मथुरा

राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन के दौरान दीवानी परिसर में लगे मेले जैसे माहौल का दृश्य मथुरा। जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता एवं निगरानी में आज जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवनी प्रांगण में सम्पन्न हुआ। दूर दराज क्षेत्रों से भारी संख्या में आये हुए वादकारियों ने अपने सम्बन्धित न्यायालयों में जाकर आपसी सुलह समझौते के आधार पर अच्छी संख्या में वादों का निस्तारण कराया। लोक अदालत में समस्त बैंक, बीमा कम्पनियों, परिवहन, रोड़वेज, बांट मॅंाप, भरण पोषण, परिवारिक, पुलिस, मनोंरजन, वन, विद्युत, राजस्व आदि के कैम्प के लगे थे जिनमे वादकारियों ने अपने वाद का निस्तारण कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि इस बार लोक अदालत के लिए लगभग 42 हजार वादों को चिन्हित किया गया था जिसमें से बहुत अच्छी संख्या में वाद निस्तारित हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि काफी समय पूर्व से ही राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां शुरू कर दी गई थी पक्षकारों को नोटिस भेजकर कई बार सुलह समझौता वार्ताओं का आयोजन किया गया तथा उनको आमने सामने बैठाकर सुलह समझौता वार्ता करायी गई, और इसी का यह परिणाम है कि आज इतनी अच्छी संख्या में वादों का निस्तारण हो सका है। उन्होंने यह भी बताया है कि आगे भी ऐसे ही प्रयास लगातार जारी रखे जायेगें ताकि वादों का निस्तारण होता रहे और न्यायालय में काम का बोझ हल्का होता रहे तथा वादकारियों को भी राहत मिलती रहे, और उच्चतम न्यायालय की भी यही मंशा है।   

Read More

डीएम राजेश कुमार से मुलाकात करते यमुना रक्षक दल के सन्त जयकृष्ण दास एवं अन्य मथुरा। यमुना रक्षक दल के सभी पदाधिकारी विगत गुरूवार को डीएम आवास पर जाकर गोकुुल बैराज के पीडि़तोें के इलाज एवं मुआवजे की मांग की। साथ ही कैंसी से पीडि़त नारायन पुर गाँव के लोगो के इलाज एवं वहाँ पर मीठे जल की व्यवस्था कराने की मांग की। डीएम ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही गोकुल बैराज के पीडि़तों का इलाज होगा साथ ही नारायन पुर गांँव में पानी की समस्या दूर होगी। जिलाधिकारी ने बताया की 10 दिसम्बर को होने वाले लखनऊ की बैठक में इस समस्या के समाधान के विषय में शीघ्र ही समाधान किया जायेगा और किसानों को मुआवजा सरकार के द्वारा दिया जायेगा एवं किशन नामक बालक जिसकी आँख खराब हुई है उसका इलाज सरकारी खर्चे पर कराया जायेगा। नारायन गाँव के पीने के हेतु शुद्ध मीठा जल की व्यवस्था करायी जायेगी इसके लिए जल निगम को सूचित कर दिया जायेगा एवं मरीजो की जाँच करवाने हेतु मेडिकल टीम नारायन पुर गाँव जायेगी। सन्त जयकृष्ण दास जी समेत सभी यमुना रक्षक दल के पदाधिकारी गुरूवार को दामोदर पुर गाँव गये जहाँ गोकुल बैराज के पीडि़त थेे। सन्तजी ने बताया की जो लोग गोकुल बैराज में घायल हुये थे उनका अच्छे अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराया जायेगा, साथ ही उन्हे मुआवजे भी दिये जायेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया गोकुल नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, आशीष गोेस्वामी, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, अजय शर्मा, हरिशचन्द्र एडवोकेट, धर्मेन्द्र सिंह एडवोकेट, नारायन पुर गाँव से लोचन सिंह अध्यक्ष, चन्दन सिंह, डाॅ0 भरम सिंह, कमल सिंह, कुँवरपाल आदि उपस्थित थे।  

