आकर्षक ढंग से सजा दाउजी मंदिर व इनसेट मंेे दाउजी महाराज
बलदेव। गर्मी की शुरूआत होते ही देवालयों में देवविग्रहों को शीतलता प्रदान करने के लिए फूल बंगलाओं का आयोजन होना शुरू हो गया है। मंगलवार को ठा0 श्री दाउजी महाराज के मंदिर में भव्य फूलबंगला का आयोजन किया गया। फूल बंगला के दर्शनों को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पडी। मंदिर परिसर दाउजी महाराज की जय, माता रेवती की जय, के जयकारांे से गुंजयमान हो रहा था। वहीं श्रद्वालु भक्त अपने इष्टदेव दाउजी महाराज व माता रेवती का माखन मिश्री का भोग लगाकर मनौतियां मांग रहे थें। वहीं मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में भी भजनों की स्वर लहरियों पर भक्तजन भाव विभोर होकर थिरक रहे थें। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस अवसर पर पुजारी रामनिवास शर्मा, सेवायत राजू पाण्डेय, विष्णु पाण्डेय, रिंकू, सौनू ठेकेदार, जीतू शर्मा, राजकुमार वर्मा, सुजीत वर्मा, कप्पा पाण्डेय, देवकीनंदन वर्मा, केदारनाथ, मुनेश, रिंकू सौनी, राम, कान्हा, वंशीधर ऐडबोकेट, रामकुमार पाण्डेय, दिनेश, सतीश पाण्डेय, नवीन वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थें।
Read More