मथुरा

मथुरा। बाबा साहेव डा0 भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति ने बाबा साहेव के 123 वें जन्मोत्सव के लिए तैयारिया प्रारंभ कर दी हैं। इसी क्रम में समिति की एक बैठक जाटव महासभा के सरंक्षक भगवान दास बौद्ध की अध्यक्षता में हुई जिसमें सैकड़ों लोगों की उपस्थित में त्रिलोकी नाथ कर्दम को जन्मोत्सव समारोह समिति का अध्यक्ष बनाया गया एवं समिति का गठन किया गया। जिसमें दाताराम कर्दम, एमपी सिंह, आजाद कुमार कर्दम, दुष्यन्त कुमार राहुल, जितेन्द्र सिंह, ताराचन्द्र कर्दम को उपाध्यक्ष, केसी गौतम को महामंत्री विजय सिंह आजाद को कोषाध्यक्ष मोहरपाल सिंह को आर्डीटर मोहन सिंह, सतीश चन्द्र, ब्रजलाल, इन्द्रसिंह, टेलर को सगठन मंत्री, डा0 जगदीश बाबू को मीडिया प्रभारी, अशोक कैसरिया, डा0 जेपी मौर्या, मोहन सिंह, को व्यवस्थापक, रूपचन्द्र निराला, महेश चन्द्र को कानूनी सलाहाकार बनाया गया। वहीं सरंक्षक मंडल में प्रेमसिंह कर्दम, बाबूलाल सागर, टीआर प्रभाकर, मनोज कुमार, डालचन्द्र निगम, जेपी भारती, बलवीर सिंह, रवीन्द्र कुमार, लोकेश राही, सन्तोष कुमार सिंह, अशोक प्रिया, गोपाल प्रयास निर्मल, सभी पूर्व अध्यक्ष को रखा गया हैं। बैठक का संचालन जेपी मौर्या ने किया।

Read More

मथुरा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मथुरा लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया आज प्रारंभ हो गई। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फक्कड़ बाबा रामायाणी ने पर्चा दाखिल कर खाता खोल दिया। नामांकन प्रक्रिया के पहलें दिन ही प्रशांसन ने सुरक्षा के व्यापक इन्तजाम किये गये। सम्पूर्ण कलक्टैªट परिसर को वैरिकेटिंग लगाई गई हैं। वहीं इसके लिए भारी मात्रा में कई थानों की फोर्स को भी लगाया गया हैं। जहाॅ पहलें दिन ंफक्कड़ बाबा रामायणी ने पर्चा दाखिल कर नामाकंन कर अपनी निर्दलीय प्रत्याशी के लिए दावेदारी ठोक दी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में लगें पुलिस अधिकारियों ने मीडिया के लोगों को भी अन्दर जाने से रोक दिया गया। जिसके चलते मीडिया व पुलिस अधिकारियों के मध्य नौकझौक भी हुई लेकिन अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शान्त हो सका। हालांकि आज नामांकन के पहलें दिन किसी भी पार्टी प्रत्याशी ने नामांकन करने की घोषणा नहीं की थी जिससें चलते प्रशासन भी शान्ति पूर्वक सुरक्षा व्यवसथा संभालें रहीं। बताया जाता है कि 1 अप्रेल से पार्टी प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद हैं। जिसके चलते हर परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पुरी तैयारी में जुटा हुआ हैं।

Read More

मथुरा। आगामी 31 मार्च को नव सम्वत्सर का प्रारंभ हो रहा है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। अबकी बार चैत्र नवरात्रि सोमवार से प्रारंभ हो रही हैं। वहीं इस बार पूरे नवरात्रि हैं। सोमवार से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि शुभ हैं। सोमवार से प्रारंभ होने के कारण मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। नवरात्रि के नजदीक आने को लेकर देवी के मंदिरों में तैयारियां होने लगी हैं। 31 मार्च से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा हैं। इसे लेकर देवी मंदिरों में जहां तैयारियां चल रही है। वहीं घरों में भी लोग नवरात्रि को लेकर तैयारी करने में लगे हैं।  

