मथुरा

बल्देव। नगर पंचायत बल्देव के सफाई कर्मचारी गिर्राज के सेवानिवृत्त होने पर नगर पंचायत कार्यालय पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी गिर्राज को नगर पंचायत अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा, ईओ रामआसरे कमल व सभासदों तथा नगर पंचायत कर्मियों ने स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाई दी। सेवानिवृत्त कर्मी गिर्राज ने कहा कि नगर की जनता से मिले प्यार को शायद ही कभी भुलाया जा सकेगा। उन्होंने अन्य कर्मियों से भी पूरी मेहनत के साथ कार्य करने का आव्हान किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, सभासद बनवारीलाल, नारायण हरि, दाताराम, बलभद्र पांडे, इस्लाम भाई, सुनील पांडे, श्रीभगवान, मनीष शर्मा, दाऊबाबा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने कार्यों की समीक्षा में ग्रामीण विद्युतीकरण, आन्तरिक गलियों में सी0सी0 रोड, समग्र ग्रामों में स्वच्छ पेयजल, आॅगनवाड़ी केन्द्रों हेतु भवन निर्माण, स्वच्छ शौचालय, निःशुल्क बोरिंग, कौशल विकास योजना, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, समग्र ग्रामों को सम्पर्क मागों से जोड़ने, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, पेंयजल हेतु हैन्ड पम्पों के रिबोर तथा नये की स्थापना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन तथा लोहिया ग्रामों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ने एवं गाॅव में किये जा रहे विकास कार्यों को मानक के अनुरूप गुणवत्ता से किया जाये। विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा में कार्यों पर असंतोष जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छूटे हुए शेष सभी विकास कार्य इस माह के अन्त तक अवश्य  समय से पूर्ण कर लिये जायेर्। जिससे कि शासन द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों का लाभ आमजन को मिल सके। जिलाधिकारी ने बताया कि कौशल विकास मिशन योजना में वर्ष 2014-2015 के लक्ष्य को माह जनवरी 2015 तक पूर्ण कर लिया जायें। उन्होंने ग्रामीण अभियं.त्रण अधिकारी को कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि लोहिया ग्रामों से सम्बन्धित सभी सहायक अभियंताओं को निर्देशित करें कि वे अपने अपने क्षेत्रों में कराये जा विकास कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करायें। उन्होंने विकास कार्यों में किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा में माॅडल स्कूल, भण्डार गृहों के निर्माण, राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज के भवन निर्माण को शीघ्र्र पूर्ण करके हस्तगत कराने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिये है। ड्रेस वितरण, मिड-डे मील वितरण, समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति, कृषि उपकरण वितरण आदि की भी समीक्षा की गयी।  उन्होंने शौचालय निर्माण, निर्मल भारत अभियान, खारे पानी की समस्या निःशुल्क प्याऊ, नहरों की सफाई, सामाजिक आर्थिक जनगणना आदि पर विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिेकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, जिला विकास अधिकेारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ए0के0 बाजपेयी, समाज कल्याण अधिकारी उमा शंकर शर्मा तथा विभिन्न  विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।   

Read More

गोवर्धन। कस्बे के जहाज घर स्टेडियम में आज सन्त प्रेमदास जी महाराज की स्मृति में तृतीय क्रिकेट सम्मेलन सम्पन्न हो गया। आयोजन के दौरान स्टेडियम भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा रहा। अन्तिम औैर फाइनल क्रिकेट मैच में राया की टीम ने पेलखू की टीम को 38 रन से हरा कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया। परम सन्त प्रेमदास जी महाराज की स्मृति में हर वर्ष की भांति इस बार भी आयोजित हुए तृतीय क्रिकेट सम्मेलन का आयोजन पिछले दिनों बड़े ही धूमधाम से आरम्भ हुआ। क्रिकेट सम्मेलन में जनपद भर की 11 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। जिसमें चलते चले आ रहे मैचों की सभी श्रंखलाओं को पार करते हुए अन्तिम और फायनल मैच मंे राया और पेलखू की टीमें पहुंची। जिसमें टाॅस जीतने के साथ ही पहले बल्लेबाजी करती राया की टीम ने 129 रन का लक्ष्य रखा। बाद में खेलने आयी पेलखू की टीम राया की टीम द्वारा बनाये गये 129 के लक्ष्य को न भेद सकी और 91 रन ही बना कर ढ़ेर हो गयी। आयोजकों में मुख्यातिथि बाँके सिंघल एवं कलाधारी आश्रम के महन्त राघव दास जी ने विजेता टीम राया को ट्राॅफी और पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया वहीं उप विजेता टीम पेलखू को भी सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल लोगों मंे मटरू खान, जीतू ठाकुर, पार्थ शर्मा, आशो, जीतू मंगफली, बाॅबी, मोहन आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। जिला सेवा योजन अधिकारी ने अपनी विज्ञिप्त के माध्यम से बताया है कि यूनीटेक इन्स्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट स्टडीज कानपुर के पक्ष में एडवांस डिप्लोमा इन विजनिस मैनेजमेंट स्किल प्रोग्राम हेतु इस कार्यालय के नाम से जो बुलावा पत्र अभ्यर्थियों को भेजे गये है वे इस कार्यालय द्वारा नहीं भेजे गये है और इस कार्यालय की लिफाफे पर लगायी गयी मुहर व अधिकृत अधिकारी के हस्तारक्षर फर्जी है जिनका इस कार्यालय से कोई सरोकार नहीं है। उक्त सस्था के पक्ष में यदि कोई शुल्क लिया गया या लिया जा रहा है तो उसकी इस कार्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं है और न ही उक्त संस्था या किसी कोर्स का तत्वाधान इस कार्यालय का है।  

