मथुरा

श्रीहरिकोटा : भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) सी23 का श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण किया गया। प्रक्षेपण के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। पीएसएलवी-सी23 का प्रक्षेपण सुबह 9.52 मिनट पर किया गया।   पीएसएलवी-सी23 का प्रक्षेपण देखने के लिए मोदी रविवार शाम को ही श्रीहरिकोटा पहुंच चुके थे। एनडीए के सरकार के सत्ता में आने के बाद यह इसरो का पहला अंतरिक्ष अभियान है। रॉकेट अपने साथ पांच विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष कक्षा में स्थापित करेगा।   यह रॉकेट अपने साथ पांच विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करेगा। 49 घंटे की उल्टी गिनती आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के रॉकेट पोर्ट में शनिवार सुबह शुरू हो गई थी।   इस रॉकेट ने जिन पांच विदेशी उपग्रहों को लेकर उड़ान भरी, उनमें फ्रांस का 714 किलोग्राम भार वाला एसपीओटी-7, जर्मनी का 14 किलोग्राम भार वाला एआईएसएटी, कनाडा का 15-15 किलोग्राम भार वाला एनएलएस7.1 (सीएएन-एक्स4) व एनएलएस7.2 (सीएएन-एक्स5) और सिंगापुर का सात किलोग्राम वजन वाला वीईएलओएक्स-1 उपग्रह शामिल है।   अभियान की योजना के अनुसार, रॉकेट अपनी उड़ान के बाद सबसे अधिक वजन वाले उपग्रह स्पॉट-7 को अंतरिक्ष की केंद्र में स्थापित करेगा। इसके बाद एआईएसएटी, एनएलएस7.1, एनएलएस7.2 और वीईएलओएक्स-1 को कक्षा में स्थापित किया जाएगा। भारत ने 1999 से लेकर अब तक पीएसएलवी के जरिए 35 विदेशी उपग्रह अंतरिक्ष के केंद्र में स्थापित किए हैं। इस नए अभियान के जरिए इसकी संख्या 40 हो जाएगी।  

Read More

भोलेश्वर उपमन्यु मथुरा। महंगाई का बढ़ता ग्राफ का प्रभाव सरकारी योजनाओं पर भी पड़ गया है। इसका ताजा उदाहरण मुडिया मेले की व्यवस्थाओं के लिये जिला प्रशासन द्वारा शासन से बीते साल की तुलना तीन गुना अधिक बजट की मांग करने के रूप में मिलता है। उम्मीद की जा रही है कि डीएम की आक्रामक कार्यप्रणाली तथा गोवरधन के हालात के चलते इस बार शासन उदारतापूर्वक धनराशि मंजूर करेगा और श्रद्धालुओं की बेहतर सेवा करना आसान हो सकेगा। गुरु पूर्णिमा के दिन गोवरधन धाम में लक्खी मेला लगता है। गिरिराज प्रभु की परिक्रमा करने के लिये सैलाव उमड़ता है। भक्तों की संख्या इतनी अधिक होती है कि प्रशासनिक व्यवस्थाएं नकारा साबित होती हैं। श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन करने में अलग-अलग गणित सामने आते हैं। बीते साल भीड़ की आंकलन किसी ने पचास लाख, किसी ने साठ-सत्तर लाख तो किसी एक करोड़ किया था। अपने-अपने दावों के साथ के खबरें भी प्रसारित एवं प्रकाशित हुईं। बीते सालों की समीक्षा भी गंभीरता से की गई। नई जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने इस जनपद की जिम्मेदारी संभाली तो मेले के लिये भी गंभीर रुख अपनाया। डीएम ने गोवरधन जाकर निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को जरूरी दिर्नेश दिये। दूसरी ओर अतिक्रमणकारियों को भी सख्ती की चेतावनी दी। उन्होंने बीते साल की शासन को भेजे गये 1.31 करोड़ बजट की मांग में बढ़ोत्तरी करते हुये इस बार तीन करोड़ का प्रस्ताव लखनऊ को भेजा। इसे एक ओर महंगाई से जोड़कर देखा गया तो दूसरी तरफ बीते साल 1.31 करोड़ के प्रस्ताव के बाद महज 52.89 लाख रुपये की प्राप्ति होने से जोड़ा गया। कहा और माना यह भी माना जा रहा है कि बजट इसलिये भी अधिक मांगा गया है कि लखनऊ से लगभग आधा तो मिल ही जाएगा। मौजूदा परिवर्तनों के मद्देनजर  तथा जिलाधिकारी की सक्रियता, त्वरित कदम उठाने के चलते उम्मीद की जा रही है कि शासन इस बार गोवरधन की दुर्दशा और भीड़ का महत्व समझकर बजट की मांग पर उदारतापूर्वक फैसला लेगा।