Read More

  मथुरा। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2014 के दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट विशाल चैहान के निर्देशानुसार निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेश 2014 के बन्दु 3.1.2. में दिये गये क्रम में जनपद की 17 मथुरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए निम्न विवरण के अनुसार सहा0 व्यय पे्रक्षक (ए0ओ0ओ0) नामित किया जाता है। सहा0 व्यय पे्रक्षक निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेश 2014 के बन्दु 4.3.1. में दिये गये निर्देशानुसार मा0 व्यय पे्रक्षक भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में कार्य सम्पादित करेंगे। विधान सभा क्षेत्र 81 छाता सहा0 व्यय पे्रक्षक आलोक कुमार वरिष्ठ लेखाधिकारी, मथुरा रिफाइनरी मथुरा मो0 नं0 9457225925, विधान सभा 82 मांट, जीवन सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी, मथुरा रिफाइनरी मो0 नं0 912777224, विधान सभा क्षेत्र 83 गोवर्धन एस0के0 शर्मा वरिष्ठ लेखाधिकारी, मथुरा रिफाइनरी मो0 नं0 09927500852, विधानसभा क्षे. 84 मथुरा वरूण सिंधल लेचााधिकारी, मथुरा रिफाइनरी मो0 नं0 9411443258, विधानसभा क्षेत्र 85- बल्देव (अ0जा0) मुनीष कुमार लेखाधिकारी, मथुरा रिफाइनरी मो0 नं0 9410227478, 9258058559 है।

Read More

मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2014 के दृष्टिगत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेश 2014 के बिन्दु 3.1.8. में दिये गये निर्देशो के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल चैहान के अनुसार मथुरा जनपद के अन्तर्गत आने वाली 81 छाता, 82 मांट, 83 गोवर्धन, 84 मथुरा एवं 85 बल्देव (अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सारणी के कालम 3 में अंकित अधिकारियो को प्रभारी मजिस्ट्रेट के रूप में निर्वाचन की समाप्ति तक के लिए उडनदस्ता दल फ्लाइंग स्क्वाइड 2 के रूप में नियुक्त किया है। उडनदस्ता दल निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेश 2014 के बिन्दु 4.6.1. में दिये गये निर्देशानुसार अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जब भी नगद, शराब या अन्य किसी संदिग्ध वस्तु के वितरण से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल उस स्थान पर पहुच कर नियमानुसार आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करेंगा और सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए उसकी रिपोर्ट संबंधित प्रभारी अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण एवं संबंधित सहा0 व्यय पे्रक्षक एवं ंबंधित वीडियो अवलोकन टीम को लो0नि0वि0 निरीक्षण भवन में प्रस्तुत करेगे। विभानसभा 81 छाता, प्रभारी मजिस्ट्रेट डा0 संतोष कुमार पशु चिकित्साधिकारी हाथिया मो0 नं. 09319352278, लगाये गये पुलिस कर्मी उ0नि0 विजय सिंह, 9412182575 का0 1388 तेजेन्द्र प्रताप सिंह, 9412662025 का0 773 राजेन्द्र सिंह, 9412426641 का0 1162 राकेश शर्मा 9412472621  थाना गोविन्द नगर, वीडियोग्राफर मनोज कुमार पुत्र दीवान सिंह नि0, जैंत 9927969310, 8958315138, विधान सभा क्षेत्र 82 मांट प्रभारी मजिस्ट्रेट डा0 वाई0एस0 कुशवाह पशु चकित्साधिकारी मो0 09412301799, लगाये गये पुलिस कर्मी उ0नि0 धमेन्द्र सिंह, मो0 954892049, का0 1099 दीनानाथ 9837808052, का0 776 पे्रम सिंह 9456288935, का0 1157 महीपाल 9456217508, थाना मांट, वीडियोग्राफर मुकेश, विधानसभा क्षेत्र 83 गोवर्धन, प्रभारी मजिस्ट्रेट पुनीत वाष्र्णेय पशु चिकित्साधिकारी मो0 0919954273, लगाये गये पुलिस कर्मी उ0नि0 विनोद कुमार मो0 9412837224, का0 2761 चंचल कुमार, 9780879183, का0 शेैलेन्द्र सिंह, 905859560, का0 123 प्रमोद कुमार 9411405632, का0 105 विनय कुमार थाना कोतवाली वीडियोग्राफर प्रमोद राधव नि0 मांट 963475488, विधान सभा क्षेत्र 84 मथुरा, प्रभारी मजिस्ट्रेट डा0 नरेश चन्द्र शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी कराहरी मो0 9756486520, लगाये गये पुलिस कर्मी  उ0नि0 मनोज कुमार मो0 9058872555, का0 2636 राकेश कुमार, 8449345386, का0 कृपाल सिंह, 9411083634, का0 581 विनोद कुमार, 9411235770 थाना सदर बाजार, वीडियोग्राफर राकेश पुत्र श्री चन्द्रकांत नि0 डीग गेट 8865028132, विधानसभा क्षेत्र 85 बल्देव प्रभारी मजिस्ट्रेट डा0 ललित कुमार पशु चिकित्साधिकारी धाना तेजा, लगाये गये पुलिस कर्मी उ0नि0 दुष्यन्त कुमार मो0 9412726404, का0 1411 नाहर सिंह 9719412499, का0 402 धमेन्द्र सिंह, 8923692800, का0 173 महेश बाबू 9412828864, का0 1256 कप्तान सिंह, 7500578751, थाना रिफाइनरी, वीडियोग्राफर पवन शर्मा पुत्र रतन सिंह नि0 मांट राजा 9758355015 है।

