मथुरा

मथुरा : जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह की अध्यक्षता में मत्स्य पालक विकास अभिकरण की शासी निकाय प्रबंध समिति की प्रथम त्रैमासिक बैंठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सदस्य सचिव मत्स्य पालक विकास अभिकरण द्वारा इस बैठक का संचालन किया गया।

Read More

मथुरा : जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए कमर कस ली हैं। इसी श्रृंखला में जिलाधिकारी दिन प्रतिदिन शहर में सफाई व्यवस्था की जायजा लेने के लिए छापा मार कार्रवाई कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रही हैं।

Read More

मथुरा : मथुरा के पशु वैज्ञानिकों ने पशुओं को टीबी से बचाने की दवा खोजकर विश्व में अपनी पहचान स्थापित की है। उनकी खोज को 12वीं अन्तर्राष्ट्रीय पैराट्यूबरकुलोसिस कांफ्रेस में चर्चा का विषय बनाया है।

Read More

गोवर्धन : गुरू पूर्णिमा मेले को लेकर बेशक जिलाधिकारी बी चन्द्रकला गम्भीरता दिखा रही हो लेकिन अन्य अधिकारियों के लिए जिलाधिकारी के आदेश शायद कोई मायने ही नही रखते है। स्वंय जिलाधिकारी बी चन्द्रकला गुरू पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर गोवर्धन परिक्रमा का जायजा ले चुकी है।

Read More

गोवर्धन : गोवर्धन धाम में जुलाई से गुरूपूर्णिमा मेला प्रारम्भ हो रहा है। वहीं मेले में गिर्राज महाराज की परिक्रमा लगाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों का आना जाना जुलाई से प्रारम्भ होगा।

Read More

वाशिंगटन : अमेरिका ने पाकिस्तान को एक बड़ा झटका दिया है। बराक ओबामा प्रशासन ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जमात-उद-दावा को अपनी आतंकी संगठनों की लिस्ट में शामिल करते हुए प्रतिबंध लगा दिया है। गौरतलब है कि हाफिद सईद के आतंक की फैक्ट्री जमात-उद-दावा को पाकिस्तानी सुरक्षा ऐजेंसी आईएसआई का सरपरस्ती हासिल है और वो आईएसआई की इशारे पर खुफिया मिशन को अंजाम देती रही है। जमात-उद-दावा पर 26/11 मुंबई हमला समेत भारत में कई आतंकी वारदातों में हाथ रहा है। इसके साथ ही अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा खूंखार आतंकी नजीर अहमद चौधरी और मोहम्मद हैसैन गिल को भी आतंकवादी करार दिया है। हाफिद सईद को अमेरिका पहले ही आतंकवादी करार चुका है।

Read More

नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ द्वारा संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 25 जून को घटकर 110.86 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल रह गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 24 जून की कीमत 110.96 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से कम है। रुपये के संदर्भ में कच्‍चे तेल की कीमत 25 जून को घटकर 6682.64 रुपये प्रति बैरल रह गई, जबकि 24 जून को यह 6669.81 रुपये प्रति बैरल थी। रुपये 24 जून के 60.11 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर की तुलना में 25 जून को कमजोर होकर 60.28 रुपये प्रति अमरीकी डॉलर पर बंद हुआ।

Read More

नई दिल्ली : रेल किराए में वृद्धि का झटका देने के बाद मोदी सरकार ने जनता से तीन महीने तक गैस के दाम न बढ़ाने का ऐलान किया है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि अगले तीन महीने तक रसोई गैस की कीमत में कोई वृद्धि नहीं होगी। नई सरकार ने गैस मूल्य में संशोधन को तीन माह के लिए टाल दिया है। इस दौरान सरकार इसकी वृहद समीक्षा करेगी। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गैस का मौजूदा 4.2 डॉलर प्रति इकाई (एमएमबीटीयू) का मूल्य सितंबर अंत तक जारी रहेगा। इसमें LPG, CNG और PNG भी शामिल है. पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक रसोई गैस की कीमत को हर महीने पांच रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाने पर विचार किया जा रहा था.

