मथुरा

मथुरा। महात्मा ज्योतिराॅव फुले विकास समिति के तत्वाधान में भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री वाई फूलें की 184वी जयन्ती धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम की जानकारी देने हेतु आयोजित पत्रकार वार्ता में सचिव मुकेश सैनी ने बताया कि 3 जनवरी से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। 3 जनवरी को समग्र क्रान्ति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराॅव फुलें की जयन्ती पर सार्वजनिक अवकाश व भारत रत्न से सम्मानित करने की माॅगों को लेकर जिलाधिकारी मथुरा से एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा तथा प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उ0प्र0 के नाम एक ज्ञापन सौंपेगा। तत्वाधान में संस्था के सदस्य जवाहर वाग से शान्ति पैदल मार्च निकाला जायेगा इसके पश्चात सैनी धर्मशाला गोकुल वैराज औरंगाबाद में 4 जनवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विकलांग सहायता संस्था के सहयोग से नेत्रदान शिविर दोपहर 2 बजे से समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारांेह एवं समाज के वरिष्ठ जनों व मीडिया का सम्मान समारोंह के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। कार्यक्रम की मुख्य सांसद हेमा मालिनी होगी। सचिव मुकेश सैनी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वालें इच्छुक प्रतिभागियों का आडीशन 24 दिसम्बर को जनरंलगंज स्थिति सैनी धर्मशाला व 25 दिसम्बर को सैनी धर्मशाला गोकुल वैराज पर होगा। इच्छुंक प्रतिभागी समिति के कार्यालय सदर बाजार पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भगवान देवी सैनी, मोहन लाल सैनी, नत्थीलाल सैनी, रमेश चन्द्र सैनी, राम दयाल सैनी, प्रीतम सैनी, मुकेश चन्द्र सनी, गिर्राज प्रसाद सैनी, हरीश सैनी, कुलजदीप सिंह आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। शहर काग्रेंस कमेटी द्वारा चलाये जा रहें सदस्यता अभियान के तहत जनरल गंज में देवेन्द्र यादव, विनेश सनवाल, मोहन चैधरी के नेतृत्व में सदस्यता शिविर लगाया गया। जिसमें 1 एक 31 व्यक्तियो को काग्रेंस की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर विशेष रूप से काग्रेंस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर उपस्थित थे। विद्यायक का देवेन्द्र यादव द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं रानी मंडी स्थिति वाल्मीकि वाटिका पर लगायें गये शिविर का उद्घाटन महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर काग्रेंस अघ्यक्ष मलिक अरोरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में 1204 लोगों को काग्रेंस की सदस्यता ग्रहण कराई गई। काग्रेंस नेता राजकुमार चैहान, पप्पू चैधरी, रामप्रसाद चन्देल, लियाकत कुरैशी, यतेन्द्र मुकदम, कृष्णमोंहन शर्मा, सरकार उपकार सिंह, विनेश सनवाल, महिला जिलाघ्यक्ष कमलेश चैधरी अनिल चैधरी, मनोज पाल, पूरन सिंह, सुभाष चक्रवर्ती, ज्ञानचन्द्र जौनी, महेश चैहान, संजय, बिजेन्द्र राहुल, किशोर, इन्द्र पहलवान ने कहा कि काग्रेंस की सदस्यता अभियान में युवा वर्ग महिलाए व पुरूष वर्ग भारी संख्या में कांग्रेंस से जुड़ रहा हैं।  

Read More

गोवर्धन। जिला महिला काग्रेंस कमेटी द्वारा शहर से लेकर देहात क्षेत्र में निरन्तर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिला महिला काग्रेंस की अध्यक्ष कमलेश चैधरी ने इसे लेकर गोवर्धन ब्लाक का भम्रण कर घर घर जाकर महिलाओं को काग्रेंस की सदस्यता ग्रहण कराई। ब्लाक महिला काग्रेंस की अघ्यक्ष सरस्वती देवी ने बताया कि अभियान में 150 लोगों को सस्यता बनाकर काग्रेंस से जोड़ा गया। महिला जिलाध्यक्ष के साथ ओमी ठाकुर, महावीर शर्मा, ठा. मोतीलाल, उषा देवी, पवन, सुमन, राधा, रमा, शारदा, मोना देवी, सुनीता, कृष्णा शर्मा, विलकेश, उषा देवी, अशर्फी देवी गायत्री शर्मा आदि साथ थी।