Read More

जेवरात, नगदी के साथ साथ एटीएम से भी निकाल ले गये नगदी लूट का शिकार हुए अश्वनी दास व उनकी पत्नी पुलिस चैकी जैंत पर तहरीर लिखते हुए चैमुहां। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जारी लुटेरों के आतंक ने वृन्दावन निवासी अश्वनी दास को अपना शिकार बनाया। स्काॅर्पियों सवार लुटेरे लिफ्ट देने के बहाने अश्वनी दास को बिठा ले गये और रास्ते में न सिर्फ उनसे नगदी जेवरात आदि लूटे बल्कि उनके एटीएम कार्ड से भी 32 हजार रूपये की नगदी निकाल कर ही उन्हें मुक्त किया। बदमाशों के चंगुल से मुक्त होकर पीडि़त दम्पत्ति ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है। सूचना पर पहुंची सीओ सदर व एसपी सिटी के प्रयासों पर भी लुटेरों का कोई पता नहीं चल सका है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुटेरों का आतंक अभी भी जारी है। लुटेरे हाइवे पर बेझिझक लूट कर पुलिस को चुनौती पे चुनौती देतेे चले आ रहे हैं। मानो हाइवे पर पुरी तरह से लुटेरों का राज हो गया है। लुटेरे जब चाहे लूट की घटना को अंजाम देकर बड़ी आसानी से बच निकलते हैं। विगत माह 21 नवबंर को बैंक लूट और 23 नवबंर को पशु व्यारियों से ढेड़ लाख रूपये की लूट कर चुके लुटेरों ने गुरूवार को एक युवक से लाखों रूपये की लूट कर बड़ी आसानी से बचकर निकल गए। अश्वनी दास पुत्र पदम्ना दास निवासी चैतन्य बिहार वृन्दावन गुरूवार को सुबह 10ः30 बजे वृन्दावन से दिल्ली जाने के लिए छटीकरा चैराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी वहां आकर एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी आकर रूकी और अश्वनी दास से दिल्ली जाने के लिए कहा अश्वनी ने उनसे किराया तय किया और गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी छटीकरा से करीब आधा किलो मीटर दूर ही चली थी कि लूटेरों ने अपनी गाड़ी को सरकारी गाड़ी बताकर अश्वनी से उसके पास रखे पैसे मांगना शुरू कर दिया। अश्वनी को समझने में देर न लगी उसने लुटेरों से गाड़ी में से उतरने को कहा लेकिन लुटेरों ने उसे गाड़ी की शीट के नीचे डालकर तमंचा तानकर चुप रहने को कहा। अश्वनी के पास 1500 रूपये एक ब्रैशलेट, दो कान की बाली, दो सोने की अंगूठी छीन ली अश्वनी के पर्स में रखे दो एटीएम निकालकर उनके पिन नम्बर पता कर एक लूटेरे को एटीएम के पास उतारकर गाड़ी को हाइवे पर घंटो तक घुमाते रहे। लूटेरों को जब ये विश्वास हो गया कि पैसा एटीएम से निकल चुका है तो वे अश्वनी को जैंत माइनर के पास उतारकर चले गये। अश्वनी के बताए अनुसार एचडीएफसी बैंक के एटीएम से लुटरों ने 21000 रूपये निकाल और आइसीआइसी बैंक के एटीएम कार्ड से 11000 रूपये निकाले। इस वारदात की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी सिटी मनोज सोनकर एवं सीओ सदर प्रीति प्रिय दर्शिनी समेत पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।  