Read More

  मथुरा। समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी ठा0 चंदन सिंह के समर्थन में क्षत्रिय समाज धीरे धीरे एकजुट होता जा रहा है। देहात क्षेत्रों में बेदाग प्रत्याशी और अपने समय चर्चित युवा विधायक रहे लोकसभा प्रत्याशी के लिए समाज के लोग भी एकजुट हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की जन समस्याओं में लोगों का सहयोग देने और प्रदेश की सत्ता से जुड़कर जनपद के विकास के लिए समर्पित प्रत्याशी लगातार लोगों को समझा रहे है कि सपा ही जनपद में विकास की गंगा बहा सकती है। दूसरे दलों के दावे मात्र दिखावा हैं। गांव पाली, भरनाकलां, भरनाखुर्द, ततारपुर, रहेड़ी, आजनौख, कमई, करहला, बिरावली, पलसो में जनसम्पर्क के दौरान उन्हें लोगों ने भारी समर्थन दिया। जगह जगह सपा प्रत्याशी का लोगों ने स्वागत भी किया। 

Read More

वृन्दावन : मथुरा जनपद के वृन्दावन से बहुजन समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्यासी योगेश दुवेव्दी एंव पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वृन्दावन केसी घाट स्थित यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया एवं चुनरी भेंट कर लोगो से जनसंपर्क किया।

Read More

आरती उतारते गणमान्य लोग राया। नवरात्रि के पावन पर्व पर 57 वाॅ श्री मनकामेश्वरी देवी मेला गणेश बाग में रविवार को शोभायात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। शोभायात्रा का शुभारम्भ थाना प्रभारी राजा सिंह व कृष्ण कान्त अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर किया। शोभायात्रा में आकर्षक झाॅकियों एवं बैण्ड बाजों के साथ गणेश बाग से मथुरा रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार, माॅट रोड, हाथरस रोड, होते हुए गणेश बाग पहुॅची। जिसमें जगह जगह पर पूजा अर्चना एवं आरती उतारी गई और मैया के जय जयकारों की गुंजायमान रही। मन्दिर के सेवायत मनोज नागर ने बताया नौ दिवसीय मेला में देा अप्रैल से महारास का आयोजन तथा 8  अप्रैल को रसिया दंगल भव्य आतिश बाजी का प्रदर्शन होगा। इस मौके पर पूर्व चैयरमैन सुभाष बाबू अग्रवाल,सुरेश चन्द्र गौड, पूर्व नगर पंचासत अध्यक्ष राकेश शर्मा,मा0 विजय शर्मा रामनिवास काका, लांगुरिया पंडित जी, बालस्वरूप अग्रवाल, पूरन सिंह गोधर, जवाहर सिंह, शिवचरन,प्रहलाद वर्मा, ललित मोहन गुप्ता, विनोद कुमार शर्मा, हाकिम सिंह, सुनील श्रीवास्तव, हरिमोहन शर्मा, अजय भट्ट, मुकेश अग्रवाल, ज्ञान सिंह वर्मा, सोहन वर्मा, शिवओम डागुर आदि गणमान्य लोग शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।