Read More

मथुरा। उपकृषि निदेशक परिसर मथुरा में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला एवं प्रर्दशनी में ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केन्द्र सिडिंकेट बैंक ने अपनी स्टाॅल लगाकर मेले में आये हुए किसान भाईयों को प्रधानमंत्री जन धन योजना, केसीसी, एनएलआरएम व अन्य नई ऋण व जमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया। किसानों को बताया कि पूर्व में खुले जीरो बैंलेस खाता धारकों को भी इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा तथा हर माह कम से कम एक बार रूपये कार्ड को प्रयोग करने पर ही बीमा का लाभ प्राप्त हो सकेगा। जनपद में अब तक 30 प्रतिशत लोगों का बीमा कैंसिल हो चुका है बीमा लाभ केवल मृत्यु की दशा में ही प्राप्त होगा। 5 हजार रूपये के ओवरड्राॅफ्ट की सुविधा केवल महिलाओं के लिए ही हैं। यह योजना केवल उन लोगों के लिए ही है जिनका बैंक में खाता नहीं है। इस अवसर पर केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने उपरिथत रहकर किसानों को बैंकों की जानकारी दी व उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इससे पहले मेले का शुभांरम्भ सी0डीओ0 मथुरा दुर्गाशक्ति नागपाल ने किया।

Read More

गोवर्धन। शुक्रवार से पुष्टिमार्गिय सम्प्रदाय के गोस्वामी गोकुलोत्सव महाराज नडियाद वाले के निर्देशन में दण्डवती परिक्रमा प्रारंम्भ की गई। जिसमें 350 देशी विदेशी भक्तों द्वारा दण्डवती परिक्रमा लगाई जा रही है। दण्डवती परिक्रमा प्रातः गिर्राज महाराज की पूजा अर्चना के साथ की गई। वही दण्डवती परिक्रमा को विश्राम देकर भक्तों द्वारा श्रीमद भागवत कथा के दशम स्कंध का रसपान हरी चैतन्य चरत द्वारा कराया जा रहा है। सभी भक्तों की ठहरने की व्यवस्था गोकुलेश भाई प्रोहित व वटुक कौशिक द्वारा की गई है। इस मौके पर जीतू भाई, रसिक भाई, महेन्द्र भाई, बालू भाई, समीर भाई, गोविन्द कौशिक, मयंक आदि थे।  

Read More

गोवर्धन। खुफिया ऐजैन्सियो द्वारा आंतकी गतिविधियों का संकेत मिलते ही पुलिस प्रशासन ने गिर्राज धाम के मदिरों पर आंतकी हमले की आंशका को गम्भीरता से लेते हुऐ मदिरों की सुरक्षा ब्यवस्था चुस्त दुरूस्त कर मंदिरों के गेटों पर मेटल डिटैक्टर, डाॅग स्क्वाॅयड टीम चैकिग कर आंतकियों पर नजर बनाये हुए है। गत दिन पूर्व पाकिस्तान के स्कूल में हुए आंतकी हमले को लेकर देश की खुफिया ऐजैन्सियों ने सभी राज्य सरकारों को अलर्ट जारी किया है। जिसमें स्कूल होटल व धार्मिक स्थानों पर आंतकवादी हमले की आशंका जताई गई है। आतंकी गतिविधियों को देखते हुए मथुरा जिले के पुलिस प्रशासन ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गम्भीर दिखाई दे रहा है। मंदिरों के आस पास खुफिया पुलिस की तैनाती की जा रही है। वही प्रमुख तीर्थ स्थल गोवर्धन गिर्राज धाम में नव वर्ष पर गिर्राज परिक्रमा व मंदिरों में पभु के दर्शन करने आनंे वाले श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा के लिये सोमवार को सीओ सदर अनिल कुमार ने गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर मेटल डिटेक्टर व मंदिर के आस पास डाॅग स्क्वाॅइड टीम द्वारा सघन चैकिग अभियान चलाया। दानघाटी मंदिर के सभी सेवायतों के साथ बैठक कर पुलिस का सहयोग या सतर्कता बरतने को कहा। सीओ अनिल कुमार ने थाना प्रभारी राजा सिंह को भी परिक्रमा मार्ग सहित कस्वा के तिराहे चैराहो पर चैकिग करने के निदेश दिये।