Read More

-प्रदूषण विभाग ने चेताए मानसी गंगा, जतीपुरा एवं दानघाटी मंदिरों के प्रबंधक भोलेश्वर उपमन्यु मथुरा। दूध में घातक वैक्टिरिया होता है। एक लीटर दूध एक करोड़ लीटर पानी को प्रदूषित करने की क्षमता रखता है। अगर सिंथेटिक दूध की धार चढ़ाना बंद नहीं हुआ तो संभव है कि भगवान भी बीमार हो जाएं। इसकी संभावना इसलिये भी बढ़ी है कि इन दिनों पुरी से लेकर मथुरा-वृंदावन तक के जगन्नाथ बीमार हैं और उन्हें परंपरागत रूप से दवाएं दी जा रही हैं। ब्रज के प्रसिद्ध मुडिया पूर्णिमा मेले में एक करोड़ श्रद्धालु आते हैं। इसकी बेहतर व्यवस्थाओं के लिये जिला प्रशासन न सिर्फ सजग है, बल्कि डीएम गोवरधन का दौरा भी कर चुकी हैं। मैराथन मीटिगों के दौर भी चल निगले हैं। डीएम ने इस बार बीते साल के 1.31 करोड़ से अधिक तीन करोड़ बजट की मांग शासन से की है। लेकिन एक ओर गिरिराज धाम में अभी अव्यवस्थाएं सिर चढ़कर बोल रही हैं, बल्कि प्रदूषण को भी बोलबाला है। मानसी गंगा का जल शुद्ध नहीं कहा जा रहा है। मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने की दिशा में कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सिंथेटिक दूध का कारोबार सरेआम हो रहा है। समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो निश्चित है कि कानून का एक बार फिर मजाक उड़ेगा। श्रद्धालुओं के साथ भगवान भी संकट में पड़ सकते हैं। राधा कृष्ण के ब्रज में दूध की नदियां बहने की कहावत विश्वभर में प्रसिद्ध है। अकेले कृष्ण के पालक पिता नंदबाबा के पास नौ लाख गाएं थीं। राधा के पिता वृषभान की उपाधित से विभूषित थे और उनकी गायों की संख्या भी लाखों में थी। कान्हा ने गाय का महत्व प्रमाणित करते हुये स्वयं ने ब्रजराज दाऊजी के साथ गौपूजा की। गौचारण स्वयं किया। लेकिन आज हालात यह हैं कि भगवान के ब्रज में सिंथेटिक दूध की भरमार है। इसकी जांच रिपोर्टें तथा मानव जीवन के लिये भयंकर खतरे की खबरें बार-बार सुर्खियां पाईं हैं, लेकिन मिलावट पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।  इस संबंध में प्रदूषण विभाग के डा. अरविंद कुमार बताते हैं कि सिंथेटिक दूध अत्यंत घातक है। एक किलो लीटर दूध एक करोड़ किलो लीटर शुद्ध जल को प्रदूषित करने की क्षमता रखता है। इससे चढ़ाने से भगवान के विग्रह पर भी विपरीत असर पढ़ता है। भगवान पर चढ़ाया गया दूध जब आम रास्ते में या नाली में बहता है तो दुर्गंध भी फैलाता है। इस दुर्गंध से दूध के घातक वैक्टिरिया भक्तों पर भी खतरनाक असर डालते हैं। देखने में आता है कि आम रास्तों में कीचड़ हो जाती है। श्रद्धालु फिसलते भी हैं। दुर्घटनाएं घटती हैं। -पानी को बनाता जहर- डा. अरविंद कहते हैं कि दूध को मानसी गंगा में भी चढ़ाने की परंपरा है। जब इसी परंपरा का पालन करते हुये सिंथेटिक दूध चढ़या जाता है तो पानी में मौजूद आक्शीजन नष्ट हो जाती है और बीमारी के वेक्टिरिया जन्म ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि जो भक्त भगवान को प्रसन्न करने के लिये दूध चढ़ाते हैं उन्हें यह भी जानना चाहिए कि वैक्टिरिया अराध्य को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसी स्थिति में जिन भगवान को खुश करने और पुण्य अर्जित करने का प्रयास किया जाता है, संभव कि वही अप्रसन्न हों। उनका कहना है कि ऐसे भक्त भगवान का भी स्वास्थ्य खराब करते हैं। -मंदिर संग मानसी गंगा प्रबंधक रोकें प्रदूषण- डा. अरविंद ने बताया कि विभाग ने मानसी गंगा, दानघाटी एवं जतीपुरा मंदिर की प्रबंध समितियों को पत्र दिखकर दूध नहीं चढ़ावाने के लिये आग्रह किया है। पूजा सामग्री भी गंगा में प्रवाहित करने से रोकने के लिये कहा है। उन्होंने तर्क दिया कि मानसी गंगा का जल चलता हुआ नहीं और ठहरा हुआ है और ऐसे जल में पूजा सामग्री चढ़ाना भी प्रदूषण बढ़ता है। उनका कहना है कि मई महीने में लिया गया मानसी गंगा जल का सैंपिल संतोषजनक है, लेकिन अगर इसमें सिंथेटिक दूध, पूजा सामग्री चढ़ाई गई तो फिर प्रदूषण अवश्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर चल रहे प्रदूषण अधिकारी केपी सिंह ने दूरभाष पर बताया कि उनकी टीम महीने में दो बार मानसी गंगा के जल का सैंपिल लेती है। जांच रिपोर्ट में प्रदूषण के वैक्टिरिया घटते भी हैं, लेकिन बढ़ने की रपटें अधिक आती हैं। -ऐसे खुश होंगे भगवान- डा. अरविंद कुमार सलाह देते हैं कि जिन भक्तों को भगवान को खुश करना है वह घर में गाय पालें। गाय को शुद्ध चारा खिलाएं, शुद्ध जल पिलाएं और उसके दूध को बछड़े को भी पिलाते रहें, इसके बाद भगवान पर चढ़ाएं। डा. अरविंद की भगवान के बीमार होने संबंधी बयान को भले कोई व्यंग्य समझे, लेकिन उसमें सच्चाई है। वह इसलिये की पुरी में जगन्नाथ बन विराजे कृष्ण, बलराम एवं उनकी बहिन सुभद्रा की रविवार को रथयात्रा निकलनी है और उससे पहले उन्हें जड़ी-बूटियों से बना काड़ा दिया जा रहा है। इस संबंध में समाचार भी प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया में बराबर आ रहे हैं।  