Read More

राया। थाना क्षेत्र के गाॅव सूरज निवासी 31 वर्षीय एक युवक ने जमीन के विवाद से परेशान होकर रविवार की रात्रि को फाॅसी के फन्दे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाॅबी उर्फ बलवीर पुत्र चरन सिंह को ग्राम पंचायत में पट्टे की जमीन से कास्तकारी कर अपना जीवन यापन कर अपने परिवार का पालन पोषड कर रहा था। और उस पट्टे की जमीन पर कुछ विवाद उपजिलाधिकारी न्यायालय में चल रहा था। शनिवार को तारीख के समय बाॅबी उर्फ बलवीर की जमीन के ऊपर किसी से नोंक झोंक हुई थी। पीडित मानसिक रूप से इतना परेशान था कि बीती रात्रि अपने घर कमरे के अन्दर लगे हुए पंखे से तार का फदा बनाकर फाॅसी का फंदा आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से निकला सुसाइड नोट जिसमें मृतक ले लिखा कि मैं वर्तमान कपूर के प्रधान राजू व उसके पिता की वजह से आत्महत्या कर रहा हूॅ। ये मुझे काफी परेशान कर धमकियाॅ दिया करते थे। मृतक ने अपने पीछे 11 वर्षीय पुत्री व मासूम दो पुत्र व पत्नी को पीछे छोडा है। पत्नी वबच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही राया थाना प्रभारी राजा सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुॅच गये। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। वहीं बलवीर की आत्महत्या पर कई सवालियाॅ निशान खडे दिखाई दे रहे है। क्षेत्रीय लोगो में तरह तरह की चर्चायें है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Read More

कस्बे के वेदराम शर्मा, चै0 वीरेन्द्र सिंह, चै0 श्यामवीर सिंह एवं अरविन्द अग्रवाल की निर्वाचित होने वाले सांसद को लेकर राय राया। अप्रैल में होन जा रेह चुनावी महासंग्राम को लेकर राया की जनता ने कमर कस ली है। मंहंगाई और भ्रष्टाचारी से तृस्त जनता के लिए इस बार के चुनाव काफी अहम माने जा रहे है। सत्ता की चाबी फिर से जनता के हाथों में आ गई है। अब बारी है एसे प्रत्याशी को चुनने की जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सके। चुनावी तैयारियों के साथ ही मतदाता प्रत्याशी चुनने की तैयारी में जुट गये है। साथ ही प्रत्याशी पार्टियों की नीतियों और ऐजेंटों पर भी मतदाता की निगाह है। जनता इस  बार ऐसा सांसद चाहती है जो जनता को वायदों और घोषणाओं के मकड जाल से निकाला जा सके। हमें ऐसा सांसद होना चाहिए कि हमारे क्षेत्र का विकास कर सके। जब पंजाब केसरी ने बात की तो उन्होनें जाति धर्म के समीकरणों को पैर रखकर विकास के मुद्दों पर ही अपना सांसद चुनने का फैसला सुनाया। वेदराम शर्मा ने बताया है कि हम लोग सांसद इसलिए चुनतंे है कि जो क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे देष के विकास में अपनी भूमिका निभाये। हमें सांसद चुनते समय स्थानीय समस्याओं की तरफ तो देखना ही है। लेकिन देश के जुडे मुद्दांे को भी नहीं भुलाना है। इसलिए इस बार ऐसे सांसद को चुनने की बारी है जो स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं पर हमारा प्रतिनिधित्व करें। चै0 वीरेन्द्र सिंह ने बताया है कि अब तक जो भी जनप्रतिधि बना है उसने किसानों को छला है। किसानों की समस्याओं की सीडी बनाकर कई नेता राजनीति की बुलन्दियों पर पहुॅच गया। लेकिन किसानों की स्थिति आज भी जैसी की तैसी है ना ही उसकी समस्या कम हुई है और नहीं उसकी बेकदरी में कमी हई है। इसबार हमें इस तरह का सांसद चाहिए जो किसानांे की समस्या को दूर करने के प्रति गम्भीर हो। चै0 श्यामवीर सिंह ने बताया है सांसद ऐसा चाहिए जो दशकों से उपेक्षित और देश का पेट भरने वाले किसान की हालत सुधार सके। किसान के लिए न सिंचाई की सुविधा है और न ही मौसम की मार से बचने का कोई उपाय है। जहाॅ खडी फसल को बेरहम मौसम उजाड देता है, वहीं शासन व प्रशासन की उपेक्षा उसे पनपने नहीं देती है। इस बार हमें ऐसा सांसद चाहिए जो क्षेत्र का विकास तो कराए लेकिन किसानों की बात भी सुने। अरविन्द अग्रवाल का कहना है कि चुनावों का सियासी बिगुल बज चुका है हमें ऐसा संासद चाहिए जो शिक्षित हो एवं राया क्षेत्र का विकास कर सके। उसके साथ साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याआंे का निवारण कर सके। हम किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करते हमें ऐसा सांसद चाहिए जो आम आदमी की तरह हमारी समस्याएं सुन सके। और इसका निस्तारण भी कर सके। इस बार हम झूठे वादों के झाॅसों से बाहर निकलना चाहते है।

Read More