Read More

वर्ष मंे 6 माह से अधिक हो रही हैं छुट्टियाँ सी0 बी0 एस0 ई0 से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि संघठन ’एसोसियेशन आॅफ एफीलियेटेड स्कूल्स’ के अध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया ने जिला प्रशासन द्वारा ठण्ड अथवा अन्य करणों से जिला प्रशासन द्वारा आकस्मिक रूप से घोषित अवकाश की विधिवत सूचना भेजे जानें की अपेक्षा व्यक्त की है जिससे उसका अनुपालन किया जा सके। उन्होंने कहा है कि कतिपय समाचार पत्रों के 22 दिसम्बर के अंक में ठण्ड के कारण जिलाधिकारी के आदेश से 22 दिसम्बर को ही कक्षा 8 तक के विद्यालयों में अवकाश रखे जाने का समाचार प्रकाशित हुआ है। व्यवहारिक रुप से इस आदेश के अनुपालन में यह कठिनाई है कि सभी अभिभावकों के यहाँ समाचार - पत्र नहीं आते हैं और जहाँ आते भी है वहाँ प्रातः लगभग 8 बजे पहुँचते हैं। पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण यह भी संभव नहीं होता कि सभी अभिभावक समाचार पत्र आते ही उसे पढ़कर अवकाश की सूचना से अवगत हो जायें। उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन का अवकाश घोषित किया गया है उसी दिन प्रातः सूचना प्राप्त होने पर विद्यालय प्रबन्धन के लिए यह संभव नहीं होता है कि वे अभिभावकों को अवकाश की सूचना भिजवा सकें। शैक्षिक क्षेत्र में सी0 बी0 एस0 ई0 शिक्षण संस्थानओ का महत्त्वपूर्ण योगदान होने पर भी एक ओर जिला प्रशासन विद्यालयों को बंधुआ मजदूर समझता है कि आदेश की सूचना मिलते ही वह किसी भी प्रकार उसका अनुपालन कर लेगा दूसरी ओर ठण्ड में विद्यालय खुलने पर अभिभावक ये समझते हैं कि विद्यालय बच्चों के शत्रु हैं। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन आदेश प्रदान करने से पूर्व यह भी विचार करे कि व्यावहारिक रुप से उसका अनुपालन किस प्रकार संभव होगा। जिला प्रशासन जनपद की शिक्षण संस्थाओं की ’मेल आई डी’ प्राप्त कर संदेश भेज सकता है तथा न्यूज चैनल पर भी सूचना प्रसारित कराई जानी चाहिए। उन्होंने अन्त में कहा कि वर्तमान में वर्ष के 365 दिनों में रविवार, ग्रीष्मावकाश, शीतावकाश, पर्व - उत्सव, महापुरुषों तथा नेताओं की जयन्तियों के कारण 6 माह से अधिक की छुट्टियाँ हों जाती हैं जिसके कारण पढ़ाई बाधित होती है। अनेक छुट्टियाँ ऐसी होती हैं जिनका विद्यार्थियों से कोई सम्बन्ध नहीं होता है और वे राजनैतिक कारणों से की जाती हैं। विद्यार्थियों  की पढ़ाई के हित में इस स्थिति को भी नकारा न जाकर  इस पर शासन तथा शिक्षाविदों को गम्भीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।

Read More

शहर से बरामद हथियारों को दिखाते सीओ सिटी आईपीएस अजयपाल शर्मा मथुरा। पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र गोविन्द नगर में हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस दौरान भारी मात्रा में हथियारों के साथ ही नशीला पाउडर और दो बदमाश भी गिरफ्तार किये है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी नगर एवं आईपीएस डा0 अजयपाल शर्मा के नेतृत्व मे छापामार कार्यवाही कर गोविंद नगर पुलिस और एसओजी की द्वितीय टीम ने आज शहर के ही एक इलाके से मुखबिर की सूचना पर हथियारो का बड़ा भारी जखीरा पकडा है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में पिस्टल और तमंचे सहित 500 ग्राम नशीला पावडर बरामद किये है। साथ ही पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है जबकि अन्य भाग जाने मे सफल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेजा है।  

Read More

जागरूकता से 80 लाख लोगों को दी जा सकती है रोशनी- हेमा मालिनी मथुरा। स्व0 यशपाल महेन्द्रू द्वारा स्थापित महेन्द्रू फाउण्डेशन लोगों को नेत्रज्योति प्रदान करने के अभियान में निरन्तर जुटा हुआ हैं। ट्स्ट द्वारा अब तक लाखों मरीजों का उपचार कर पाॅच से अधिक नेत्र प्रत्यारोपण कराये जा चुके हैं। अपने पिता के इसी अभियान को सुपत्र अशोक महेन्द्रू और आनन्द महेन्दू निरन्तर आगे बढ़ा रहें हैं। इसी क्रम में संस्था के तत्वाधान में छाता क्षेत्र के गाॅव कामर में महेन्दू फाउण्डेशन के तीन दिवसीय मेघा आई कैम्प का उद्घाटन संासंद हेमा मालिनी ने किया। इस अवसर पर सासंसद हेमा मालिनी ने कहा कि नेत्रहीन लोगों के जीवन में रोशनी लाने की यह मुहिम दिल को छुनें वाली हैं। आॅखों के बिना जिन्दगी के एक दिन की कल्पना कर हम सिहर उठते है भारत में आज भी जानकारी नहीं होने और नेत्र दान की दर कम होने के चलते एक करोड़ 80 लाख लोग नेत्रहीन है इनमें 80 प्रतिशत वह लोग है जिनकी नेत्र ज्योति वापस लाई जा सकती हैं। संस्था के वर्तमान सदस्य अशोक मह्रेन्दु और आनन्द महेन्द्रू ने बताया कि वह अपने पिता की इस धरोहर को निरन्तर आगे बढा रहें हैं। भारत जैसे देश में नेत्रहीनों की इतनी वढ़ी संख्या कलंक की बात हैं। संस्था इसी को यान में रखतें हुए इस मुहिम को आगे बढ़ातें हुए नेत्रहीनों को नेत्र ज्योति प्रदान करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि संस्था के मकसद अन्धा करने वाली उन बीमारियों कासे दूर करना है जिनका ईलाज मुमकिन हैं। संस्था ऐसी बीमारियों और उनके उपचार के बारे मेकं जनचेतना लाना चाहता हैं। मथुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी मोतियाबिन्द का भयानक प्रकोप है लोगों को इसकी जानकारी नहीं हैं और ईलाज की सुकिधा नहीं होने का खामियाजा यह निर्दोष ग्रामीण भुगतते हैं। संसथा के मिशन में संस्था को आर्यवीर नेत्र चिकित्सालय और वाईपी मर्हेन्दू निरामर्य आई बैंक का उल्लेखनीय योगदान हैं। उन्होंने आश व्यक्त करते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय कैम्प में कामर के आसपास के लगभग 5 हजार लोगों को उपचार मिल सकेगा। उन्होंने संसाद हेमा मालिनी के इस सेवा कार्य में भागीदारी करने पर आभर व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उक्त शिविर में आये चिकित्सक मोतियाबिन्द और आॅखों की अन्य बीमारियों के इलाज में विशेषज्ञ है चिकित्सकों की टीम ने ऐसे रोगियों की पहचान की है जिनके मांतियाबिन्द का आॅपरेशन कर जिन्दगी में पुनः रोशनी लाने का भेरोसा हैं। उन्हें बताया कि परीक्षण के पश्चात महेन्द्रू फाउडेशन जरूरतमन्द मरीजों को निःशुल्क चश्मा व दवाईया भी देगा उन्होंने बताया कि हमारी पूरे भारत में एक सैकड़ा आई बैंक खोलनें की योजना है। संस्थान के सदस्यों ने भारत को नेत्रहीन मुक्त बनाने के लिए आगे वढ़कर नेत्रदान करने की अपील की है।

Read More

मथुरा। कांग्रेस विधान मण्डल दल विधन सभा उ0प्र0 एवं विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर, नेता ने अपनी विधायक निधि 2014-15 से गिरधरपुर में 4 लाख 68 हजार रू0 की लागत वाली 100 मी0 लम्बी इण्टरलाॅकिंग सड़क का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में लोगों द्वारा विधायक का जोशीला स्वागत किया गया तथा क्षेत्रीय निवासियों ने सड़क के निर्माण कार्य शरू होने पर हर्ष व्यक्त किया तथा विधायक को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अपनी विधान सभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में करते है और करते रहेगे। विकास कार्य कराने के लिये क्षेत्र की जनता का जागरूक होना भी अत्यन्त आवश्यक है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नेत्रपाल, वरिष्ठ काॅग्रेसी महेश रावत, युवा काॅग्रेस अघ्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम, चै0 रामभरोसी, पे्रम सिंह फौजी, हरि सिंह, हरवीर पहलवान, आनन्द आदि थे।  

Read More