Read More

मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट एवं नियंत्रक राजेश कुमार ने नागरिक सुरक्षा दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया सभी वार्डन सेवा के सक्रिय सदस्यो को शपथ दिलायी और संयुक्त निदेशक नागरिक सुरक्षा का संदेश पढकर सुनाया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र शर्मा के साथ नगर मजिस्ट्रेट एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा हेम सिंह ने कार्यक्रम में सिरकत की, कल्याण दास अग्रवाल डी0ची0 वार्डन ने वार्डनो की समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। जिसमें स्वयं सेवको को मिलने वाला ड्यूटी भत्ता बढाने को कहा। उसे बढाकर दिल्ली के स्वंयसेवको या होमगार्डो के बराबर किया जाये और टोल पर नागरिक सुरक्षा के परिचय पत्र पर सम्मान के तौर पर छूट प्रदान की जाये। नागरिक सुरक्षा प्रमाण पत्र की सरकारी नौकरियां व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में वेटेज प्रदान करने की व्यवस्था की जाये। दीपक बैकर स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डन व्दारा आगामी वर्ष के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की जनपद के स्कूल कालेजो तथा औद्यागिक प्रतिष्ठानों में नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण आयोजित किये जाये। सार्थक चतुर्वेदी डिप्टी डीविजनल वार्डन ने बताया कि स्थापना दिवस सप्ताह के रूप में मनाया गया है। जिसमें 01 दिसम्बर से दिनांक 6 दिसम्बर तक माउन्टहिल अकादमी में निबंध प्रतियोगिता, शिश सदन में बच्चो को भोजन, ओ0पी0 एकदमी स्कूल में रेस, जिला अस्पताल में फल वितरण, नागरिक सुरक्षा पर गोष्ठि एंव अंत मे विशिष्ट कार्यो पर जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा व्दारा कर्मठ स्वंय सेवको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह द्वारा यह बताया गया कि राज्य आपदा प्रबंधन की योजना के अनुसार मथुरा नगर की 120 ग्राम पंचायतो में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 50 स्वंय सेवको की फस्ट रिसपान्डर टास्क का गठन किया जाना है। जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवको की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इन पदाधिकारियों के कारण ही नगर में होने वाले विभिन्न धार्मिक उत्सव ईद, मौहर्रम, यम द्वितीया, गुरू पूर्णिमा (गोवर्धन मूडिया पूर्णिमा मेला) अक्षय नवमी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी, बरसाना व नंन्दगांव श्री कृष्ण जन्मभूमि होली आदि में विशेष व सक्रिय सहयोग होता रहा है। पिछले दिनो आपके द्वारा यातायात माह में उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त किया। स्वयं सेवको की समस्याओ से निदेशालय को अवगत कराया जायेगा तथा विभाग की बिल्डिंग की भी शीघ्र रिपेरिंग करायी जायेगी। कार्यक्रम में गणेश पाल, भारत भूषण तिवारी, राजेश मित्तल राम निवास तिवारी, एसके अग्रवाल, विष्णु उपाध्याय, मुकेश तिवारी, मुन्नवर वेग सचिन अग्रवान, राम कुमार चैहान, राजेन्द्र बंसल, दीपक शर्मा, नीरज राठौर, गुलशन कुमान, पवन कुमार आदि सम्मानित वार्डन एवं स्वय सेवको के साथ साथ वेतनिक स्टाफ में शम्भुदयाल, जगदीश सिंह, डोरी सिंह, भगवान देवी, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा के वार्ड सं0 31 में सदस्यता अभियान के तहत प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें 250 पुरूषों एवं महिलाओं को इस सदस्यता अभियान से जोडा गया कार्यक्रम में सर्वश्री योगेश आवा (नगर प्रभारी) विकास वाष्र्णेय, सुनील गहलौत दिवाकर आचार्य, देवेन्द्र पाठक, दीपक वर्मा, अशोक शर्मा, राजेश उपाध्याय, मनोज शर्मा, वाॅवी हाथी वाले, वनवारी अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया। सदस्यता अभियान का अवलोकन श्री रामप्रताप सिंह प्रदेश मंत्री द्वारा किया गया। 

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के ग्राम विलन्दपुर के टोल प्लाजा के पास ड्रम से भरी मेटाडोर का टायर फटनें से मेटाडोर डिवाईडर से टकराकर पलट गई जिससें एक वृद्व सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी वहीं महिला पुरूष, और बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे स्थित ग्राम विलन्दपुर स्थित टोल प्लाजा के पास आगरा की ओर से आ रही मेटाडोर का अचानक टायर फट गया और मेटाडोर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर सडक पर पलट गयी। जिससें मेटाडोर के नीचें दबकर मेटाडोर में सवार नरेन्द्र पुत्र मुन्शी, निवासी दरारा सुरीर, व एटल जट्टारी थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ की दर्दनाक मौत हो गईं वहीं 6 वर्षीय रितिका पुत्री भूपेन्द्र, निवासी जटटारी अलीगढ, फरूकन पुत्र नूर मौहम्मद निवासी अलीगढ, अर्जुन पुत्र मूलसैन निवासी कानके नौहझील, सतीश पुत्र हरि नारायाण निवासी ककलों अलीगढ़, सोनू पुत्र श्याम निवासी नगला सिरिया, राया, रिंकी पुत्र भूपेन्द्र निवासी जट्टारी अलीगढ़, मोती पत्नी सत्यवीर निवासी जट्टारी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को देख आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ें इसी बीच सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मेटाडोर के नीचें दवें लोगों को वाहर निकालकर घायलों को ईलाज के अस्पताल में भर्ती कराया हैं। वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अनिल यादव ने भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह नगर पालिका कर्मियों की भारी फौज को साथ लेकर स्थानीय डीगगेट तिराहें सये लेकर मसानी चैराहा तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया। इस दौरान सडक के दोनो ओर बनें पक्कें अतिक्रमणों को भी ढहाया गया जिसे लोग मूक दर्शक बनकर देखतें रहें उक्त अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरान भारी पुलिस फोर्स की सख्ती को देखकर लोग विरोध करने का साहस भी नहीं कर सकें। वहीं स्थानीय लोग उक्त अभियान से खुश नजर आ रहें थे साथ ही कई लोगों का कहना था कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु ऐसा अभियान प्रशासन को रोजाना चलाना चाहिए।  