Read More

मथुरा : थाना छाता क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने बस के चालक व परिचालक में टक्कर मार दी। इससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More

परिवार सहित दिल्ली से नोएडा जा रहे थे जज वी0 रामा स्वामी   मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के 90 किलो मीटर के पास ट्रक ने दिल्ली के जज की कार को रौंद दिया जिससें कार में सवार जज की पत्नी व डेढ़ वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्वयं जज व उनकी तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर तैनात मयूर बिहारी दिल्ली निवासी वी0 रामा स्वामी अपनी पत्नी कविता व बेटे अरविन्द बेटी अंजली के साथ अपनी कार से नोएडा आ रहें थे कि थाना सुरीर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेंस वे के 90 किलो मीटर के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने जज साहब की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाडि़यों के टकराव की अवाज काफी दूर तक पहुंची। अचानक तेज धमाके की आवाज सुन आस पास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये नीली बत्ती की गाडी को भयंकर दुूर्घटनाग्रस्त देख लोगों ने तुरन्त स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलतें ही कोतवाली सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में फंसें लोगों को वाहर निकाला लेकिन तब तक जज की पत्नी कविता व बेटे अरविन्द की मौत हो चुकी दी वहीं जज वी0 रामा स्वामी की व उनकी बेटी अन्जली गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक माॅ वेटे के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की सूचना पर जज बी0 रामा स्वामी के परिजन भी मौके पर आ गये। जिन्होंने पोस्टमार्टम ग्रह पर बताया कि जज वी0 रामा स्वामी आगरा किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहें थे तभी रस्तें में उक्त घटना घटित हो गई।

