) के थाना डीग क्षेत्र के एक गांव की महिला परिवार के साथ जनपद मथुरा के थाना व कस्बा बरसाना में रह रही है। कलक्ट्रेट पर कल अपने पति और बच्चे के साथ आई महिला ने मथुरा एसएसपी मंजिल सैनी को शिकायती पत्र दिया। इसमें थाना गोवर्धन में तैनात दो सिपाहियों पर तीन दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म करने का उसने सनसनीखेज आरोप लगाया। महिला ने बताया कि ससुराल के दो लोग उनका उत्पीडन कर रहे हैं। 12 दिसंबर को गोवर्धन परिक्रमा के दौरान थाना गोवर्धन में तैनात होमगार्ड से उसकी मुलाकात हुई थी। होमगार्ड को उन्होंने समस्या बताई। होमगार्ड ने उससे कहा कि जो लोग उत्पीडन कर रहे, उनको गोवर्धन बुला लो। वह दारोगा से कहकर दोनों को जेल भिजवा देगा। 16 को दारोगा ने कॉल करके गोवर्धन बुलाया। महिला ने दारोगा के कहने पर उसकी ससुराल के लोगों को भी गोवर्धन बुला लिया। बकौल महिला, दोनों लोग धर्मशाला में रुके हुए थे। दारोगा दो सिपाहियों और होमगार्ड के साथ उसे धर्मशाला में ले गया, जबकि उसके पति को सौंख अड्डा पर छोड़ गया था। पुलिस ने दोनों लोगों की कमरे में बंद कर पिटाई भी की और उसे (महिला) दूसरे कमरे में रुकने को कह दिया। महिला ने बताया कि दोनों सिपाही कमरे में आए और दारोगा ने बाहर से कमरा बंद कर दिया। दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दारोगा ने उससे जुबान बंद रखने को दो लाख रुपये देने की भी पेशकश भी की। एसएसपी मंजिल सैनी ने सीओ सदर अनिल यादव को मामले की जांच करने के लिए गोवर्धन भेज दिया। जांच के बाद सीओ सदर अनिल यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला का आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अभी मामले की जांच जारी है।  

Read More