Read More

मथुरा। विजय कृष्ण दत्ता ग्रुप कैप्टन जिला सैनिक कल्याण एंव पुर्नवास ने अवगत कराया है, कि 07 दिसम्बर, 2014 को झण्डा दिवस मनाया जायेगा, झण्डा दिवस मनाये जाने का उदद्ेश्य भिन्न भिन्न युद्वों में शहीद हुये सैनिकों, शूरवीर सैनिकों, युद्व में अपंग हुये सैनिकों, सेवनिव्त्त और सशस्त्र सैनिकों के प्रति राष्ट्रीय एकता की भवना को जन-जन में जागृत कराना है। झण्डे प्रदर्शित करके एंव झण्डा दिवस के अवसर पर दान देकर सम्पूर्ण राष्ट्र सशस्त्र सेना के प्रति राष्ट्रीय एकता की भवना एंव कृतज्ञता को व्यक्त करता है जिससे सीमा पर तैनात देश के प्रहरियों को यह संदेश जाता है कि वे अकेले नहीं है। अपितु पूरा राष्ट्र उनके साथ है।

Read More

29वीं अखिल भारतीय प्राइजनी इन्दिरा मैराथन में विजयी हुए स्पोर्टस मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रतिभागी 30वीं पुणे अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन हेतु चयनित हुए धावकों के साथ कोच  मथुरा। आगामी 07 दिसम्बर 2014 को पुणे महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली 30 वीं पुणे अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन में जिला मथुरा के अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन धावक अरूण कुमार सिंह आर्य के प्रतिनिधित्व में मैराथन में अरूण कुमार शर्मा, अर्ध मैराथन में श्रीमती अंजनि मल्लाह, सतोष कुमार, 10 किमी0 दौड़ प्रतियोगिता में राजकुमार, नरेन्द्र सिंह, रवि चाहर, अनिल कुमार, अरूण कुमार सिंह आर्य एवं अनुमोदित कम उम्र के धावक कर्मवीर सिंह, दीपू सिंह, रोहित कुमार, प्रतिभाग करेगें। ये टीम ब्लैक स्टोन गल्र्स इण्टर काॅलेज सदर मथुरा से गन्तव्य हेतु अपरान्ह 03ः00 (15ः00) बजे रवाना होगी। इससे पहले 19 नवम्बर 2014 को इलाहाबाद में 29 वें अखिल भारतीय प्राइजमनी इन्दिरा मैराथन का आयोजन किया गया था। वरिष्ठ अन्तर्राष्ट्रीय धावक अरूण कुमार सिंह आर्य एवं स्पोर्टस मार्सल आर्टस एकेडमी के तत्वाधान में मैराथन में प्रतिभाग, अरूण कुमार शर्मा ने प्रतिभाग, वरिष्ठ धावक अरूण कुमार सिंह आर्य, चिकित्सक आर0एस0 शर्मा, राजेश यादव, मोहन यादव, मैराथन में प्रतिभाग हेतु सांत्वना देकर सम्मानित किया गया है। मैराथन में महिला धावक कुमारी साइना खातून 12 वें स्थान पर रहीं, उन्हें प्रमाण पत्र, मैडल, साल एवं नगद पुरस्कार रू0 6000 से सम्मानित किया गया। अंजलि मल्लाह ने मैराथन में प्रतिभाग किया। 8 किमी में मोहित रंजन सिंह यादव ने प्रतिभाग किया एवं 8 किमी वरिष्ठ धावक दौड प्रतियोगिता में गिरीश चन्द्र ने प्रथम स्थान, प्रमाण पत्र, मैडल, साल एवं रू0 5000 नगद पुरस्कार, योगेन्द्र प्रताप यादव द्वितीय स्थान को प्रमाण पत्र, मैडल, साल एवं रू0 3000 का नगद पुरस्कार, नवल किशोर को तृतीय स्थान को प्रमाण पत्र, मैडल, साल एवं रू0 2000 का नगद पुरस्कार, नरेन्द्र कुमार पाॅचवे स्थान को प्रमाण पत्र, मैडल, पटुका एवं रू0 1000 का नगद पुरस्कार से सम्मानित किया, रामोतार राजभर को छटवाॅ स्थान को प्रमाण पत्र, मैडल, पटुका एवं रू0 1000 को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। कुमारी ज्योति गुप्ता ने 4 किमी0 में प्रतिभाग किया इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग माननीय रामकरन आर्य, क्रीड़ा निर्देशक आर0पी0 सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती भावना सिंह, पी0के0 सिंह, रूस्तम खाॅन एवं हेम्मर थ्रो के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी चन्द्रोदय नारायण सिंह विशिष्ठ खिलाड़ी, अतिथि इत्यादि मौजूद थे। विशिष्ठ उपलब्धियों को देखतेे हुए ब्लैक स्टोन की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि सिंह ने वरिष्ठ धावक अरूण कुमार सिंह आर्य को क्रीडा उपकरण स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं स्कूल की छात्रा कु0 अंजलि, लक्ष्मी, शैफाली को खेल के प्रति रूचि को देखते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करांटे कोच सिद्धू कुरैशी, एसएमएएके कृते सचिव हरिओम विश्नोई, कार्यकालीन शारीरिक शिक्षक श्रीमती रजनी सिंह, श्रीमती अरूणा हरबर्ट, सह0 महिला कोच संध्या चटर्जी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सभी खेल संस्थानों ने जीत की शुभकामऐं देते हुए उज्जवल भविष्य की मनोकामना की।