Read More

गिरिराज धाम में धर्मशाला गैस्ट हाउस बने जिस्म फरोशी के अडडे गोवर्धन। गिरिराज धाम जैसे पवित्र तीर्थ स्थल में अब कोई भी कुकर्म होना बाकी नहीं रहा है। पूर्णिमा मेले के दैारान जहां यहां पर शराब की बिक्री एकदम से 7-8 गुना तक बढ जाती है वहीं ऐसे मेलों के दौरान यहां कण्डोम की बिक्री भी बेइन्तहां बढ जाती है। श्रद्धा और भक्ति के नाम पर यहां आने वाले भक्तों की भीड़ में ऐसे भी बहुत से लोग आते है जो भक्ति की शक्ति को कलंकित कर भीड़ और श्रद्धा के रेलाओं का भरपूर फायदा उठाते है। वहीं चन्द अतिरिक्त पैसों के लालच में यहां के लोग भी उन्हें सहयोग करने से नहीं चूकते। ऐसा ही एक मामला यहां सोमवार को देखने को मिला। जब सौंख अडडा स्थित एक धर्मशाला में गिरिराज परिक्रमा की कह कर अपने घर से आयी युवती दो युवकों के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों दबोच ली गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आयी लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। मिली जानकारी के अनुसार एक युवती घर से गोवर्धन गिर्राज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा करने के बहाने से दो युवकों के साथ गिरिराज धाम गोवर्धन आयी थी। युवती और युवकों ने गिरिराज परिक्रमा लगायी या नहीं लगायी ये तो पता नहीं लेकिन वे तीनों सौंख अडडा पर बिजली घर के समीप बीयर के ठेके के सामने स्थित एक गैस्ट हाउस में कमरा लेने पहुंच गये। धर्मशाला संचालक ने पहले उन्हें देखकर कमरा देने से मना किया लेकिन बाद मंे अतिरिक्त पैसों के लोभ मंे उसने कमरा नम्बर पाँच उन तीनों के लिये खोल दिया। युवती के साथ एक युवक कमरे में रंगरेलियाँ मनाने के लिये घुस गया। वहीं दूसरा युवक धर्माशाला के बाहर बियर या शराब पीने चला गया। कुछ देर बाद शराब या बीयर पीने के बाद दूसरा युवक भी कमरे पर लौट आया। कुछ ही देर के बाद उक्त कमरे से चीख पुकार की आवाजे आने लगी। तो गैस्ट हाउस संचालक अपने आॅफिस से बाहर निकला और उसने कमरे में चीख पुकार सुनकर 100 नम्वर पर सूचना पुलिस को देने लगा तो दोनों युवकों ने गैस्ट हाउस संचालक की जमकर पिटाई कर दी। चीख पुकार सुन आस पास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहॅुची पुलिस ने दोनो युवक और युवती को उनकी सिल्वर रंग की बुलट मोटर साईकिल सहित पकड़ लिया और उन्हें थाने ले आयी। पुलिस ने युवती को थाने में बने कम्प्यूटर रूम में बिठा लिया और युवकों को आॅफिस में बिठा रखा था। समाचार लिखे जाने तक इनके खिलाफ कोई कार्यबाही नही की गई है।  

Read More

इन्डिया राईजिंग के वेनर तले सैकड़ो कार्यकताओं ने श्री ब्रज खन्डेलवाल जी के निर्देशन में स्थानीय भगत सिंह पार्क पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के आस पास साफ सफाई की तथा पार्क का रंग रोगन भी किया इस अवसर पर समाज के सभ्रान्त लोगों ने इस कार्य में हाथ बटाया। जिसमें वकील, पत्रकार, समाजसेवी व राजनैतिक पार्टी के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर वरिश्ठ पत्रकार व टाइम्स आॅफ इन्डिया के विशेष सम्वाददाता श्री ब्रज खन्डेलवाल जी कहा कि भगवान श्री कष्ण ने विश्व में प्रेम का सन्देश दिया और इस शहर को उनके कारण विश्व स्तरीय पहचान मिली है हमें इस पर गर्व करना चाहिए और ऐसा कुछ इस शहर के लिये करना चाहिये जिससे इस शहर में आने वाले विदेशी मेहमानों को इसको देखकर भी प्रभावित कर सके हमें हमेशा छोटे शहरों में कुछ नही है कुछ नही होगा इस मानसिकता को त्याग कर इसके रख रखाव पर ध्यान देना होगा। आप भी अपने आस पास के माहोल को सुधारने का विचार करें और देखें की हम अपने शहर को किस प्रकार से सुन्दर तथा एतिहासिक इमारतों की सुन्दर बना सकते हैं जिससे हमारे शहर की पहचान भी विश्व स्तरीय बनी रह सके। इस कार्यक्रम सुनील शर्मा, पवन गोतम, हरीश सेनी, सत्यपाल सिंह, उमाशंकर चैधरी, महेन्द्र चैधरी, मनोज चैधरी, रहीश कुरेशी, मफत लाल, जेन साहव एलआईसी वाले, प्रदीप उकरानी, उपदेश तिवारी आदि उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti