मथुरा

मथुरा। थाना मांट अन्र्तगत नगला सिरिया में रहने वाली त्रिवेणी पत्नी हाकिम सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके घर में घुसकर श्याम सिंह पुत्र मोहन सिंह आदि बीस लोगों ने छेड़छाड़ की। ईट-पत्थर फैंके और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

Read More

फरह। कस्बे के धाना खेमा में बबली पत्नी राजू ने रिपोर्ट लिखाई है कि अवधेश पुत्र श्याम और उसके साथी ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की और गले में पहने पेंडल को जबरदस्ती तोड़कर ले गये। 

Read More

मथुरा। थाना छाता अन्र्तगत एक्सल कालोज के पास अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नौक पर एक यात्री से उसकी गाड़ी रुकवाकर माल और सामान लूट ले गये। इस संबंध में सुनील बत्रा पुत्र जीसी बत्रा निवासी न्यू महावीर नगर दिल्ली ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।   

Read More

मथुरा। जनपद में चल रही खाद की किल्लत से किसान बुरी तरह परेशान है। जगह जगह खाद की ब्लैक हो रही है और किसानों को बाजिब मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं है। खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने आज छटीकरा क्षेत्र में और चैमुंहा में सड़क जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर किसानों को मना लिया। किसानों का कहना था कि यूरिया और डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान फसल नहीं बो पा रहे। जिला प्रशासन और समाजवादी पार्टी भी किसानों को खाद दिलाने की घोषणा कर चुकी है लेकिन किल्लत के चलते कुछ भी नहीं हो पा रहा है। किसानों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। किसानों को खाद न मिलने में वह बेहद परेशान है। जिला प्रशासन द्वारा कई दिन बीत जाने के बाद भी खाद को लेकर गंभीरता से कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। वहीं किसानों ने ये भी आरोप लगाया है किया क्षेत्रीय सहकारी समितियों ब्लैक में खाद बेच रही हैं और जिला प्रशासन किसानों को खाद मुहैया कराने को लेकर किसानों की समस्या पर गंभीर न होकर लापरवाही बरत रहा हैं। जिससे किसान बेहद परेशान है।   

Read More

शाहपुर हवेली गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव मथुरा। बलदेव और महावन क्षेत्र में दो शवों के मिलने से सनसनी है। मिली जानकारी के अनुसार बलदेव के गांव हमीरपुर छौली में घर के अंदर 80 वर्षीय वृद्ध महिला दुलारी का शव मिला है। परिजन इसे हत्या बता रहे है। बताते है कि घर से नकदी भी गायब है। मृतका एक रोज पूर्व बैनामा कराकर लौटी थी। मौके पर एसपी देहात पहुंच गये और आवश्यक जानकारी ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं महावन कस्बे के शाहपुर हवेली में 40 वर्षीय कल्लू नामक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। यह व्यक्ति हथौड़ा बलदेव का रहने वाला है। परिवारीजनों ने बताया कि आज सुबह वह घर से खेत पर काम करने के लिए निकला था। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी थाना पुलिस और सीओ राजेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंच गये और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।  

Read More

राजकीय बालगृह में अनाथ बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित करते जागृति फाउण्डेशन के सदस्य मथुरा। नगर की चर्चित संस्था जागृति फाउण्डेशन मथुरा द्वारा एक दिसम्बर से एड्स माह के रूप में मनाया जा रहे दिसम्बर माह के अन्तर्गत आज राजकीय बाल गृह मथुरा में वस्त्र वितरण कार्यक्रम मनाया। इस मौके संस्था की ओर से बालकों को वस्त्र वितरित किये गये और एक गैस चल्हा भी बालगृह को भेंट किया गया।  विदित हो कि नगर की चर्चित संस्था जागृति फाउण्डेशन मथुरा द्वारा एक दिसम्बर से लगातार समाज सेवा के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कभी एड्स जागरूक अभियान रैली, तो कभी रोगियों को फल और दवा वितरण और कभी एड्स रोग से दिवंगत हुए एमटीएचों को श्रद्धान्जली कार्यक्रम। अब इसी श्रृंखला में आज 18 दिसम्बर को संस्था जागृति फाउण्डेशन मथुरा द्वारा दोपहर दो बजे से राजकीय बाल गृह में अनाथ बच्चों को गर्म कपड़े, जर्सी स्वेटर का वितरण किया गया। जिससे बाल गृह के बालक काफी ख्ुाश दिखाई दिये। संस्था ने इस मौके पर बालगृह की आवश्यकता के अनुरूप एक गैस चूल्हा भी बालगृह को भेंट किया गया। फाउण्डेशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर चर्चित समाज सेविका डाॅली जान के अनुसार जागृति फाउण्डेशन के बोर्ड मेम्बर एवं सीए अमित कुमार बंसल के जन्म दिवस 18 फरवरी के अवसर पर प्रस्तुत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   

Read More



Mediabharti