Read More

कृष्णानगर, भूतेश्वर नाले को पुलिस फोर्स के साथ कराया साफ, दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से की सहयोग की अपील मथुरा,। जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए कमर कस ली हैं। इसी श्रंखला में जिलाधिकारी दिन प्रतिदिन शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए छापा मार कार्यवाही कर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रही हैं। इसी श्रंखला में जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने आज पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को साथ लेकर शहर के कृष्णा नगर में चैक पड़ें नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि दुकानदारों ने नाले को ही कूड़ेदान बना लिया हैं और नाले के ऊपर अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है अगर पालिका का सफाई कर्मचारी सफाई करने जाते है तो उसे सफाई नहीं करने देते जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ाई से दुकानदारो को हड़काया तो व्यापारी एकजुट होकर विरोध करने लगे जिलाधिकारी ने व्यापारियों के विरोध को दरकिनार कर मौके पर पुलिस फार्स बुलाकर व्यापारियों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटवाया तथा नाले की सफाई कार्य शुरू कराया, जिलाधिकारी के कड़ें तेवर देख व्यापारी भी नाला सफाई कार्य में स्वयं ही सहयोग करने लगें इसी प्रकार जिलाधिकारी ने भतेश्वर नाले का भी निरीक्षण किया जहाॅ नाले में कड़ें जमा होने पर तत्काल नाले की सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। इसके पश्चात जिलाधिकारी बी चन्द्रकला शहर के हदृय स्थल होलीगेट पर आई जहाॅ शहर के मुख्य चैराहा पर गन्दगी को देख जिलाधिकारी का मूड़ उखड गया। जिलाधिकारी ने पाया कि हलवाई, व ठेले वालों ने कोई कूड़दान नहीं बना रखा है जिसकी वजह से शहर का चैराहा गन्दगी से अटा पडा हुआ था। जिस पर जिलाधिकारी ने दुकानदारों को कठोर चेतावनी देते हुए तत्काल कूड़ेदान रखने के निर्देश दिये साथ ही पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिये कि अगर गन्दगी फलाने वाला कोई दुकानदार अगर कूडादान नहीं रखता है तो उसके विरूद्ध पालिका एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील की है कि यह शहर आपका है और आप और हमें एक साथ मिलकर इस शहर को साफ सुथरा बनाना है इसमें आम जनमानस जिला प्रशासन का सहयोग करें।

Read More

तीन महिलाओं से दुराचार, दो से प्रयास में रिपोर्ट दर्ज मथुरा। प्रदेश में सपा शासन में अब महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में आये दिन बलात्कार व छेड़छाड़ की घटनाओं में वृद्वि हो रही हैं। लेकिन पुलिस इनपर अकुंश लगाने में असफल साबित हो रही हैं। इसी श्रखला में जनपद मथुरा में विगत दिवस तीन महिलाओं से दुराचार की घटना घटित हुई वहीं दो महिलाओं के साथ दुराचार के प्रयास करने के मामलें प्रकाश में आये हें। पुलिस ने मामलें दर्ज कर अपने कार्य की इतिश्री कर ली हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना बलदेव के ग्राम लहरौली घाट निवासी  रानी पत्नी रामस्वरूप (दोनो नाम काल्पनिक) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम के ही छोटू पुत्र करन सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुस आये और उसके साथ वारी वारी से दुराचार कर डाला। उसके द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ग्राम कारव निवासीं सीमा पत्नी रूपराम (दोनो नाम काल्पनिक) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जगन पुत्र सुग्रीव रनवीर पुत्र सुग्रीव, निवासी ग्राम दौलतपुर बलदेव मथुरा ने घर में घुसकर गाली गलोज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वारी वारी से दुराचार किया। पीडि़ता ने नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। थाना कोसी क्षेत्र के ग्राम कादौना निवासी टीकम पुत्र सरवन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बाबू उर्फ बुग्गा पुत्र हलों हरिजन निवासी कादौना ने उसकेी पुत्री को शौच को जाते समय वुरी नियत से पकड़ लिया और दुराचार का प्रयास किया पुत्री द्वारा चीख पुकार करने पर लोगों को आते देख मौके से भाग गया। थाना हाईवें क्षेत्र के ग्राम तन्तुरा निवासी बबली पत्नी रामजीलाल (दोनो नाम काल्पनिक) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम के ही कौशल पुत्र देवेन्द्र सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद वारी वारी से बलात्कार कर डाला। युवती को होश आने पर पीडि़ता ने अपने साथ घटित हुई घटना से परिजनों को अवगत कराया जिस पर परिजनों ने नामजदों के विरूद्व दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। इसी थाना क्षेत्र के श्रीजीधाम कालौनी में वाणिज्यकर अधिकारी धीरेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने अपनी नौकरानी को बुरी नियत से दवोच लिया व मुश्किल नौकरानी ने अपानी इज्जत बचा घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। वहीं थाना नौहझील में श्रीमती शकुन्तला देवी पत्नी सत्यवीर सिंह निवासी अहमदपुर थाना नौहझील को ग्राम के रामभाई पुत्र लीलाधर ने बुरी नियत से दवोच लिया। पीडि़ता द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।  

Read More