Read More

मथुरा। आगामी 19 फरवरी 2015 से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, लेकिन आज भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं की शुचिता पर सरकारी तंत्र ही कालिख पोत रहा है। पिछली परीक्षा में पकड़े गए तीन फर्जी कक्ष निरीक्षकों का बाल भी बांका नहीं हुआ। सामूहिक नकल मिलने पर भी कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हवा हवाई हो गई। बोर्ड परीक्षा के दौरान सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने खायरा के सौरभी इंटर कालेज पर ये फर्जी निरीक्षक पकडे थे। इनके पास बाकायदा विभाग द्वारा बनाए परिचय पत्र भी मिले थे, मगर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। ये भी जानने की जरूरत नहीं समझी कि ये कहां और किससे बनवाए। बल्देव क्षेत्र के कई बोर्ड परीक्षा केंद्रों में तत्कालीन एसडीएम महावन विश्वभूषण मिश्रा ने सामूहिक नकल पकड़ी थी। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय के साथ डीआइओएस कार्यालय को भी दी थी। ये परीक्षा केंद्र इटौली, हवेली, हथकौली, कारब, पटरौली में थे, मगर कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इस बार अभी तक नकल कराते पकड़े गए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने या न लगाने का कोई भी फैसला नहीं किया है।  डीआइओएस कार्यालय के सूत्रों के अनुसार हर साल ऐसा होता है। नकल कराते हुए कक्ष निरीक्षक पकड़े जाते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने की जगह बस उन्हें आगे की परीक्षा में सेंटर से हटा दिया जाता है। इसके बाद अगली बार ऐसे लोग फिर से कक्ष निरीक्षक बन कर गड़बड़ी करने लगते हैं। डीआइओएस डा0 ए0के0 दुबे के मुताबिक इस बार कक्ष निरीक्षक बनाने में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। बोर्ड परीक्षा के लिए सेंटर बनाने में गड़बड़ी की शिकायत पर संयुक्त शिक्षा निदेशक जेडी अरविंद पांडेय ने डीआइओएस से जानकारी मांगी है। साथ ही इन्हें इस बार परीक्षा केंद्र बनाने या न बनाने की जानकारी की सत्यता परखने को कहा है।  

Read More