Read More

मथुरा। नेता कांग्रेस विधान मण्डल दल उ0प्र0 व विद्यायक प्रदीप माथुर द्वारा 23 मई 2014 को छाता शुगर मिल मथुरा जो कि वर्ष 2009 से बन्द पड़ी है, को चालू कराये जाने के संबंध मंे सरकार से प्रश्न पूछा था। जो कि विधान सभा के 25 जून 2014 को एजेण्डे में सरकार से उत्तर हेतु निर्धारित था का सरकार ने गन्ने की अनुपलब्धता एवं घाटे का उल्लेख करते हुए उक्त मिल को पुनः नहीं संचालित किये जाने का गोलमोल उत्तर दिया है। एक दूसरे प्रश्न में प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान में सरकार ने जवाब दिया है कि वर्ष 2014-15 में रु0 400 करोड़ का बजट प्राविधान किया गया है तथा आगे भी धन उपलब्ध होने पर उनके बकाया का भुगतान किया जायेगा।

Read More

मथुरा। फरह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते चार जुआरियो केा दबोच लिया और उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए धारा 13 जी एक्ट में जेल भेज दिया। एसआई अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना फरह तेजवीर सिंह के निर्देशन में मय हमराही के मुखबिर की सूचना पर विगत दिनों सुबह करीब आठ बजे कस्बा के हाइवे स्थित लल्लू ढाबा के पीछे रेलवे लाइन के किनारे झाडि़यों में छापेमारी की। जहाॅ पर मुंशीलाल निवासी रहीमपुर अपने अन्य तीन साथियों के साथ जुआ खेल रहा था। पुलिस ने उक्त चारों लोगों केा दबोच लिया और उनके पास से 2110 रू0, ताश की गड्डी, बिछाने के लिए टाट की बोरी आदि बरामद हुई। चारों जुआरियों केा जेल भेज दिया गया है।

Read More

        मुंबई। ग्लोबल एडवर्टाइज़र ने मुंबई के बांद्रा के कला नगर में 120X140 फुट का एशिया की सबसे बड़ी होर्डिंग लगाया है और आउटडोर पब्लिसिटी में सफलता पूर्वक १८ वर्ष पूरे किये हैं। जिसके लिए "वर्ल्ड रिकॉर्डस ऑफ़ इंडिया" के संस्थापक पवन सोलंकी के इसकी जांच की और  ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया और  एशिया की सबसे बड़ी होर्डिंग के लिए ग्लोबल एडवर्टाइज़र का नाम "वर्ल्ड रिकॉर्डस ऑफ़ इंडिया" में दर्ज़ किया।      इस अवसर पर ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने कहा," मैं बहुत खुश हूँ और "वर्ल्ड रिकॉर्डस ऑफ़ इंडिया" के संस्थापक पवन सोलंकी को धन्यवाद देता हूँ।यह मुंबई और भारतवासियों के लिए भी गर्व की बात है कि एशिया की सबसे बड़ी होर्डिंग भारत के मुंबई शहर में है। यह पुरस्कार ग्लोबल एडवर्टाइज़र की पूरी टीम को जाता है और हमारे एडवर्टाइज़र को जाता है। आज मैं यहाँ तक श्री राधे गुरु माँ और अपने परिवार के आशीर्वाद से पंहुचा हूँ।मीडिया ने भी मेरा पूरा सपोर्ट किया है, उन्हे भी धन्यवाद देता हूँ।  "       Sanjay Sharma Raj   (P.R.O.)

Read More

मथुरा : प्रदेश में सपा शासन में अब महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में आए दिन बलात्कार व छेड़छाड़ की घटनाओं में वृद्धि हो रही हैं। लेकिन पुलिस इनपर अकुंश लगाने में असफल साबित हो रही हैं।

Read More

मथुरा : रिफाइनरी ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन के निर्देशक राजकुमार घोष को सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई दी। घोष इसी माह सेवा निवृत हो रहे है। घोष रिफाइनरी के अन्तिम दौरे पर रिफाइनरी आये थे और परिचालन का जायजा लेकर बेहतरी के लिए सझाव दिए।

Read More